✕

होम / B टाउन / फ्रेश सब्जियां बेचने वाले स्टार्टअप पर आया Kareena का दिल, खरीद डाली हिस्सेदारी 

फ्रेश सब्जियां बेचने वाले स्टार्टअप पर आया Kareena का दिल, खरीद डाली हिस्सेदारी 

करीना कपूर ने जिस कंपनी में पैसा लगाया है, वो फिलहाल मुंबई और बेंगलुरु में ही ऑपरेट करती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

फिल्म इंडस्ट्री (Film Industry) के कलाकार आजकल स्टार्टअप में इन्वेस्टमेंट को लेकर खासी दिलचस्पी दिखा रहे हैं. अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी से लेकर कई स्टार्स ने किसी न किसी स्टार्टअप में पैसा लगाया हुआ है. अब इस फेहरिस्त में करीना कपूर (Kareena Kapoor) का नाम भी जुड़ गया है. करीना ने ताजा फल और सब्जियों की बिक्री करने वाले ब्रैंड प्लक (Pluckk) में कुछ हिस्सेदारी खरीदी है. इसके साथ ही वह प्लक की ब्रैंड एम्बेसडर भी होंगी.

रकम का खुलासा नहीं
मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि करीना कपूर ने Pluckk में कुछ स्टेक खरीदा है, लेकिन अभी यह पता नहीं चल सका कि उन्होंने कुल कितना इन्वेस्टमेंट किया है. प्लक ने बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना के साथ साझेदारी का ऐलान करते हुए कहा कि यह हमारे लिए बड़ी उपलब्धि है कि करीना कंपनी के साथ जुड़ रही हैं. वह भी इस पार्टनरशिप से बेहद खुश हैं. Pluckk की स्थापना 2021 में हुई थी. यह ताजा फलों एवं सब्जियों की बिक्री करने वाला लीडिंग ब्रैंड है. फिलहाल कंपनी मुंबई और बेंगलुरु में ही ऑपरेट करती है, लेकिन आने वाले समय में इसकी अन्य शहरों में भी विस्तार की योजना है.

ये है कंपनी का लक्ष्य
कंपनी के को-फाउंडर एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) प्रतीक गुप्ता ने कहा कि करीना कपूर के साथ हमारी साझेदारी हमें बड़े लक्ष्य तक ले जाएगी. हमारा लक्ष्य ताजा फलों एवं सब्जियों का एक नेशनल लेवल का ब्रैंड बनना है. बता दें कि हाल ही में ऑर्गेनिक फूड प्रोडक्ट्स बेचने वाली पुणे स्थित 'टू ब्रदर्स ऑर्गेनिक फॉर्म्स' (TBOF) ने बताया था कि उसने इनवेस्टर्स से 14.5 करोड़ रुपए जुटाए हैं. कंपनी के निवेशकों की लिस्ट में अक्षय कुमार और वीरेंद्र सहवाग का नाम भी शामिल है. हालांकि, कंपनी ने ये साफ नहीं किया था कि बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने कितना पैसा लगाया है. कंपनी इस पैसे का इस्तेमाल अपनी मैन्युफैक्चरिंग क्षमता बढ़ाने, फॉर्मर ट्रेनिंग सेंटर बनाने और अपने घरेलू एवं अंतर्राष्ट्रीय बिजनेस को बढ़ाने में करेगी.  

संजय दत्त का इन्वेस्टमेंट
बॉलीवुड के 'खलनायक' संजय दत्त ने भी हाल ही में एक शराब के बिजनेस जुड़ी कंपनी में निवेश का ऐलान किया था. उन्होंने मुंबई बेस्ड एल्कोबेव (अल्कोहालिक बेवरेज) स्टार्टअप कार्टेल एंड ब्रदर्स (Cartel and Bros) में पैसा लगाया है. ये फर्म लिकर ब्रैंड्स के पोर्टफोलियो को भारत में इंपोर्ट करने और उसे बेचने की तैयारी में है. कंपनी के शुरुआती प्रोडक्ट में से एक स्कॉच व्हिस्की ब्रैंड Glenwalk होगा, जिसे कंपनी स्कॉटलैंड से भारत इम्पोर्ट करेगी और यहां बेचेगी. कंपनी ने स्कॉटलैंड में एक फैक्ट्री भी लीज पर की है. Cartel and Bros शुरुआत में किफायती कीमतों पर अपने प्रोडक्ट बेचेगी, ताकि बाजार में जगह बनाई जा सके. 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

7 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

7 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

3 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

5 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

6 hours ago