✕

होम / B टाउन / 'जुग जुग जियो' ने 3 दिन में बनाया ये रिकॉर्ड, 2022 में रिलीज फिल्मों की इस लिस्ट में शामिल

'जुग जुग जियो' ने 3 दिन में बनाया ये रिकॉर्ड, 2022 में रिलीज फिल्मों की इस लिस्ट में शामिल

इस फिल्म ने सिर्फ तीन में ही एक रिकॉर्ड बनाया है और ये साल 2022 में रिलीज हुई फिल्मों की एक खास लिस्ट में शामिल हो गई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: वरुण धवन (Varun Dhawan) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) की फिल्म 'जुग जुग जियो' (JugJugg Jeeyo) ने ओपनिंग डे पर 9.28 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. फिल्म के पहले वीकेंड का कलेक्शन काफी शानदार रहा. हालांकि, अब कलेक्शन में गिरावट देखने को मिल रही है. इस फिल्म ने सिर्फ तीन में ही एक रिकॉर्ड बनाया है और ये साल 2022 में रिलीज हुई फिल्मों की एक खास लिस्ट में शामिल हो गई है.

जुग जुग जियो ने बनाया ये रिकॉर्ड
दरअसल, 'जुग जुग जियो' (JugJugg Jeeyo) ने पहले वीकेंड में 36.93 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. इस तरह ये फिल्म उस लिस्ट में शामिल हो गई है, जिन्होंने पहले वीकेंड में मोटी कमाई की है. इस लिस्ट में पहले नंबर पर 'केजीएफ चैप्टर 2', दूसरे नंबर पर 'आरआरआर', तीसरे नंबर पर 'भूल भुलैया 2', चौथे नंबर पर 'सम्राट पृथ्वीराज' और पांचवे नंबर पर 'गंगूबाई काठियावाड़ी' है. 

साल 2022 में फिल्मों के फर्स्ट वीकेंड का कलेक्शन
केजीएफ चैप्टर 2 -       193.99 करोड़
आरआरआर-              5.57 करोड़
भूल भुलैया 2 -             55.96 करोड़
सम्राट पृथ्वीराज-          39.40 करोड़
गंगूबाई काठियावाड़ी-   39.12 करोड़
जुग जुग जियो -           36.93 करोड़
बच्चन पांडे -               36.17 करोड़
द कश्मीर फाइल्स -     27.15 करोड़
हीरोपंती 2 -                16 करोड़
राधे श्याम-                  13.94 करोड़

बॉक्स ऑफिस पर धीमी पड़ी रफ्तार
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक, वरुण और कियारा की 'जुग जुग जियो' (JugJugg Jeeyo) ने बॉक्स ऑफिस पर छठवें दिन 3.97 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. फिल्म पहले दिन यानी शुक्रवार को 9.28 करोड़, शनिवार 12.55, रविवार 15.10 करोड़, सोमवार 4.82 करोड़, मंगलवार 4.52 करोड़ और बुधवार को 3.97 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है. इस तरह फिल्म ने अभी तक टोटल कलेक्शन 50.24 करोड़ रुपये का किया है.

इन सितारों ने किया काम
बताते चलें कि 'जुग जुग जियो' में वरुण धवन (Varun Dhawan) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) के अलावा अनिल कपूर, नीतू कपूर, मनीष पॉल और प्राजक्ता कोली ने काम किया है. इस फिल्म के निर्देशक राज मेहता हैं, जो इससे पहले अक्षय कुमार और करीना कपूर की फिल्म 'गुड न्यूज' का डायरेक्शन कर चुके हैं. इस फिल्म में परिवार में लोगों के बीच बनते-बिगड़ते रिश्तों की कहानी बयां किया गया है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

14 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

13 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

10 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

12 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

13 hours ago