✕

होम / B टाउन / LSC Vs Raksha Bandhan: आमिर के लिए एक और मुश्किल, जानिए दोनों फिल्मों की अब तक की कमाई

LSC vs Raksha Bandhan: आमिर के लिए एक और मुश्किल, जानिए दोनों फिल्मों की अब तक की कमाई

Laal Singh Chaddha vs Raksha Bandhan: रिलीज के दिन यानी 11 अगस्त को 'रक्षा बंधन' फिल्म ने 8.20 करोड़ रुपये की कमाई की, जबकि 'लाल सिंह चड्ढा' ने रिलीज के दिन 11.70 करोड़ रुपये की कमाई की.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: रक्षा बंधन के दिन 11 अगस्त को रिलीज हुई बॉलीवुड की दो बड़ी फिल्में चारों खाने चित हो गई हैं. ना ही अक्षय कुमार की 70 करोड़ की बजट वाली 'रक्षा बंधन' कमाल कर पाई और ना ही आमिर खान की 180 करोड़ की बजट वाली 'लाल सिंह चड्ढा' दर्शकों को खींच पाई.

'रक्षा बंधन' की 5 दिन की कुल कमाई
पॉपुलर फिल्म समीक्षक तरण आदर्श के अनुसार 'रक्षा बंधन' 5 दिनों में सिर्फ 34.47 करोड़ रुपये ही कमा सकी, जबकि ये पूरी तरह से छुट्टी के दिन थे. रिलीज के दिन यानी 11 अगस्त को इस फिल्म ने 8.20 करोड़ रुपये की कमाई की, जबकि उसके बाद शुक्रवार को 6.40 करोड़ रुपये, शनिवार को 6.51 करोड़ रुपये, रविवार को 7.05 करोड़ रुपये और स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त, सोमवार के दिन 6.31 करोड़ रुपये ही कमा सकी.

'लाल सिंह चड्ढा' की 5 दिन की कुल कमाई
वहीं, आमिर खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' भी बॉक्स ऑफिस पर धड़ाम से गिर गई. इस बड़ी बजट फिल्म ने 5 दिनों में सिर्फ 45.83 करोड़ रुपये की ही कमाई की. 11 अगस्त (गुरुवार) को इस फिल्म ने 11.70 करोड़ रुपये की कमाई की, जबकि शुक्रवार को 7.26 करोड़, शनिवार को 9 करोड़, रविवार को 10 करोड़ और सोमवार को 7.87 करोड़ रुपये ही कमा सकी. आपको बता दें कि इस फिल्म की 5 दिनों की टोटल कमाई आमिर की एक और सुपरफ्लॉप फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' की पहली दिन कमाई से भी कम है. 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' ने पहले दिन 50.75 करोड़ रुपये की कमाई की थी.

Laal Singh Chaddha Movie Review पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

आमिर खान की बढ़ी मुश्किलें
फिल्म के बुरी तरह से पिटने के बाद आमिर खान की मुश्किलें और बढ़ गई हैं. खबरों की मानें, तो डिस्ट्रीब्यूटर्स को 'लाल सिंह चड्ढा' के कारण भारी नुकसान उठाना पड़ा है. इस कारण डिस्ट्रीब्यूटर्स ने फिल्म के मेकर्स से मुआवजे की मांग की है. आपको बता दें कि आमिर खान और किरण राव ने इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है. खबर ये भी है कि मेकर्स अब डिस्ट्रीब्यूटर्स के नुकसान की भरपाई करने की कोशिश कर रहे हैं.

VIDEO : फिल्मों में क्या मतलब है U, U/A, A और S सर्टिफिकेट का?


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

12 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

12 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

9 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

11 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

11 hours ago