होम / B टाउन / कल शाम मचेगा धमाल, बेहद खास होगा IWMBuzz Digital Awards सीजन 6

कल शाम मचेगा धमाल, बेहद खास होगा IWMBuzz Digital Awards सीजन 6

मुंबई में कल डिजिटल अवॉर्ड का सीजन 6 का आयोजन होने जा रहा है. इस इवेंट को लेकर लोगों में ज़बरदस्त क्रेज रहता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

देश का सबसे बड़ा ओटीटी और वेब एंटरटेनमेंट अवॉर्ड वापस लौट रहा है. IWMBuzz डिजिटल अवॉर्ड का सीजन 6 कल यानी 2 जून को होने जा रहा है. सीजन 6 को खास बनाने के लिए बहुत कुछ खास किया गया है. डिजिटल एंटरटेनमेंट के लिए दर्शकों की बढ़ती दिलचस्पी को ध्यान में रखते हुए ऐसी परफॉरमेंस तैयार की गई हैं, जो 2 जून को शाम को रंगीन बना देंगी.  

एक बिलियन लोग बनेंगे गवाह
OTT और वेब एंटरटेनमेंट से जुड़े लोगों में खास पहचान रखने वाले IWMBuzz डिजिटल अवॉर्ड्स सीजन 6 में हाई स्टैण्डर्ड सेट करेंगे. जूरी, पोपुलर और एडिटोरियल केटेगरी के माध्यम से, इंडस्ट्री की बेहतरीन प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा. अनुमान है कि डिजिटल, टीवी, स्ट्रीमिंग, आउटडोर, प्रिंट, रेडियो और ऑन ग्राउंड के माध्यम से एक बिलियन से अधिक लोग इस इवेंट का दीदार करेंगे. IWMBuzz Media के संस्थापक और प्रधान संपादक सिद्धार्थ लाइक ने कहा कि ने पिछले कुछ सालों में संपादकीय और आईपी पर ध्यान किया है, जो इनोवेटिव और ग्राउंड ब्रेकिंग हैं. हम ओटीटी अवार्ड्स, गेमिंग अवार्ड्स को क्यूरेट करने वाले पहले थे, जिसने भारतीय आईपी स्पेस में बेजोड़ प्रभाव पैदा किया. सीजन 6 निश्चित रूप से काफी बड़ा और बेहतर होने वाला है.

IWMBuzz के साथ पर जताई खुशी 
वहीं, डाबर इंडिया लिमिटेड के होम केयर मार्केटिंग हेड Sanath Pulikkal ने कहा कि ब्रैंड ओडोनिल को IWMBuzz डिजिटल अवार्ड्स का गौरवपूर्ण प्रायोजक बनकर खुशी हुई. इसमें कोई शक नहीं है कि IWMBuzz का अब तक का सफर बेहद शानदार रहा है. हम आगे भी IWMBuzz साथ मिलकर चलने के लिए उत्साहित हैं. इसी तरह, NBC Bearings के Brand & Communications प्रमुख Lokesh Dhamija, Dish TV & Watcho के मार्केटिंग कॉर्पोरेट हेड Sukhpreet Singh, Greenply के वाइस प्रेसिडेंट (मार्केटिंग) Yatnesh Pandey, Zydus Wellness Limited के सीईओ Tarun Arora, Senco Gold and Diamonds की मार्केटिंग एवं डिज़ाइन हेड Joita Sen ने IWMBuzz Digital Awards से किसी न किसी रूप में जुड़ने पर खुशी जाहिर की. बता दें कि यह अवॉर्ड नाइट रविवार 2 जून को मुंबई के होटल Taj Land’s End में आयोजित हो रही है. 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

टाटा ट्रस्ट्स ने चंद्रशेखरन के फैसले का किया समर्थन, नए चेयरमैन की तलाश शुरू

एन चंद्रशेखरन फरवरी 2027 के बाद टाटा संस के चेयरमैन पद पर दोबारा नियुक्ति नहीं चाहते हैं. टाटा ट्रस्ट्स ने उनके फैसले का सम्मान करते हुए उत्तराधिकारी चुनने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

8 hours ago

ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया गिरफ्तार, बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

ED का आरोप है कि जितेश गुप्ता ने फर्जी दावों को दोबारा स्वीकार कर CoC की संरचना बदली और दिनेश गुप्ता से जुड़ी इकाई के रिजॉल्यूशन प्लान को आगे बढ़ाने में मदद की.

10 hours ago

SKF इंडिया इंडस्ट्रीयल ने सुजीत पई को बनाया नया मैनेजिंग डायरेक्टर

कंपनी ने बताया कि सुजीत पई 1 सितंबर 2026 से SKF India Industrial के मैनेजिंग डायरेक्टर का पद संभालेंगे. यह नियुक्ति शेयरधारकों की मंजूरी के अधीन है. कंपनी के बोर्ड और नॉमिनेशन कमेटी ने 11 अगस्त को उनकी नियुक्ति को मंजूरी दी.

9 hours ago

RBI का बड़ा कदम: लोन की ब्याज दर और छिपे चार्ज पर लगेगी लगाम, ग्राहकों के लिए नए नियमों का प्रस्ताव

रिजर्व बैंक ने लोन की कीमत तय करने के लिए एक समान फ्रेमवर्क का ड्राफ्ट जारी किया है. इसमें फ्लोटिंग रेट वाले रिटेल और MSME लोन को बाहरी बेंचमार्क से जोड़ने, स्प्रेड में मनमानी रोकने और छोटे कर्ज पर APR की सीमा तय करने का प्रस्ताव है.

13 hours ago

नेटफ्लिक्स स्टार का पतन: कोर्ट ने सतीश सनपाल की IPL सट्टेबाजी FIR खत्म कराने की कोशिश को किया खारिज

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दुबई के अरबपति की "बच निकलने की रणनीति" को ध्वस्त कर दिया है, जिसे BW Businessworld की उन स्टोरीज ने व्यवस्थित रूप से उजागर किया था, जिनके बाद UAE में उनकी संपत्तियां फ्रीज होने की खबरें सामने आईं.

11 hours ago