✕

होम / B टाउन / शो छोड़ने के बाद कपिल शर्मा को लेकर क्या बोले कृष्णा अभिषेक, जानिए

शो छोड़ने के बाद कपिल शर्मा को लेकर क्या बोले कृष्णा अभिषेक, जानिए

आपको बता दें कि 'द कपिल शर्मा शो' 10 सितंबर से सभी कई नए कैरेक्टर के साथ दोबारा शुरू होने जा रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: 'द कपिल शर्मा शो' को लेकर हाल ही में स्टैंड-अप कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक ने बयान दिया है कि शो की टीम और वह इस सीजन में दिखाई नहीं देंगे. कृष्णा अभिषेक ने कहा कि उन्होंने 'द कपिल शर्मा शो' की टीम से 'छोटा ब्रेक' लिया है.

जानिए कपिल के बारे में क्या बोले कृष्णा
कृष्णा शो का हिस्सा होंगे या नहीं, इस बारे में चल रही सभी अफवाहों के बीच, कॉमेडियन ने बताया, "कुछ समय के लिए मैंने और कपिल शर्मा की टीम ने एक छोटा ब्रेक लिया है. कपिल शर्मा के साथ मेरी कोई व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं है. वह प्यारा इंसान हैं. अभी मुझे देखना है कि चीजें कैसे काम करती हैं."

10 सितंबर से नई शुरुआत
इस बीच, कपिल ने अपने प्रसिद्ध 'द कपिल शर्मा शो' के साथ फिर से धमाकेदार वापसी की थी, जिसका तीसरा सीजन 5 जून को समाप्त हुआ. आपको बता दें कि यह शो 10 सितंबर से सभी कई नए कैरेक्टर के साथ दोबारा शुरू होने जा रहा है.

कपिल ने किया था पोस्ट
हाल ही में कपिल ने अपने नए लुक और अर्चना पूरन सिंह के साथ पोस्ट की गई दूसरी तस्वीर को साझा करने के लिए अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर लिखा है- "मेरी लंकी चार्म अर्चना पूरन के साथ एक मजेदार शूटिंग. शो में कई बदलाव होंगे. अक्षय कुमार पहले अतिथि हैं और इसमें कई नए प्रतिभागी होंगे."

शो से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, "स्टैंड-अप कॉमेडियन और 'इंडियाज लाफ्टर्स चैलेंज' के कंटेस्टेंट गौरव दुबे भी शो में नजर आ सकते हैं." 

VIDEO: LaalSinghChaddha vs RakshaBandhan आमिर खान के लिए एक और मुश्किल जानिए दोनों फिल्मों की अब तक की कमाई


टैग्स
सम्बंधित खबरें

दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का निधन, ‘क्रांतिवीर’ से ‘नटसम्राट’ तक यादगार किरदारों के लिए रहेंगे याद

नाना पाटेकर हिंदी और मराठी सिनेमा के उन अभिनेताओं में शामिल रहे, जिन्होंने अपने दमदार अभिनय और संवाद अदायगी से दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई.

08-October-2026

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026


बड़ी खबरें

₹593 करोड़ के टैक्स विवाद में मॉरीशस की कंपनी को राहत, म्यूचुअल फंड से कमाई पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला

दिल्ली HC ने स्पष्ट किया है कि म्यूचुअल फंड की यूनिट बेचने से होने वाले मुनाफे को उसके पोर्टफोलियो में शामिल भारतीय कंपनियों के शेयरों की बिक्री से हुई कमाई नहीं माना जा सकता.

15 hours ago

फ्लाइट कैंसिलेशन और नियमों की अनदेखी पर स्पाइसजेट को नोटिस, DGCA ने मांगा जवाब

एयरलाइन के परिचालन में लगातार आ रही बाधाओं, बड़ी संख्या में विमानों के खड़े रहने, उड़ानों में देरी और रद्द होने के साथ-साथ नियामकीय नियमों के कथित उल्लंघन को लेकर जवाब मांगा गया है.

10 hours ago

अब स्टार्टअप में भी लगेगा PF का पैसा, EPFO सालाना फंड का 3% तक करेगा निवेश

इसके तहत संगठन हर साल मिलने वाले नए फंड का अधिकतम 3 फीसदी हिस्सा स्टार्टअप, निजी कंपनियों और इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं में निवेश कर सकेगा. इस प्रस्ताव को 19 नवंबर को हुई केंद्रीय न्यासी बोर्ड (CBT) की बैठक में सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई है.

14 hours ago

सोने की कीमतों में लगातार पांचवें दिन गिरावट, एक हफ्ते में 7% टूटा भाव

अमेरिकी डॉलर में मजबूती और फेडरल रिजर्व की ओर से दिसंबर में ब्याज दरें बढ़ाए जाने की आशंका ने सोने की चमक फीकी कर दी है. इस सप्ताह अब तक सोने की कीमतों में करीब 7 फीसदी की गिरावट आ चुकी है. यह मार्च के बाद सोने की सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट है.

11 hours ago

पहली बार एयरटेल बना भारत का सबसे मूल्यवान ब्रांड, HDFC बैंक को दूसरे नंबर पर छोड़ा

कांतार की रिपोर्ट के अनुसार, एयरटेल की ब्रांड वैल्यू पिछले एक साल में 5 फीसदी बढ़कर 43.2 अरब डॉलर हो गई है. इसके साथ ही कंपनी ने HDFC बैंक को पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान हासिल किया.

16 hours ago