✕

होम / B टाउन / Coldplay कॉन्सर्ट के लिए मची ‘लूट’, टिकट की कीमत लाखों तक पहुंची, बुकिंग साइट हुई क्रेश

Coldplay कॉन्सर्ट के लिए मची ‘लूट’, टिकट की कीमत लाखों तक पहुंची, बुकिंग साइट हुई क्रेश

ब्रिटिश रॉक बैंड कोल्डप्ले के भारत में कॉन्सर्ट को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं. ऐसे में अब कॉन्सर्ट को दो दिन नहीं बल्कि तीन दिन के लिए कर दिया गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

इंटरनेशनल बैंड कोल्डप्ले (Coldplay) का लाइव कॉन्सर्ट मुंबई में होने जा रहा है. प्रशंसकों में इसकी दीवानगी का आलम कुछ ऐसा है कि बुकमायशो (BookMyShow) पर इसके टिकट चंद मिनटों में गायब हो गए और साइट भी क्रैश हो गई थी. टिकटों की भारी डिमांड को देखते हुए आयोजकों ने भी दो की बजाय तीन शो करने का ऐलान कर दिया है. अब जानकारी सामने आई है कि जिन लोगों को इस कोल्डप्ले कॉन्सर्ट (Coldplay Concert) के टिकट मिल चुके हैं. उन्होंने इन्हें रीसेल के लिए उपलब्ध करा दिया है. हालांकि, वो इनके लिए 234 गुना तक ज्यादा पैसों की डिमांड कर रहे हैं. इसे लेकर सोशल मीडिया पर लोगों में भारी गुस्सा है. 

मुंबई में होने वाले हैं कोल्डप्ले के 3 लाइव कॉन्सर्ट

कोल्डप्ले के भारतीय फैन रीसेल में मौजूद टिकटों की कीमत से काफी निराश हैं. लोग सोशल मीडिया के जरिए इसकी शिकायत भी कर रहे हैं. टिकट हासिल कर चुके लोग इसे पैसा बनाने का मौका समझ रहे हैं. कोल्डप्ले कॉन्सर्ट को लेकर बुकमायशो की वेबसाइट पर भी दीवानगी साफ दिखाई दी थी. मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम (DY Patil Stadium) में होने वाले इन 3 शो के 1.5 लाख टिकट के लिए लाखों लोग वेबसाइट और एप पर आ गए थे. इसके चलते वेबसाइट बंद हो गई थी.

सोशल मीडिया पर 10 लाख रुपये तक में टिकट बेच रहे लोग 

अब ये टिकट वियागोगो (Viagogo) जैसे प्लेटफॉर्म पर 10 से 20 गुना रेट में मिल रहे हैं. अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी ऐसे ही महंगे टिकट उपलब्ध कराए जा रहे हैं. वियागोगो पर 6,450 रुपये का टिकट अब 50 हजार रुपये से ज्यादा का हो चुका है. इसके अलावा 12,500 रुपये का टिकट अब 336,620 रुपये में बेचा जा रहा है. एक सेलर ने तो 4500 रुपये का टिकट बेचने के लिए करीब 234 गुना पैसा 1,056,320 रुपये मांगा है. इसके अलावा 35,000 रुपये का टिकट भी 10 लाख रुपये में मिल रहा है.

कोल्डप्ले और बुकमायशो से ऐसे टिकट कैंसिल करने की अपील 

सोशल मीडिया पर एक यूजर ने कोल्डप्ले और बुकमायशो से अपील की है कि ऐसे टिकट कैंसिल कर दिए जाने चाहिए. एक अन्य यूजर ने लिखा है कि हमारे देश में करीब 50 फीसदी लोग सिर्फ पैसा कमाने के लिए टिकट बुक करते हैं. इसके अलावा कई सोशल मीडिया हैंडल ने टिकट देने के लिए कॉन्टेस्ट भी शुरू कर दिए हैं. इन्हें जीतने वाले को मुफ्त टिकट देने का ऐलान किया गया है.

क्या है कोल्डप्ले?

कोल्डप्ले एक एक ब्रिटिश रॉक बैंड है, जिसका गठन साल 1997 में किया गया. पांच लोगों की टीम में गायक और पियानोवादक क्रिस मार्टिन , गिटारवादक जॉनी बकलैंड, बासिस्ट गाय बेरीमैन, ड्रमर और पर्क्युसिनिस्ट विल चैंपियन और मैनेजर फिल हार्वे शामिल हैं. इनमें से चार को स्टेज पर परफॉर्म करते देख सकते हैं. इनके लाइव कॉन्सर्ट को देखने के लिए लोगों के बीच काफी होड़ देखने को मिलती है. इनके परफॉर्मेंस का अंदाज बाकी रॉक बैंड से काफी अलग है. इस बैंड की शुरुआत कॉलेज के दिनों में हुई थी. इनको अपने बेमिसाल गानों के लिए ग्रैमी भी मिल चुका है, जो कि म्यूजिक का सबसे बड़ा अवॉर्ड होता है.
 

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

5 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

4 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

1 hour ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

3 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

4 hours ago