✕

होम / B टाउन / Tiger की मां Ayesha Shroff को किसने दिया धोखा, क्या है 58 लाख की कहानी?

Tiger की मां Ayesha Shroff को किसने दिया धोखा, क्या है 58 लाख की कहानी?

आयशा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर मॉडल और एक्ट्रेस की थी. 1984 में आई फिल्म 'तेरी बाहों में' में उनकी एक्टिंग को काफी सराहा गया था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

जैकी श्रॉफ की वाइफ और टाइगर श्रॉफ की मां आयशा श्रॉफ (Ayesha Shroff) इस वक्त खबरों में हैं. 8 साल पहले उन्हें जिस स्थिति से गुजरना पड़ा था, लगभग वही स्थिति का वो दोबारा सामना कर रही हैं. बात पुलिस तक पहुंच चुकी है और जांच भी शुरू हो गई है. मुंबई पुलिस ने इस संबंध में एलन फर्नांडीस नामक (Alan Fernandes) शख्स के खिलाफ IPC यानी भारतीय दंड सहिंता की धारा 420, 408, 465, 467 और 468 के तहत मामला दर्ज किया है. चलिए जानते हैं कि आखिर एलन फर्नांडीस कौन हैं और आयशा श्रॉफ से उनका क्या कनेक्शन है.

MMA Matrix से जुड़ा है मामला 
20 नवंबर, 2018 को एलन फर्नांडीस की नियुक्ति MMA मैट्रिक्स कंपनी (MMA Matrix Company) में संचालन निदेशक के रूप में हुई थी. Tiger Shroff की ये कंपनी मिक्स्ड मार्शल आर्ट में ट्रेनिंग देती है. टाइगर की मां यानी आयशा कंपनी की दैनिक गतिविधियों की देखरेख करती हैं, क्योंकि टाइगर शूटिंग और अन्य एक्टिविटीज में व्यस्त रहते हैं. आरोप है कि एलन ने कंपनी को आर्थिक नुकसान पहुंचाया. इसी को लेकर आयशा श्रॉफ ने मुंबई के सांताक्रूज पुलिस स्टेशन में एलन के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है.

इस तरह से की धोखाधड़ी
आयशा ने अपनी कंप्लेंट में बताया है कि एलन फर्नांडीस ने भारत और विदेश में 11 टूर्नामेंट आयोजित करने के लिए कंपनी से पैसे लिए थे, लेकिन उसे अपने अकाउंट में जमा करा लिया. जैकी श्रॉफ की वाइफ का कहना है कि एलन ने दिसंबर 2018 से लेकर जनवरी 2023 तक कंपनी के बैंक अकाउंट से अपने पर्सनल खाते में 58.53 लाख रुपए जमा कराए. इस तरह उसने कंपनी के साथ धोखाधड़ी को अंजाम दिया.

तब साहिल पर लगाया था आरोप
आयशा श्रॉफ को करीब 8 साल पहले भी इसी स्थिति से गुजरना पड़ा था. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2015 में आयशा ने एक्टर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर साहिल खान (Sahil Khan) के खिलाफ धोखाधड़ी और आपराधिक धमकी का मामला दर्ज कराया था. उन्होंने आरोप लगाया कि साहिल ने उनके 4 करोड़ वापस नहीं किए थे. हालांकि बाद में दोनों ने बातचीत के जरिए इस मामले को सुलझा लिया था. 

एक्टिंग से प्रोड्यूसर तक
आयशा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर मॉडल और एक्ट्रेस की थी. मोहनीश बहल के साथ फिल्म तेरी बाहों में (1984) में उनकी एक्टिंग को काफी सराहा गया था. 2000 में गोविंदा-सोनाली बेंद्रे स्टारर फिल्म 'जिस देश में गंगा रहता है' से उन्होंने निर्माता के रूप में डेब्यू किया. 2003 में उन्होंने अमिताभ बच्चन, गुलशन ग्रोवर और कैटरीना कैफ को लेकर बिग बजट फिल्म Boom बनाई, जो बॉक्स ऑफिस पर खास नहीं कर पाई. बताया जाता है कि इस फिल्म के चलते ही श्रॉफ फैमिली को अपना घर बेचने को मजबूत होना पड़ा था.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

7 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

7 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

3 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

5 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

6 hours ago