✕

होम / B टाउन / Koffee With Karan Season 7 का धमाल, पहले एपिसोड ने बना डाला रिकॉर्ड

Koffee With Karan Season 7 का धमाल, पहले एपिसोड ने बना डाला रिकॉर्ड

इस रिकॉर्ड के साथ ही कॉफी विद करण हॉटस्टार स्पेशल पर सबसे ज्यादा देखा जाने वाला और सब्सक्राइब किया गया शो बन गया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: करण जौहर के कॉफी विद करण सीजन 7 (Koffee With Karan Season 7) का पहला एपिसोड धमाकेदार रहा. पूरे देश ने शो के दिलचस्प और मजेदार ओपनिंग एपिसोड को एंजॉय किया है. यह एपिसोड गुरुवार को डिज्नी + हॉटस्टार (Disney + Hotstar) के हॉटस्टार स्पेशल्स पर स्ट्रीम किया गया. इस चैट शो के पहले ही एपिसोड की व्यूअरशिप अब तक देखे गए किसी भी सीजन के एपिसोड से सबसे ज्यादा है.

शो ने बनाया रिकॉर्ड
इस रिकॉर्ड के साथ ही कॉफी विद करण हॉटस्टार स्पेशल पर सबसे ज्यादा देखा जाने वाला और सब्सक्राइब किया गया शो बन गया. शो के पहले एपिसोड में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की जोरदार जोड़ी नजर आई. इस शो के सभी सीजन में पहले दिन की सबसे बड़ी ओपनिंग दर्ज की. यह शो इतना पॉपुलर हुआ कि सोशल मीडिया पर हर तरफ इसकी ही चर्चा हो रही है.

हर तरफ शो की चर्चा
इस शो पर स्टार्स की हॉट कॉन्वर्सेशन को लेकर हर तरफ बात हो रही है. इस शो में काउच पर बैठकर फैमिलीज के अलग कल्चर्स को अपनाने से लकेर मैरिज प्रपोजल तक सब कुछ रियल था. शो पर आए रणवीर सिंह को स्पेशल एंटरटेनर होने के लिए और मॉम टू बी आलिया भट्ट को उनकी मैरिड लाइफ से जुड़ी बातें शेयर करने के किए स्पेशल शाउटआउट किया गया. यह सबकुछ शो के जबरदस्त एंटरटेनमेंट फैक्टर की ओर इशारा करता है जो पिछले 18 सालों से दर्शकों को अपनी तरफ खींचता आया है.

करण जौहर ने क्या कहा
इस चैट शो के पहले ही एपिसोड को मिली सफलता पर होस्ट करण जौहर ने कहा, "कॉफी विद करण सीजन 7 के पहले एपिसोड के प्रति इतने सारे फैन्स का प्यार और प्रशंसा देखकर मैं उत्साहित हूं. यह शो अनअपॉलिजेटिक, अनकन्वेन्शनल और अपने आप में एक एलिमेंट है और फैन्स को इसके बारे में यही पसंद है. मैं अपने सभी दर्शकों से वादा करता हूं जो डिज्नी+ हॉटस्टार (Disney + Hotstar) पर शो देखने के लिए उत्सुक हैं, वहां और भी बहुत कुछ है. इसलिए बैठो, आराम करो और हर गुरुवार को कॉफ़ी के छलकने का इंतज़ार करो.''

डिज्नी स्टार, डिज्नी+ हॉटस्टार (Disney + Hotstar) और एचएसएम एंटरटेनमेंट नेटवर्क के हेड-कंटेंट गौरव बनर्जी ने कहा, "कॉफी विद करण जैसे प्रतिष्ठित शो को एक एक्सक्लूसिव डेस्टिनेशन-डिज़्नी+ हॉटस्टार में बदलने के पीछे का विचार इसे बड़े दर्शकों तक ले जाना था. इस शो के पहले एपिसोड को डिज्नी+ हॉटस्टार पर बिल्कुल नए दर्शकों को अनलॉक करके इसकी जबरदस्त व्यूअरशिप को रिकॉर्ड बनाते हुए देखकर बेहद खुशी हुई."

कब देख सकते हैं Koffee With Karan
आपको बता दें कि हॉटस्टार स्पेशल्स कॉफी विद करण सीजन 7 (Koffee With Karan Season 7) का प्रसारण विशेष रूप से डिज्नी+ हॉटस्टार (Disney + Hotstar) पर होगा, जिसमें कॉफी बिंगो, मैश्ड अप सहित नए टैटलटेल गेम्स के साथ-साथ ऑल टाइम फेवरेट रैपिड फायर फैन्स को उनके पसंदीदा सितारों के करीब लाएगा. हॉटस्टार स्पेशल 'कॉफी विद करण सीजन 7 हर गुरुवार, शाम 7 बजे डिज्नी + हॉटस्टार पर दिखाया जाएगा.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

14 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

13 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

10 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

12 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

13 hours ago