होम / B टाउन / सलमान खान के जिगरी दोस्तों के लिए खतरा बना लॉरेंस बिश्नोई!

सलमान खान के जिगरी दोस्तों के लिए खतरा बना लॉरेंस बिश्नोई!

सलमान खान और लॉरेंस बिश्नोई की दुश्मनी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है. यह दुश्मनी अब सलमान के दोस्तों पर भी भारी पड़ने लगी है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

बॉलीवुड सुपरस्टर सलमान खान और गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की दुश्मनी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है. यह दुश्मनी अब सलमान के दोस्तों पर भी भारी पड़ने लगी है. मुंबई में एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद अब लॉरेंस बिश्नोई की गैंग ने सलमान के सभी करीबियों को खुली चेतावनी दे डाली है. बता दें, बाबा सिद्दीकी सलमान खान के काफी खास और करीबी दोस्त थे. ऐसे में अब उनके दूसरे करीबी दोस्तों पर भी खतरा मंडराने लगा है. आइए जानते हैं कौन हैं सलमान के वो करीबी दोस्त, जो लॉरेंस बिश्नोई गैंग के निशाने पर हैं?

दोस्त की मौत से टूटे सलमान
बाबा सिद्दीकी की मौत के बाद सलमान खान पूरी तरह से टूट गए हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सलमान को नींद नहीं आ रही है और उन्होंने खाना पीना भी छोड़ दिया है. लॉरेंस बिश्नोई की गैंग ने बाबा सिद्दीकी की हत्या की जिम्मेदारी ली है. गैंग ने कहा कि सलमान के साथ करीबी दोस्ती और दाउद के साथ रिश्तों की वजह से ही बाबा सिद्दीकी की हत्या की गई है. लॉरेंस बिश्नोई की गैंग ने सलमान खान के सभी दोस्तों को साफ साफ चेतावनी दे दी है. लॉरेंस बिश्नोई की गैंग ने साफ कर दिया है कि जो कोई भी सलमान की मदद करेगी वह साफ तौर पर उनके निशाने पर आ जाएगा. 

सलमान के इन दोस्तों को खतरा
-एपी ढिल्लों (AP Dhillon)- 25 नवंबर, 2023 को पंजाबी सिंगर एपी ढिल्लों के घर के बाहर भी लॉरेंस बिश्नोई की गैंग ने गोली चलवाई थीं. यह गोलियां एक धमकी के तौर पर चलाई गई थीं. इसकी वजह भी सलमान से करीबी ही थी. तब बिश्नोई गैंग ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा था कि हमने एक फायरिंग विक्टोरिया आइलैंड और दूसरी वूडब्रिज टोरंटो में कराई है. इसकी जिम्मेदारी मैं रोहित गोदारा लेता हूं. मैं बिश्नोई ग्रुप का हूं. सलमान खान को गाने में लेकर तूने बहुत गलती कर दी. औकात में रहो वरना कुत्ते की मौत मरोगे.
 -गिप्पी ग्रेवाला (Gippy Girewal)- पंजाबी सिंगर गिप्पी ग्रेवाल के कनाडा वाले बंगले पर कुछ समय पहले फायरिंग हुई थी. गिप्पी ग्रेवाला के घर के बाहर भी कुछ समय पहले लॉरेंस बिश्नोई ने हमला करवाया था. सलमान खान के साथ दोस्ती या करीबी रिश्तें गिप्पी ग्रेवाल के लिए भी खतरनाक साबित हो सकते हैं. बता दें, इस हमले की जिम्मेदारी लेते हुए लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सोशल मीडिया पोस्ट भी किया था, जिसमें लॉरेंस बिश्नोई नाम से फेसबुक पोस्ट में कहा गया कि आज गिप्पी ग्रेवाल के बंगले में फायरिंग कराई गई. सलमान खान को बहुत भाई-भाई करता रहता है. अपने उस भाई को बोल कि तुझे बचाए. तुझे वहम हो गया है कि दाऊद तुझे बचाएगा, लेकिन हमसे कोई भी तुझे नहीं बचा पाएगा. सिद्धू मूसेवाला को मारने के बाद तूने बहुत ओवर एक्टिंग की थी. तुझे ये ट्रेलर दिखाया है. जल्दी ही पूरी मूवी भी दिखाना है.

राखी सावंत ने बिश्नोई गैंग से सलमान खान को जीने देने की अपील
इस साल अप्रैल में सलमान खान के घर पर फायरिंग कराने वाले गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से एक्ट्रेस राखी सावंत ने भी उन्हें जीने देने की अपील की थी. राखी सावंत ने रोते हुए एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने कहा कि ‘मत करो मेरे भाई के साथ ऐसा मत करो, छोड़ दो उन्हें मैं हाथ जोड़ती हूं. मैं आप लोगों से मन्नतें करती हूं मत करो. वो लीजेंड हैं, उन्होंने बहुत सारे लोगों का घर बचाया है. राखी सावंत ने कहा था कि उन्होंने बहुत गरीब लोगों का भला किया है. सलमान खान की NGO ने उनकी मां का ऑपरेशन भी करवाया था. उन्होंने अपना घर नहीं बसाया, लेकिन दूसरों का घर बसाते हैं. वो साधारण जिंदगी जीते हैं उन्हें जीने दो, बिश्नोई ग्रुप मैं आपके हाथ जोड़ती हूं.

2018 में पहली बार दी सलमान खान को जान से मारने की धमकी
पुलिस के अनुसार, लॉरेंस बिश्नोई और सलमान खान के बीच दुश्मनी पहली बार 2018 में सार्वजनिक हुई थी, जब बिश्नोई ने जोधपुर में एक अदालत में पेशी के दौरान कहा था, 'हम सलमान खान को मार देंगे. एक बार जब हम कार्रवाई करेंगे तो सभी को पता चल जाएगा. मैंने अभी तक कुछ नहीं किया है, वे मुझ पर बिना किसी कारण के अपराध का आरोप लगा रहे हैं.' तब से, अभिनेता को कई बार जान से मारने की धमकियां मिल चुकी हैंऔर यह मामला इस साल अप्रैल में उस समय सुर्खियों में छा गया था, जब सलमान के बांद्रा स्थित आवास के बाहर बिश्नोई गैंग के दो गुर्गे ने गोलियां चलाई थीं, जिन्हें बाद में गिरफ्तार कर लिया गया था.

लॉरेंस बिश्नोई की गैंग में 700 शूटर
दिल्ली पुलिस के रिकॉर्ड के अनुसार लॉरेंस बिश्नोई ने खुद कभी किसी की हत्या नहीं की, फिर भी वह सबसे खूंखार गैंगस्टर में से एक बन गया है, जो गुजरात की जेल से गिरोह चला रहा है. उसकी कार्यप्रणाली भगोड़े अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम कासकर जैसी ही है. राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) के अनुसार, लॉरेंस बिश्नोई का अब देश भर में 700 सदस्यों का एक मजबूत गिरोह है, जिसमें शार्पशूटर भी शामिल हैं. उन्हें गोल्डी बराड़, सचिन थापन, अनमोल बिश्नोई, विक्रमजीत सिंह, काला जठेड़ी और काला राणा जैसे अन्य कुख्यात गैंगस्टर की मदद भी मिलती है.

लॉ ग्रेजुएट है लॉरेंस बिश्नोई
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, लॉरेंस बिश्नोई पंजाब के फाजिल्का जिले का रहने वाला है, जिसने चंडीगढ़ में पंजाब यूनिवर्सिटी से लॉ में ग्रेजुएशन किया है. रिकॉर्ड के अनुसार, किसान के बेटे बिश्नोई के पास पंजाब में लगभग 100 एकड़ जमीन है. उसके दाहिने हाथ पर हनुमानजी का टैटू बना हुआ है और वह अपनी ड्राइविंग और सटीक निशाना साधने की क्षमता के लिए जाना जाता है. बिश्नोई का छोटा भाई अनमोल, जो राजस्थान के एक कॉलेज में पढ़ता था, अब उसके गिरोह में शामिल हो गया है, जो देश के बाहर से अपनी गतिविधियां संचालित करता है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025

33 साल बाद मिलने जा रहा पहला नेशनल अवॉर्ड, जानिए कितनी शाही है किंग खान की लाइफस्टाइल

तीन दशकों से दर्शकों के दिल पर राज कर रहे शाहरुख खान को पहली बार नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिलना उनके प्रशंसकों के लिए गर्व का पल है. अपने अभिनय से उन्होंने खुद को एक ग्लोबल ब्रांड में तब्दील कर लिया है.

02-August-2025


बड़ी खबरें

तेल की कीमतों में गिरावट और FIIs की वापसी से बढ़ा भरोसा, जानिए आज कैसा रहेगा बाजार का माहौल

बीते कारोबारी सत्र में BSE सेंसेक्स 109.25 अंक चढ़कर 77,100.47 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि NSE एनएसई निफ्टी 34.35 अंक की बढ़त के साथ 24,056 पर पहुंच गया.

2 hours ago

दोहरीघाट से दिल्ली, संस्कारों की विरासत’: संस्कारों और पारिवारिक मूल्यों की विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का संदेश

यह पुस्तक केवल लेखक की व्यक्तिगत यात्रा नहीं, बल्कि पूर्वांचल की सांस्कृतिक विरासत, भारतीय पारिवारिक मूल्यों, माता-पिता के संघर्ष, संस्कारों और बदलते सामाजिक परिवेश के बीच मानवीय संवेदनाओं की कहानी को प्रस्तुत करती है.

53 minutes ago

MTF में रिकॉर्ड तेजी: उधार लेकर निवेश का बढ़ा क्रेज, 1.33 लाख करोड़ रुपये पर पहुंचा आंकड़ा

रिपोर्ट के अनुसार, MTF सेगमेंट में एनएसई का दबदबा बरकरार है और इसकी बाजार हिस्सेदारी 96 फीसदी है. हालांकि बीएसई ने भी इस क्षेत्र में सालाना आधार पर अच्छी वृद्धि दर्ज की है.

1 hour ago

कैबिनेट फेरबदल की अटकलें तेज, कई वरिष्ठ मंत्रियों की छुट्टी तो कुछ के राज्यपाल बनाए जाने की चर्चा

रिपोर्ट्स के अनुसार, केंद्रीय मंत्रिमंडल में फिलहाल नौ पद खाली हैं और कुछ मौजूदा मंत्रियों को हटाया या नई जिम्मेदारी दी जा सकती है, जिन नेताओं के नाम संभावित बदलाव से जोड़े जा रहे हैं, उनमें निर्मला सीतारमण, धर्मेंद्र प्रधान, हरदीप सिंह पुरी सहित कई नाम शामिल हैं.

2 hours ago

कच्चा तेल सस्ता होने से भारत को राहत, FY27 में 6.5% रह सकती है GDP ग्रोथ: रिपोर्ट

गोल्डमैन सैक्स ने अपनी नई रिपोर्ट में भारत की जीडीपी वृद्धि दर का अनुमान 6.1 प्रतिशत से बढ़ाकर 6.5 प्रतिशत कर दिया है.

2 days ago