✕

होम / B टाउन / भारी-भरकम बजट के साथ KBC की वापसी, एक एपिसोड के इतने करोड़ ले रहे हैं अमिताभ बच्चन

भारी-भरकम बजट के साथ KBC की वापसी, एक एपिसोड के इतने करोड़ ले रहे हैं अमिताभ बच्चन

कौन बनेगा करोड़पति का नया सीजन शुरू हो चुका है. केबीसी 16 को भी अमिताभ बच्चन होस्ट करते हुए नजर आ रहे हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

मेगास्टार अमिताभ बच्चन आधिकारिक तौर पर लोकप्रिय क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) के 16वें सीजन के होस्ट के रूप में एक बार फिर दर्शकों के सामने हाजिर हो गए हैं. अपनी मनोरंजक होस्टिंग के लिए लोकप्रिय बिग बी की वापसी टीवी शो के दर्शकों के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है. हालांकि, खबर है कि इस बार शो को भारी-भरकम बजट में बनाया गया है और अमिताभ बच्चन भी शो के एक एपिसोड के लिए मोटी रकम चार्ज कर रहे हैं.

5 करोड़ प्रति एपिसोड कर रहे हैं चार्ज 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अमिताभ बच्चन कौन बनेगा करोड़पति के सीजन 16 में प्रति एपिसोड 5 करोड़ रुपये चार्ज कर रहे हैं. इस अमाउंट को देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि बिग बी पूरे सीजन में करोड़ों की कमाई कर लेते हैं. अमिताभ बच्चन को कौन बनेगा करोड़पति होस्ट करते हुए कई साल हो चुके हैं और हर सीजन में उनका एक अलग अंदाज फैंस को देखने को मिलता है. साथ ही हर साल शो में कई चेंजेंस किए जाते हैं जो लोगों को पसंद आते हैं. बता दें कौन बनेगा करोड़पति 16 का प्रीमियर इसी हफ्ते सोनी टीवी पर हुआ है. 

25 लाख रुपये से शुरु हुआ था KBC का सफर

अमिताभ बच्चन की केबीसी की फीस हर सीजन में बढ़ती जा रही है. सीजन 1 में उन्होंने प्रति एपिसोड 25 लाख, दूसरे सीजन में 25 लाख, चौथे सीजन में 50 लाख, पांचवें सीजन में  50 लाख, छठे सीजन में 1.5-2 करोड़, सातवें सीजन में 1.5-2 करोड़, आठवें सीजन में 2 करोड़, नवें सीजन में 2.9 करोड़, दसवें सीजन में 3 करोड़, ग्यारहवे सीजन में 3.5 करोड़, बारहवे सीजन में 3.5 करोड़, तेरहवे सीजन में 3.5 करोड़, चौदहवे सीजन में 4-5 करोड़, पंद्रहवे सीजन में 4-5 करोड़ फीस चार्ज की थी. ये फीस प्रति एपिसोड की है.

साल 2000 से शुरू हुआ 'कौन बनेगा करोड़पति'

आपको बता दें अमिताभ बच्चन ने साल 2000 में केबीसी की शुरुआत की थी. यह शो ब्रिटिश शो 'हू वॉन्ट्स टू बी अ मिलियनेयर?' का अडेप्शन है. इस शो के पहले सीजन की जबरदस्त सफलता ने अमिताभ को घर-घर फेमस किया और उनके फिल्मी करियर को भी पुनर्जीवित कर दिया. फिर दूसरे सीजन के लिए अमिताभ की वापसी हुई. हालांकि, स्वास्थ्य समस्याओं के कारण उन्हें शो छोड़ना पड़ा. ऐसे में शाहरुख खान ने इस शो के सीजन 3 में की होस्टिंग की. इसके बाद सीजन 4 से 16वें सीजन तक अमिताभ बच्चन ही इस शो को संभाल रहे हैं.
 

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

5 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

4 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

1 hour ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

3 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

4 hours ago