✕

होम / B टाउन / बॉक्स ऑफिस पर जारी है Jawan की सुनामी, 560 करोड़ के पार पहुंची फिल्म!

बॉक्स ऑफिस पर जारी है Jawan की सुनामी, 560 करोड़ के पार पहुंची फिल्म!

Jawan ने 75 करोड़ रुपयों की ओपनिंग की थी जिसके बाद यह फिल्म अब तक की सबसे बड़ी हिंदी ओपनर बन गई थी.

पवन कुमार मिश्रा 3 years ago

बॉलीवुड के बादशाह खान (Shahrukh Khan) की नई फिल्म जवान (Jawan Box Office Collection) को सिनेमाघरों में रिलीज हुए आज 18 दिन पूरे हो चुके हैं. जहां एक तरफ फिल्म अब तक की सबसे बड़ी हिंदी ओपनर फिल्म बन चुकी है, वहीं दूसरी तरफ यह फिल्म एक ऐसी सुनामी लेकर आई है जो रुकने का नाम नहीं ले रही है.

Jawan ने तोड़े कई रिकॉर्ड!
अपने पहले ही दिन Jawan (Jawan Box Office Collection) ने 75 करोड़ रुपयों की धमाकेदार ओपनिंग की थी जिसके बाद यह फिल्म अब तक की सबसे बड़ी हिंदी ओपनिंग फिल्म बन गई थी. इतना ही नहीं, अपनी ओपनिंग वाले दिन ही फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपयों का आंकडा पार कर लिया था. भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फिल्म आज लगभग 565 करोड़ रुपयों की कलेक्शन पर पहुंच चुकी है और अभी भी फिल्म की ऑक्यूपेंसी लगभग 30% के आस पान बनी हुई है. फिल्म के तेलुगु और तमिल संस्करणों की ऑक्यूपेंसी की बात करें तो इस वक्त फिल्म 25% और लगभग 47% ऑक्यूपेंसी के साथ तेज रफ़्तार से आगे बढ़ रही है. 

विपरीत अवस्था और Jawan Box Office Collection
शाहरुख खान की फिल्म जवान (Jawan Box Office Collection) के बॉक्स ऑफिस रन को सुनामी का दर्जा इसलिए भी दिया जा रहा है क्योंकि फिल्म ने कई विपरीत अवस्थाओं के बावजूद भी लगातार अपनी तेज रफ्तार को पकड़कर रखा हुआ है. जहां फिल्म के अगले ही दिन यानी 8 सितंबर से दिल्ली में G20 समिट (G20 summit) का आयोजन किया गया था और शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे, वहीँ हाल ही में गणेश चतुर्थी भी थी जिसकी वजह से सिनेमाघरों में फूटफॉल में कमी देखने को मिली थी. इस सबके बावजूद भी फिल्म ने अपनी तेज रफ्तार को कायम रखा है.

वर्ल्डवाइड सबसे तेज Jawan
अगर वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस की बात करें तो फिल्म ने एक और शानदार रिकॉर्ड को अपने नाम कर लिया है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जवान (Jawan Box Office Collection) वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर सबसे तेजी से 1000 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार करने वाली फिल्म बन चुकी है. 10 दिनों से कम समय में 1000 करोड़ का आंकडा पार करने वाली जवान बॉलीवुड की इकलौती फिल्म बन चुकी है. और ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर फिल्म सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म भी बन चुकी है. इससे पहले इसी साल शाहरुख खान की फिल्म पठान (Pathaan) आई थी और 1000 करोड़ का आंकडा पार करने में इस फिल्म को 27 दिनों का समय लग गया था. आपको बता दें कि काम के मामले में शाहरुख खान अब राजकुमार हिरानी की फिल्म Dunki में नजर आएंगे और यह फिल्म इस साल क्रिसमस के मौके पर रिलीज की जा सकती है. 
 

यह भी पढ़ें: IPO से कमाना है मोटा मुनाफा? Plaza Wires बन सकता है बेहतर विकल्प!

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

6 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

6 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

2 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

4 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

5 hours ago