✕

होम / B टाउन / फिर से रंग जमाने आ रहे हैं IWMBuzz Digital Awards, 5वें सीजन का जल्द होगा आगाज

फिर से रंग जमाने आ रहे हैं IWMBuzz Digital Awards, 5वें सीजन का जल्द होगा आगाज

IWMBuzz Media Network द्वारा डिजिटल एंटरटेनमेंट सेक्टर में बेहतरीन काम करने वालों को सम्मानित किया जाता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

मीडिया स्टार्टअप्स IWMBuzz Media Network के लोकप्रिय IWMBuzz डिजिटल अवॉर्ड्स एक बार फिर से रंग जमाने आ रहे हैं. इस कार्यक्रम के 5वें सीजन का आगाज जल्द होने वाला है. इस दौरान धमाकेदार स्टेज परफॉर्मेंस, डांस, म्यूजिक और खूब सारा धमाल देखने को मिलेगा. डिजिटल एंटरटेनमेंट सेक्टर में कंटेंट क्रिएशन को बढ़ावा देने और बेहतरीन काम करने वालों को सम्मानित करने के लिए IWMBuzz Media ने पहली बार OTT और वेब एंटरटेनमेंट अवॉर्ड्स देने की शुरुआत की थी. इन पुरस्कारों का इस क्षेत्र से जुड़े लोगों को बेसब्री से इंतजार रहता है.  

इन्होंने जमाया था रंग
IWMBuzz डिजिटल अवॉर्ड्स का सीजन 4 बेहद धमाकेदार रहा था. इस दौरान, तमाम जाने-माने कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया था. इनमें तापसी पन्नू, ईशा देओल, कियारा आडवाणी, कार्तिक आर्यन, सोनू सूद, हुमा कुरैशी, सान्या मल्होत्रा, उर्वशी रौतेला, साहिल खट्टर, रकुल प्रीत सिंह, राधिका मदान, नुसरत भरूचा, भुवन बाम और आशीष चंचलानी जैसे दिग्गज कलाकार शामिल थे. बता दें कि विजेताओं का चुनाव जूरी द्वारा लोकप्रिय और एडिटोरियल कैटेगरीज में किया जाता है.

बेहद उत्साहित हैं फाउंडर
IWMBuzz के फाउंडर और एडिटर-इन-चीफ सिद्धार्थ लईक पांचवें सीजन को लेकर बेहद उत्साहित हैं. उन्होंने कहा, 'हमारे दिल में कृतज्ञता के अलावा और कुछ नहीं है, क्योंकि हम खुद को इतना लंबा सफर तय करते हुए देख पाए हैं. जब हमने डिजिटल एंटरटेनमेंट पर केंद्रित अवॉर्ड्स नाइट की शुरुआत की थी, तब यह इतना विस्तृत नहीं था, लेकिन आज यह क्षेत्र काफी तेजी से फलफूल रहा है. हमें हर साल प्रशंसकों और इंडस्ट्री से काफी सपोर्ट मिला है और सीजन 5 में भी हमें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की उम्मीद है'.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

7 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

7 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

3 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

5 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

6 hours ago