✕

होम / B टाउन / कैटरीना ने खोला राज! जानिए, विक्की के बारे में सबसे पहले किसे बताया था

कैटरीना ने खोला राज! जानिए, विक्की के बारे में सबसे पहले किसे बताया था

koffee with karan season 7: शो के अंदर से खबर आई है कि करण के चैट शो पर कैटरीना कैफ ने विक्की कौशल के साथ अपने रिलेशनशिप की डीटेल्स शेयर की.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

मुंबई: हॉटस्टार स्पेशल कॉफी विद करण सीजन 7 में ग्लैमर और फैशन भी खूब देखने को मिल रहा है. सीजन 7 के 10वें एपिसोड में कैटरीना कैफ, ईशान खट्टर और सिद्धांत चतुर्वेदी बतौर गेस्ट नजर आएंगे. इस एपिसोड में करण जौहर ने कैटरीना कैफ से पर्सनल जिंदगी के कई सवाल किए और एक्ट्रेस ने भी बिंदास होकर कई राज खोले.

विक्की के साथ रिलेशन पर खुलकर बोलीं कैटरीना
शो के अंदर से खबर आई है कि करण के चैट शो पर कैटरीना कैफ ने विक्की कौशल के साथ अपने रिलेशनशिप की डीटेल्स शेयर की. उन्होंने बताया कि कैसे उनके हसबैंड विक्की कभी उनकी 'रडार' पर थे ही नहीं. कैटरीन ने कहा, "मैं उनके बारे में ज्यादा जानती भी नहीं थी. वह सिर्फ एक नाम था, जिसे मैंने सुना था लेकिन कभी उससे जुड़ी नहीं थी. लेकिन फिर, जब मैं उनसे मिली, तो मैं उन पर फिदा हो गई."

विक्की के बारे में सबसे पहले किसे बताया
कैट यहीं नहीं रुकीं, उन्होंने उस इंसान का नाम भी बताया था, जिसे उन्होंने पहली बार विक्की कौशल के बारे में बताया था. उस इंसान का नाम है- निर्देशक जोया अख्तर. कैटरीना ने बताया कि उन्होंने सबसे पहले जोया अख्तर को उनके और विक्की के रिलेशनशिप के बारे में बताया था.

रिलेशनशिप में कई संयोग थे
ऐसे में विक्की के साथ अपने रिलेशनशिप को अनएक्सपेक्टेड और ऑउट ऑफ ब्लू बताते हुए कैटरीना ने शेयर किया, "यह मेरी डेस्टिनी थी और वास्तव में यही होना था. इतने सारे संयोग थे कि एक समय पर यह सब बेहद काल्पनिक लगने लगा."

सीजन का पहला ट्राई
आपको बता दें कि कॉफी विद करण सीजन 7 न सिर्फ पॉपुलर सेलेब्स का वार्डरोब गेम ऑन प्वाइंट है बल्कि शो में वो अपना सिग्नेचर एनिग्मा भी लेकर आते हैं. शो का 10वां एपिसोड इस सीजन का पहला ट्राई होगा जो इस कॉनवर्सेशन को सुपर हॉट बनाने के साथ ही सुहागरात का एक नया कॉन्सेप्ट भी देगा.

कब देख सकते हैं शो
'कॉफी विद करण सीजन 7 के 10वें एपिसोड को आप गुरुवार रात 12 बजे विशेष रूप से डिज्नी + हॉटस्टार पर देख सकते हैं.

VIDEO : कैसा दिखता है दुबई का सबसे महंगा Villa, जिसे मुकेश अंबानी ने बेटे के लिए खरीदा?


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

11 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

11 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

8 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

10 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

10 hours ago