✕

होम / B टाउन / घर में किसकी चलेगी वो समय बताएगा, लेकिन कमाई में सोनाक्षी हैं जहीर की बॉस

घर में किसकी चलेगी वो समय बताएगा, लेकिन कमाई में सोनाक्षी हैं जहीर की बॉस

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल 23 जून को शादी के बंधन में बंध जाएंगे. बताया जा रहा है कि सिन्हा परिवार इस रिश्ते से नाराज है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इक़बाल (Sonakshi Sinha & Zaheer Iqbal) अगले कुछ दिनों में एक-दूसरे के हो जाएंगे. 7 साल तक डेट करने के बाद दोनों 23 जून को शादी करने वाले हैं. उनके रिश्ते को लेकर हर तरफ चर्चा है. कहा यह भी जा रहा है कि सोनाक्षी सिन्हा के परिवार वाले भी जहीर के साथ उनकी शादी से खुश नहीं हैं. उनके पिता शत्रुघ्न सिन्हा इशारों-इशारों में अपनी नाराज़गी बयां भी कर चुके हैं. उन्होंने हाल ही में कहा था कि आजकल के बच्चे परमिशन नहीं लेते, सीधे इनफॉर्म करते हैं. 

ऐसे शुरू हुआ फिल्मी सफर 
सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी शादी का पहला इन्विटेशन कार्ड सलमान खान को भेजा है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 23 जून को शादी करने के बाद उसी शाम सोनाक्षी और जहीर शिल्पा शेट्टी के रेस्टोरेंट में रिसेप्शन पार्टी होस्ट करेंगे. इस पार्टी में ज्यादा लोगों को नहीं बुलाया गया है. शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी ने 2010 की ब्लॉकबस्टर 'दबंग' में सलमान खान के साथ इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई थी. जबकि सलमान खान के करीबी परिवार से ताल्लुख रखने वाले जहीर इकबाल ने 2019 में 'नोटबुक' से अपनी फिल्मी करियर की शुरुआत की. ये बात अलग है कि उनका करियर उतना सफल नहीं रहा.

दबंग साबित होंगी सोनाक्षी?
आमतौर पर माना जाता है कि शादी के बाद घर में केवल वाइफ की चलती है. 'दबंग' सोनाक्षी इसे सही साबित करेंगी या नहीं, ये आने वाले समय में साफ हो जाएगा. लेकिन कमाई में मामले में वह ज़रूर बॉस रहेंगी. सोनाक्षी के पास अपने होने वाले पति जहीर से ज्यादा दौलत है. उनका फिल्मी करियर जहीर से ज्यादा सफल रहा है, इसलिए उनकी कमाई भी जहीर से काफी ज्यादा है. सोनाक्षी के करियर की पहली फिल्म दबंग ने 138 करोड़ रुपए का कारोबार किया था. दबंग के अलावा भी उन्होंने कई हिट फिल्में दी हैं.

इतनी है दोनों की नेटवर्थ
दोनों की कमाई की बात करें, तो सोनाक्षी अपने होने वाले पति जहीर से ज्यादा अमीर हैं. 2023 तक उनकी कुल नेटवर्थ करोड़ 85 करोड़ थी. जबकि जहीर के पास 2 करोड़ की संपत्ति है. 35 साल के जहीर इकबाल ने मुंबई के स्कॉटिश स्कूल में पढ़ाई की है. रणबीर कपूर भी इसी स्कूल से पढ़े हैं और जहीर के सीनियर हैं. जहीर की कमाई का सोर्स मॉडलिंग, विज्ञापन और फिल्में हैं. 37 साल सोनाक्षी की कमाई भी फिल्मों से होती है. सोनाक्षी एक फिल्‍म के लिए 1 करोड़ रुपए फीस लेती हैं. वह हर साल ब्रैंड एंडोर्समेंट और फिल्‍मों से करीब 10 करोड़ रुपए की कमाई करती हैं. सोनाक्षी ने मुंबई के एक सी-फेसिंग लग्‍जरी अपार्टमेंट को अपना ठिकाना बनाया हुआ है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

5 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

4 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

1 hour ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

3 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

4 hours ago