✕

होम / B टाउन / बॉलीवुड से लेकर क्रिकेट जगत तक जाने किसने भरा कितना टैक्स, देखें पूरी लिस्ट

बॉलीवुड से लेकर क्रिकेट जगत तक जाने किसने भरा कितना टैक्स, देखें पूरी लिस्ट

फॉर्च्यून इंडिया 2024 की सबसे ज्यादा टैक्स भरने वालों की लिस्ट में शाहरुख खान ने बाजी मार ली है. जबकि टॉप 5 में बॉलीवुड ही नहीं साउथ के सुपरस्टार भी शामिल हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

फॉर्च्यून इंडिया (Fortune India) ने बीते दिनों देश के सबसे अमीरों की लिस्ट जारी करने के बाद अब एक नई सूची जारी की है, जो सबसे ज्यादा टैक्स भरने वाले सेलिब्रिटीज की है. इस मामले में बॉलीवुड एक्टर-एक्ट्रेस और क्रिकेट जगत के दिग्गजों के नाम शामिल हैं. टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी से लेकर विराट कोहली तक और बॉलीवुड स्टार्स में शाहरुख खान से लेकर सलमान खान तक के नाम इस लिस्ट में हैं. इसे देखकर इनकी संपत्ति और कमाई का अंदाजा साफ लगाया जा सकता है.

बॉलीवुड के ये दिग्गज सबसे आगे

Fortune India की नई लिस्ट के मुताबिक, देश में सबसे ज्यादा एडवांस्ड टैक्स भरने वाले सेलिब्रिटीज की लिस्ट में टॉप पर बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) हैं, जिन्होंने FY24 में कुल 92 करोड़ रुपये का टैक्स भरा है. इस मामले में अगला नाम साउथ सुपर स्टार विजय (Thalapathy Vijay) का नाम आता है और 80 करोड़ रुपये का एडवांस्ड टैक्स भरकर ये दूसरे सबसे ज्यादा टैक्स चुकाने वाले एक्टर बने हैं. 

क्रिकेट के दिग्गजों में विराट सबसे आगे

अब बात करते हैं क्रिकेट जगत के दिग्गजों की जो फॉर्च्यून इंडिया की सबसे ज्यादा टैक्स पे करने वाली लिस्ट में आगे हैं. इस मामले में इस बार भी Team India के पूर्व कप्तान विराट कोहली का नाम है, Virat Kohli ने फाइनेंशियल ईयर 2024 में 66 करोड़ रुपये का एडवांस्ड टैक्स चुकाया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, विराट कोहली की नेटवर्थ (Virat Kohli Net Worth) करीब 1018 करोड़ रुपये है. क्रिकेट के साथ ही इन्वेस्टमेंट और सोशल मीडिया के जरिए विराट तगड़ी कमाई करते हैं.

धोनी से लेकर सचिन तक ने भरा तगड़ा टैक्स

विराट कोहली के बाद महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) हैं और बीते वित्त वर्ष में उन्होंने कुल 38 करोड़ रुपये का एडवांस्ड टैक्स भरा है. Mahendra Singh Dhoni Networth भी 1000 करोड़ रुपये के पार बताई जाती है. धोनी के बाद सबसे ज्यादा टैक्सपेयर क्रिकेटर मास्टर ब्लास्टर के नाम से फेमस सचिन तेंदुलकर हैं, जिन्होंने वित्त वर्ष 2023-24 में 28 करोड़ रुपये का टैक्स भरा है. Sachin Tendulkar Networth की बात करें, तो ये अनुमानित 1400 करोड़ रुपये से ज्यादा बताई जाती है.

सबसे ज्‍यादा टैक्‍स चुकाने वाले भारतीय सेलिब्रिटीज

शाहरुख खान -      92 करोड़ रुपये
थालापति विजय -   80 करोड़ रुपये
सलमान खान -      75 करोड़ रुपये
अमिताभ बच्‍चन -   71 करोड़ रुपये
विराट कोहली -      66 करोड़ रुपये
अजय देवगन -       42 करोड़ रुपये
एमएस धोनी -        38 करोड़ रुपये
सचिन तेंदुलकर -    28 करोड़ रुपये
ऋतिक रोशन -       28 करोड़ रुपये
कपिल शर्मा -         26 करोड़ रुपये
सौरव गांगुली -        23 करोड़ रुपये
करीना कपूर -        20 करोड़ रुपये
शाहिद कपूर -        14 करोड़ रुपये
मोहनलाल -           14 करोड़ रुपये
अल्‍लू अर्जुन -         14 करोड़ रुपये
हार्दिक पांड्या -      13 करोड़ रुपये
कियारा आडवाणी - 12 करोड़ रुपये
कटरीना कैफ -       11 करोड़ रुपये
पंकज त्रिपाठी -       11 करोड़ रुपये
आमिर खान -         10 करोड़ रुपये
ऋषभ पंत -            10 करोड़ रुपये
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

5 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

4 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

1 hour ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

3 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

4 hours ago