✕

होम / B टाउन / Kriti Sanon ने अलीबाग में खरीदी करोड़ों की प्रॉपर्टी, अमिताभ और शाहरुख भी कर चुके हैं यहां निवेश 

Kriti Sanon ने अलीबाग में खरीदी करोड़ों की प्रॉपर्टी, अमिताभ और शाहरुख भी कर चुके हैं यहां निवेश 

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन (Kriti Sanon) ने 'द हाउस ऑफ अभिनंद लोढ़ा' के प्रीमियम अलीबाग प्रोजेक्ट सोल डे के तहत अलीबाग में सी-फेसिंग जमीन खरीदी है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

बॉलीवुड सितारे मुंबई के बाद अब अलीबाग स्थित प्रॉपर्टी में निवेश करना पसंद कर रहेस हैं. शाहरुख खान (Shahrukh Khan) और अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के बाद अब कृति सेनन ने भी अलीबाग में सी-फेसिंग जमीन खरीद ली है. कृति ने इस प्रॉपर्टी को अलीबाग की 'द हाउस ऑफ अभिनंद लोढ़ा' (HoABL) के प्रीमियम अलीबाग प्रोजेक्ट सोल डे के तहत खरीदा है. तो आइए जानते हैं इस प्रॉपर्टी की किमती कितनी है और ये जगह क्यों बॉलीवुड सितारों की पसंद बन गई है?

कृति सेनन ने इतने करोड़ में खरीदी प्रॉपर्टी
कृति सेनन ने अलीबाग में जो जमीन खरीदी है, वह 2000 वर्ग फीट में फैली हुई है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कृति ने इस डील पर 11 जुलाई को हस्ताक्षर किए हैं और इसकी कीमत करीब 2 करोड़ रुपये है. आपको बता दें, कृति सेनन के पास करीब 40 करोड़ रुपये की संपत्ति है. वह फिल्मों के अलावा विज्ञापन से भी कमाई करती हैं. 

मुंबई से केवल 60 मिनट की दूरी
अलीबाग महाराष्ट्र स्थित मुंबई के पास बसा एक शहर है. ये शहर अलीबाग बीच और वर्सोली बीच के लिए काफी प्रसिद्ध है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कृति सेनन ने जो जमीन खरीदी है, वो मांडवा बीच से महज 20 मिनट की दूरी पर है और समुद्र के रास्ते मुंबई से केवल 60 मिनट की दूरी पर है. कृति सेनन लंबे वक्त से अलीबाग में प्रॉपर्टी खरीदना चाह रही थीं. ये अलीबाग के बीच में बेहतरीन प्लेस है. 

इस समय अलीबाग में निवेश फायदेमंद
आपको बता दें, कृति का ये निवेश द हाउस ऑफ अभिनंदन लोढा (HoABL) को एलाइट वर्ग द्वारा निवेश के लिए पसंदीदा गंतव्य के रूप में स्थापित करेगा, क्योंकि ये लग्जरी लाइफस्टाइल और जमीन की एक्सक्लुजिव खरीद को नया आयाम दे रहा है.  हाल ही में यहां एमटीएचएल कनेक्टिविटी की शुरूआत होने से सुविधा बढ़ी है, ऐसे में यह प्रोजेक्ट उन लोगों के लिए और भी आकर्षक विकल्प बन गया है जो अलीबाग में रियल एस्टेट सेक्टर में निवेश करना चाहते हैं.

BW Hindi के व्हाट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें.

शांति और प्राइवेसी चाहती हैं कृति
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार द हाउस ऑफ अभिनंदन लोढा में अपने पहले निवेश पर बात करते हुए कृति सेनन ने कहा है कि उन्हें खुशी है कि अब वह द हाउस ऑफ अभिनंदन लोढा के खूबसूरत प्रोजेक्ट सोल डे अलीबाग में जमीन की मालकिन हैं. अपनी खुद की जमीन खरीदना उनके लिए बहुत मायने रखता है, वह लंबे समय से अलीबाग में जमीन खरीदना चाहती थी. वह ऐसी जगह पर ही निवेश करना चाहती थी, जहां उन्हें शांति और प्राइवेसी मिल सके. उनके पिता भी इस निवेश से बेहद खुश हैं. 

अमिताभ बच्चन और शाहरुख भी कर चुके हैं निवेश
हाल ही में अमिताभ बच्चन ने भी इसी प्रोजेक्ट में 10,000 वर्गफीट का प्लॉट खरीदा था. इससे पहले वे अयोध्या में द हाउस ऑफ अभिनंदन लोढा के द सरयु में भी अपना पहला निवेश कर चुके हैं, जहां उन्होंने 10,000 वर्गफीट का प्लॉट खरीदा था. वहीं शाहरुख खान ने भी यहां प्रॉपर्टी खरीदी हुई है. इसके बाद कृति सेनन भी अब ग्रुप के निवेशकों की सूची में शामिल हो गई हैं. द हाउस ऑफ अभिनंदन लोढा भारत के पहले ब्राण्डेड लैण्ड डेवलपर हैं, जो सोल डे अलीबाग के साथ रियल एस्टेट में नए बेंचमार्क स्थापित करना जारी रखे हुए हैं. हरियाली से घिरे इस प्रोजेक्ट में सभी आधुनिक सुविधाएं हैं और इसे शानदार डिज़ाइन में तैयार किया जा रहा है. एमएमआर की सेलेब्रिटी केपिटल में स्थित यह प्रोजेक्ट आधुनिक सुविधाएं एवं प्राकृतिक खूबसूरती का अनूठा संयोजन है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

5 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

4 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

1 hour ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

3 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

4 hours ago