✕

होम / B टाउन / करोड़ों की कमाई करने के बाद अब 'भूल भुलैया 2' ने बनाया ये रिकॉर्ड, जानें पूरा मामला

करोड़ों की कमाई करने के बाद अब 'भूल भुलैया 2' ने बनाया ये रिकॉर्ड, जानें पूरा मामला

दिलचस्प बात ये है कि ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है, इसके बावजूद लोग इसे देखने के लिए थिएटर्स की तरफ रुख कर रहे हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की फिल्म 'भूल भूलैया 2' (Bhool Bhulaiyaa 2) की कमाई का सिलसिला जारी है. साल 2022 की ये पहली बॉलीवुड फिल्म है, जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई है. दिलचस्प बात ये है कि ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है. इसके बावजूद लोग इसे देखने के लिए थिएटर्स की तरफ रुख कर रहे हैं. अब दुनियाभर में करोड़ों रुपये बटोरने के बाद इस फिल्म ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.

नेटफ्लिक्स पर दुनियाभर में ट्रेंड हो रही फिल्म
दरअसल, कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की 'भूल भुलैया 2' (Bhool Bhulaiyaa 2) न सिर्फ भारत बल्कि पूरी दुनिया में ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 नॉन-इंग्लिश फिल्म के तौर पर ट्रेंड कर रही है. ये जानकारी खुद कार्तिक आर्यन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए अपने फैंस को दी है. उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी फिल्म का पोस्टर शेयर किया है.

ग्लोबल ब्लॉकबस्टर बनी 'भूल भुलैया 2'
इसके साथ ही कार्तिक ने कैप्शन में लिखा, 'नंबर 1 सिर्फ इंडिया में नहीं, पूरे वर्ल्ड में हो गई है भाई. पूरी दुनिया जिग जैगिंग कर रही है और साथ में तेरी आंखें भूल भुलैया... गा रही है. फिल्म नेटफ्लिक्स के वर्ल्डवाइड चार्ट में टॉप पर है. ऑफिशियली नेटफ्लिक्स पर इस साल की ग्लोबल ब्लॉकबस्टर बन गई है #BhoolBhulaiyaa2. कार्तिक आर्यन के इस पोस्ट फैंस उन्हें जमकर बधाइयां दे रहे हैं.

दुनियाभर में कमाए इतने करोड़
मालूम हो कि कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की 'भूल भुलैया 2' (Bhool Bhulaiyaa 2) दुनियाभर में 230 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है और अभी भी इसकी कमाई जारी है. इस फिल्म में कार्तिक के अलावा कियारा आडवाणी, तब्बू, संजय मिश्रा और राजपाल यादव जैसे सितारों ने काम किया है. इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म के डायरेक्टर अनीस बाज्मी हैं, जो इससे पहले कई सफल कॉमेडी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं. 'भूल भुलैया 2' फिल्म 20 मई को रिलीज हुई थी, तब से बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

14 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

13 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

10 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

12 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

13 hours ago