✕

होम / B टाउन / कैटरीना कैफ अब बेचेंगी मसाले! जानिए बॉलीवुड एक्ट्रेस के बारे में क्या है अपडेट

कैटरीना कैफ अब बेचेंगी मसाले! जानिए बॉलीवुड एक्ट्रेस के बारे में क्या है अपडेट

इमामी के साथ जुड़ने पर कैटरीना कैफ ने कहा, "इमामी भारत में एक बेहद मशहूर ब्रांड और लगभग हर घर में पहचाना जाने वाला एक भरोसेमंद नाम है."

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

कोलकाता: बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ क्या अब मसाला बेचेंगी? जी हां, आपने सही सुना. इमामी ग्रुप की खाद्य निर्माण इकाई इमामी एग्रोटेक लिमिटेड ने बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ को अपनी स्‍पाइस रेंज 'इमामी हेल्‍दी एंड टेस्‍टी मंत्रा मसाला' के लिये ब्रांड एम्बेस्डर बनाने की घोषणा की है.

कैटरीना कैफ पॉपुलर एक्ट्रेस
इस संबंध में कंपनी ने बताया, "कैटरीना कैफ को आज की भारतीय महिलाएं एवं पुरुष बेहद पसंद करते हैं. इसीलिए हमें कैटरीना 'मंत्रा' मसालों का प्रचार करने के लिए बिल्‍कुल सही लगीं." कंपनी के अनुसार, "मंत्रा के साथ कैटरीना कैफ के जुड़ने के बाद यह उम्‍मीद है कि भारत के विभिन्‍न क्षेत्रों में अलग-अलग स्‍वादों को पसंद करने वाले सभी उम्र के ज्‍यादा से ज्‍यादा लोग इस मसाले को पसंद करेंगे."

'मंत्रा' मसालों की खासियत
कंपनी ने बताया, "मंत्रा मसालों की विशेष खासियत है इसका स्‍वाद और सुगंध है, जो यूनिक क्रायोजेनिक टेक्नोलॉजी के इस्‍तेमाल से आती है. इन मसालों की जीरो से -50 डिग्री सेल्सियस के तापमान पर क्रायो-प्रोसेसिंग की जाती है. इसके बाद इन मसालों में कुदरती तेल कम से कम 95% तक मौजूद रहते हैं. वहीं, बाजार में उपलब्‍ध मसालों को एक परंपरागत प्रक्रिया का इस्तेमाल करते हुए पीसा जाता है, जिसमें 70 डिग्री सेल्सियस तक गर्मी होती है, जिससे इनमें 40% तक ही आवश्यक तेल रह पाते हैं.

इमामी ग्रुप के डायरेक्‍टर ने क्या कहा
कैटरीना कैफ को ब्रांड एम्बेस्डर बनाए जाने पर इमामी ग्रुप के डायरेक्‍टर जयंत गोयनका ने कहा, "कैटरीना कैफ के साथ जुड़कर हमें बेहद खुशी हो रही है. वह भारतीय सिनेमा की एक प्रमुख और जानी-मानी एक्ट्रेस हैं. हमारा मानना है कि वह मंत्रा मसालों के लिए बिल्‍कुल उपयुक्‍त हैं, क्‍योंकि उनकी विश्‍वसनीयता, कड़ी मेहनत और प्रतिबद्धता हमारे ब्रांड के मूल्‍यों से मेल खाती है. हमारा लक्ष्‍य अलग तीन सालों में 25 लाख आउटलेट्स तक पहुंचने का है."

कैटरीना कैफ ने क्या कहा
इमामी के साथ जुड़ने पर कैटरीना कैफ ने कहा, "इमामी भारत में एक बेहद मशहूर ब्रांड और लगभग हर घर में पहचाना जाने वाला एक भरोसेमंद नाम है, जिसे इसकी गुणवत्‍ता एवं दक्षता के लिए जाना जाता है. इस तरह के एक प्रतिष्ठित ब्रांड के साथ जुड़कर मैं बहुत खुश हूं और मुझे पूरा यकीन है कि इमामी हेल्‍दी एंड टेस्‍टी मंत्रा मसाले जल्‍दी ही भारतीय परिवारों की पहली पसंद भी बन जाएंगे."

VIDEO: आमिर और अक्षय के बीच कांटे की टक्कर, अगस्त में रिलीज हो रहीं ये 5 बड़ी फिल्में
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

12 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

12 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

9 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

11 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

11 hours ago