होम / B टाउन / दुनियाभर में 'Kalki' का कहर, कमाई के मामले में रचा इतिहास, हॉलीवुड फिल्म को पछाड़ा

दुनियाभर में 'Kalki' का कहर, कमाई के मामले में रचा इतिहास, हॉलीवुड फिल्म को पछाड़ा

प्रभास की फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' 27 जून को देशभर में 8 हजार 500 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई हैं. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाड़ रही है, चौथे दिन तो इसने बंपर नोट छापे हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

नाग अश्विन निर्देशित फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ ने बॉक्स ऑफिस का सूखा खत्म कर दिया है. ये साइंस-फाई फिल्म देश ही नहीं विदेशी बॉक्स ऑफिस पर भी तूफान बन चुकी है. फिल्म ने वर्ल्डवाइड महाबंपर ओपनिंग की थी और इसके बाद अब अपने फर्स्ट वीकेंड पर भी ‘कल्कि 2898 एडी’ ने दुनियाभर में रिकॉर्ड तोड़ कलेक्शन कर डाला है. चलिए यहां जानते हैं प्रभास स्टारर फिल्म ने रिलीज के चौथे दिन वर्ल्डवाइड कितने करोड़ का कलेक्शन किया है?

प्रभास के स्टारडम ने ढाया कहर

'कल्कि 2898 AD' ने पहले दिन ही 191.5 करोड़ रुपये के वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन के साथ धमाकेदार शुरुआत की थी. प्रभास की फिल्म ने 4 दिन लगातार 100 करोड़ रुपये से ज्यादा वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया है. कॉमस्कोर के अनुसार, 'कल्कि 2898 AD' की कमाई 4 दिन में 66 मिलियन डॉलर यानी 550 करोड़ रुपये से ज्यादा हो चुकी है.

इंडिया में लगाई ट्रिपल सेंचुरी

'कल्कि 2898 AD' ने पहले 3 दिन में इंडिया में 217 करोड़ रुपये से ज्यादा नेट कलेक्शन कर लिया था. गुरुवार को 95 करोड़ कमाने वाली इस फिल्म ने शुक्रवार को, 57.6 करोड़ का कलेक्शन किया. ओपनिंग के धमाके के बाद दूसरा दिन, कामकाजी होने से ये गिरावट नॉर्मल थी. शनिवार के दिन 'कल्कि 2898 AD' ने 64.5 करोड़ कमाए. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रविवार के दिन फिल्म ने 30% से ज्यादा जंप लिया है. चौथे दिन प्रभास की फिल्म ने 85 करोड़ रुपये के करीब कलेक्शन किया है. यानी 4 दिन में फिल्म का नेट कलेक्शन अब 302 करोड़ से ज्यादा हो गया है. जबकि ये अभी शुरुआती अनुमान ही है, फाइनल रिपोर्ट्स में ये आंकड़ा और भी ज्यादा हो सकता है.

इंडियन सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्म

2024 में बॉक्स ऑफिस ने कई बड़ी फिल्मों को फ्लॉप या उम्मीद से कम कमाते देखा है. ऐसे में प्रभास की फिल्म 4 दिन में ही, 2024 की सबसे कमाऊ इंडियन फिल्म बन गई है. इस साल जहां ऋतिक रोशन की 'फाइटर' ने 358 करोड़ से ज्यादा वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन किया था, वहीं तेज सज्जा की 'हनुमान' 350 करोड़ के साथ इससे पीछे थी. कल्कि ने इन दोनों फिल्मों को पहले 3 दिन में ही पार कर दिया था और 4 दिन बाद, इस साल की पहली इंडियन फिल्म बन गई है जिसने 500 करोड़ वर्ल्डवाइड ग्रॉस का आंकड़ा पार किया है.

बड़ी हॉलीवुड फिल्म को भी छोड़ा पीछे

गुरुवार को रिलीज हुई 'कल्कि 2898 AD' ने वीकेंड में 3 दिनों में वर्ल्डवाइड 43 मिलियन डॉलर यानी ऑलमोस्ट 359 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया. इस कमाई के साथ ये वीकेंड में वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर तीसरी सबसे बड़ी फिल्म रही. हॉलीवुड की बड़ी फिल्म 'बैड बॉयजः राइड ऑर डाई', 23 मिलियन डॉलर (करीब 192 करोड़ रुपये) के साथ 'कल्कि 2898 AD' से पीछे रही. प्रभास की फिल्म जिस स्पीड से आगे बढ़ रही है, उससे ये तय नजर आ रहा है कि ये जल्द ही इंडियन सिनेमा के कुछ बड़े रिकॉर्ड बनाने वाली है. 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

टाटा ट्रस्ट्स ने चंद्रशेखरन के फैसले का किया समर्थन, नए चेयरमैन की तलाश शुरू

एन चंद्रशेखरन फरवरी 2027 के बाद टाटा संस के चेयरमैन पद पर दोबारा नियुक्ति नहीं चाहते हैं. टाटा ट्रस्ट्स ने उनके फैसले का सम्मान करते हुए उत्तराधिकारी चुनने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

8 hours ago

ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया गिरफ्तार, बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

ED का आरोप है कि जितेश गुप्ता ने फर्जी दावों को दोबारा स्वीकार कर CoC की संरचना बदली और दिनेश गुप्ता से जुड़ी इकाई के रिजॉल्यूशन प्लान को आगे बढ़ाने में मदद की.

10 hours ago

SKF इंडिया इंडस्ट्रीयल ने सुजीत पई को बनाया नया मैनेजिंग डायरेक्टर

कंपनी ने बताया कि सुजीत पई 1 सितंबर 2026 से SKF India Industrial के मैनेजिंग डायरेक्टर का पद संभालेंगे. यह नियुक्ति शेयरधारकों की मंजूरी के अधीन है. कंपनी के बोर्ड और नॉमिनेशन कमेटी ने 11 अगस्त को उनकी नियुक्ति को मंजूरी दी.

9 hours ago

RBI का बड़ा कदम: लोन की ब्याज दर और छिपे चार्ज पर लगेगी लगाम, ग्राहकों के लिए नए नियमों का प्रस्ताव

रिजर्व बैंक ने लोन की कीमत तय करने के लिए एक समान फ्रेमवर्क का ड्राफ्ट जारी किया है. इसमें फ्लोटिंग रेट वाले रिटेल और MSME लोन को बाहरी बेंचमार्क से जोड़ने, स्प्रेड में मनमानी रोकने और छोटे कर्ज पर APR की सीमा तय करने का प्रस्ताव है.

13 hours ago

नेटफ्लिक्स स्टार का पतन: कोर्ट ने सतीश सनपाल की IPL सट्टेबाजी FIR खत्म कराने की कोशिश को किया खारिज

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दुबई के अरबपति की "बच निकलने की रणनीति" को ध्वस्त कर दिया है, जिसे BW Businessworld की उन स्टोरीज ने व्यवस्थित रूप से उजागर किया था, जिनके बाद UAE में उनकी संपत्तियां फ्रीज होने की खबरें सामने आईं.

11 hours ago