होम / B टाउन / केएल राहुल और आथिया शेट्टी ने खरीदा आलीशान फ्लैट, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

केएल राहुल और आथिया शेट्टी ने खरीदा आलीशान फ्लैट, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी और उनके पति के एल राहुल ने मुंबई में एक नई प्रॉपर्टी खरीदी है. कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज़ केएल राहुल और वाइफ आथिया शेट्टी ने मुंबई में एक फ्लैट खरीदा. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय क्रिकेटर के इस फ्लैट की कीमत करीब 20 करोड़ रुपये है. इस खरीद के साथ केएल राहुल और आथिया शेट्टी बॉलीवुड के मशहूर एक्टर आमिर खान के पड़ोसी बन गए. राहुल और आथिया शेट्टी ने मुंबई के पॉश इलाके पाली हिल में फ्लैट लिया है. यह इलाका बांद्रा (पश्चिम) उपनगर का हिस्सा है.

20 करोड़ रुपये में खरीदा फ्लैट

केएल राहुल का नया फ्लैट 3,350 वर्ग फुट का है. पाली हिल में बॉलीवुड के कुछ मशहूर एक्टर्स के घर हैं. इसके अलावा यहां कई बड़े बिजनेसमैन भी रहते हैं. आमिर खान ने पिछले ही महीने यहां एक अपार्टमेंट खरीदा था. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आमिर खान के अपार्टमेंट की कीमत करीब 9.75 करोड़ रुपये थी. बता दें कि बांद्रा में शाहरुख खान, सैफ अली खान, सलमान खान, जान्हवी कपूर और तृप्ति डिमरी के भी अपार्टमेंट हैं. दस्तावेजों की रिपोर्ट्स के मुताबिक, राहुल और आथिया ने 1.20 करोड़ रुपेय की स्टैंप ड्यूटी दी है.  इसके अलावा 30,000 रुपये की रजिस्ट्रेशन फीस दी है. 

ए ग्रेड के खिलाड़ी हैं केएल राहुल

केएल राहुल BCCI के कॉन्ट्रेक्ट ए ग्रेड के खिलाड़ी हैं. उन्हें BCCI से सालाना सैलरी 5 करोड़ मिलती है. राहुल को स्टेटमेंट घड़ियों का शौक है और उनमें से कुछ की कीमत बहुत ज्यादा है. उनके असाधारण कलाई घड़ी संग्रह में 18 कैरेट की रोज गोल्ड स्काई-ड्वेलर रोलेक्स शामिल है, जिसकी कीमत लगभग 38 लाख हैं. इसके अलावा भी कई ऐसी घड़ियां हैं जिनकी कीमत लाखों में है. साल 2023 में बॉलीवुड अभिनेत्री अथिया शेट्टी से शादी करने वाले केएल राहुल के पास प्यूमा, भारत पे, रेड बुल, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया, बोट, रियलमी, टाटा नेक्सन, जेनोविट, क्यूर, बीयरडो और नुमी जैसे बड़ी कंपनियों के विज्ञापन हैं. इन विज्ञापनों से वह मोटी कमाई करते हैं.

कई गाड़ियों के मालिक भी हैं केएल राहुल

केएल राहुल गाड़ियों के बड़े शौकिन हैं. उनके पास कई बेहतरीन कारें हैं जिनमें Mercedes AMG C 43 प्रमुख है. दाएं हाथ के बैटर केएल राहुल को आईपीएल फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपर जॉयंट्स ने 2023 में 17 करोड़ में रीटेन किया था. साल 2022 में भी राहुल की आईपीएल सैलरी 17 करोड़ थी वहीं साल 2021 में किंग्स इलेवन पंजाब से उन्हें 11 करोड़ मिलते थे. केएल राहुल के पास लेम्बोर्गिनी ह्यूराकन स्पाइडर नाम की गाड़ी है, जिसकी कीमत लगभग 5 करोड़ रुपये है. उनके पास लग्जरी कारों की लिस्ट में ऑडी R8 भी है, जिसकी कीमत 2 करोड़ रुपये है. 1 करोड़ की कीमत वाली एक रेंज रोवर वेलार और एक एस्टन मार्टिन DB11 भी उनके कार कलेक्शन का हिस्सा है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

टाटा ट्रस्ट्स ने चंद्रशेखरन के फैसले का किया समर्थन, नए चेयरमैन की तलाश शुरू

एन चंद्रशेखरन फरवरी 2027 के बाद टाटा संस के चेयरमैन पद पर दोबारा नियुक्ति नहीं चाहते हैं. टाटा ट्रस्ट्स ने उनके फैसले का सम्मान करते हुए उत्तराधिकारी चुनने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

8 hours ago

ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया गिरफ्तार, बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

ED का आरोप है कि जितेश गुप्ता ने फर्जी दावों को दोबारा स्वीकार कर CoC की संरचना बदली और दिनेश गुप्ता से जुड़ी इकाई के रिजॉल्यूशन प्लान को आगे बढ़ाने में मदद की.

10 hours ago

SKF इंडिया इंडस्ट्रीयल ने सुजीत पई को बनाया नया मैनेजिंग डायरेक्टर

कंपनी ने बताया कि सुजीत पई 1 सितंबर 2026 से SKF India Industrial के मैनेजिंग डायरेक्टर का पद संभालेंगे. यह नियुक्ति शेयरधारकों की मंजूरी के अधीन है. कंपनी के बोर्ड और नॉमिनेशन कमेटी ने 11 अगस्त को उनकी नियुक्ति को मंजूरी दी.

9 hours ago

RBI का बड़ा कदम: लोन की ब्याज दर और छिपे चार्ज पर लगेगी लगाम, ग्राहकों के लिए नए नियमों का प्रस्ताव

रिजर्व बैंक ने लोन की कीमत तय करने के लिए एक समान फ्रेमवर्क का ड्राफ्ट जारी किया है. इसमें फ्लोटिंग रेट वाले रिटेल और MSME लोन को बाहरी बेंचमार्क से जोड़ने, स्प्रेड में मनमानी रोकने और छोटे कर्ज पर APR की सीमा तय करने का प्रस्ताव है.

13 hours ago

नेटफ्लिक्स स्टार का पतन: कोर्ट ने सतीश सनपाल की IPL सट्टेबाजी FIR खत्म कराने की कोशिश को किया खारिज

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दुबई के अरबपति की "बच निकलने की रणनीति" को ध्वस्त कर दिया है, जिसे BW Businessworld की उन स्टोरीज ने व्यवस्थित रूप से उजागर किया था, जिनके बाद UAE में उनकी संपत्तियां फ्रीज होने की खबरें सामने आईं.

11 hours ago