✕

होम / B टाउन / कंगना रनौत ने अंधेरी में खरीदी करोड़ों की प्रॉपर्टी, खोलने वाली हैं अपना ऑफिस

कंगना रनौत ने अंधेरी में खरीदी करोड़ों की प्रॉपर्टी, खोलने वाली हैं अपना ऑफिस

भाजपा सांसद कंगना रनौत के बांद्रा के पाली हिल स्थित बंगले का कुछ हिस्सा 2020 में तोड़ दिया गया था. अब उन्होंने अपने लिए ऑफिस की जगह खरीदी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

बॉलीवुड एक्‍ट्रेस कंगना रनौत ने हाल ही में डेढ़ करोड़ रुपये से ज्‍यादा का ऑफ‍िस स्‍पेस मुंबई के अंधेरी इलाके में खरीदा है. 407 वर्ग फुट कारपेट एर‍िया वाले ऑफ‍िस के ल‍िए उन्‍होंने अंधेरी वेस्‍ट में 1.56 करोड़ रुपये का भुगतान क‍िया है. इसके ल‍िए उन्‍होंने 9.37 लाख रुपये की स्‍टांप फीस का भुगतान क‍िया है. प्रॉपर्टी से जुड़ी Propstack के अनुसार इसका रज‍िस्‍ट्रेशन उन्‍होंने 23 अगस्त को कराया है. रनौत ने ज‍िस ऑफ‍िस स्‍पेस को खरीदा है उसे चंद्र गुप्ता एस्टेट्स की तरफ से डेवलप क‍िया जा रहा है.

407 स्क्वायर फीट है जगह  

कंगना रनौत ने ऑफिस के लिए अंधेरी वेस्ट में जो जगह खरीदी है, वह 407 स्क्वायर फीट की है. रजिस्ट्रेशन डॉक्यूमेंट के अनुसार, प्रॉपस्टैक ने दावा किया है कि कंगना रनौत द्वारा खरीदी गई जगह आर्क वन ऑफिस कॉम्प्लेक्स में होगी. इसे चंद्र गुप्ता एस्टेट्स द्वारा विकसित किया गया है. महाराष्ट्र रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (MahaRERA) में इसका रजिस्ट्रेशन अक्टूबर, 2022 का है. यह प्रोजेक्ट 2026 में पूरा होने वाला है. इस लैंड डील के बारे में कंगना रनौत की टीम से संपर्क करने की कोशिश की है. मगर, अभी तक उन्होंने इस सौदे की पुष्टि नहीं की है.

कंगना ने 40 करोड़ में बेचा बांद्रा वाला बंगला

यह नई खरीद उन रिपोर्टों के बाद हुई है, जिनमें कहा गया है कि 38 साल की कंगना ने अपना बांद्रा वाला बंगला 40 करोड़ रुपये में बेच दिया है. यह अफवाह इस महीने की शुरुआत में तब शुरू हुई, जब कोड एस्टेट नामक एक यूट्यूब चैनल ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें सुझाव दिया गया था कि एक प्रोडक्शन हाउस का ऑफिस बिक्री के लिए है. हालांकि, वीडियो में सीधे तौर पर कंगना का नाम नहीं था, लेकिन तस्वीरों और सीन्स ने कई दर्शकों को यह विश्वास दिलाया कि यह उनकी संपत्ति है. कहा जाता है कि बांद्रा का यह बंगला 285 वर्ग मीटर के प्लॉट पर बना है, जिसका निर्माण क्षेत्र 3,042 वर्ग फीट है और इसमें 500 वर्ग फीट की अतिरिक्त पार्किंग जगह भी शामिल है. 

92 करोड़ रुपये से ज्‍यादा की मालक‍िन

इसके साथ ही कंगना रनौत की संपत्‍त‍ि बढ़कर 92 करोड़ के पार चली गई है. कंगना की तरफ से लोकसभा चुनाव के समय दायर हलफनामे में अपनी संपत्‍त‍ि 91 करोड़ रुपये घोष‍ित की थी. चुनाव आयोग में जमा क‍िये गए हलफनामे के अनुसार कंगना रनौत के पास उस समय 5 करोड़ रुपये कीमत का 6 किलो 700 ग्राम सोना, 50 लाख रुपये कीमत की 60 किलो चांदी और 3 करोड़ रुपये की डायमंड ज्वैलरी है. उन्‍होंने उस समय बताया था क‍ि उनके पास 2 लाख रुपये नगद है. उन्‍होंने अपनी तरफ से दायर चुनावी हलफनामे में बताया था क‍ि उनके पास कुल चल संपत्ति 29 करोड़ रुपये और अचल संपत्ति करीब 62 करोड़ रुपये की है.
 

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

5 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

4 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

1 hour ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

3 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

4 hours ago