✕

होम / B टाउन / कैसे सत्य प्रकाश से 'गजोधर भैया' बन गए राजू

कैसे सत्य प्रकाश से 'गजोधर भैया' बन गए राजू

प्रसिद्ध कॉमेडियन राजू श्रीवास्ताव का दिल्ली के एम्स में 42 दिन भर्ती रहने के बाद निधन हो गया. अपनी कॉमेडी से लोगों को हंसा-हंसाकर लोटपोट करने वाले राजू बीते कुछ दिनों से अस्पताल में भर्ती थे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्लीः प्रसिद्ध कॉमेडियन और यूपी फिल्म विकास परिषद के अध्यक्ष राजू श्रीवास्ताव का दिल्ली के एम्स में 42 दिन भर्ती रहने के बाद निधन हो गया. अपनी कॉमेडी से लोगों को हंसा-हंसाकर लोटपोट करने वाले राजू श्रीवास्तव (Raju Srivastava) बीते कुछ दिनों से अस्पताल में भर्ती थे. डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की बहुत कोशिश की, लेकिन ईश्वर को कुछ और ही मंजूर था. राजू श्रीवास्तव उन कॉमेडियन में शुमार थे, जिन्हें सुनने के लिए भीड़ जुट जाती थी. उन्हें मंच पर देखकर ही लोगों के चेहरे पर मुस्कान खुद ब खुद आ जाया करती थी. उन्होंने कभी फूफा बनकर नाराजगी जताई, तो कभी जीजा बनकर सालियों के साथ अपनी अठखेलियों से हमें गुदगुदाया. 'गजोधर भैया' का किरदार उनकी पहचान बन गया था.

करियर में आया मोड़

राजू श्रीवास्तव सालों से सबको हंसाते आ रहे हैं, लेकिन उनके करियर ने सही मायनों में मोड़ तब लिया जब वह 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' के मंच पर नज़र आए. इस शो ने उन्हें लोगों के बीच लोकप्रिय बना दिया और रोजमर्रा की जिंदगी के बीच हंसने का मौका खोज रही जनता उनकी दीवानी हो गई. 'गजोधर भैया' की कॉमेडी का अंदाज सबसे निराला रहा, उन्होंने जो भी किया, वो हिट हो गया. सहज अंदाज में अपनी बात लोगों तक पहुंचाना उन्हें बखूबी आता था.

फिल्मों में भी किया काम

राजू श्रीवास्तव ने फिल्मों में भी काम किया था. वह बॉम्बे टू गोवा, भावनाओं को समझो, मैं प्रेम की दीवानी हूं जैसी कई फिल्मों में नज़र आए थे. दूसरों को हंसाने वाले राजू श्रीवास्तव की जिंदगी संघर्षों से भरी हुई थी. उत्तर प्रदेश के कानपुर में जन्में राजू आंखों में कई सपने लिए मुंबई आए, लेकिन यहां उन्हें अनगिनत परेशानियों का सामना करना पड़ा. पैसों की तंगी के चलते वह ऑटो ड्राइवर बन गए. हालांकि, इस दौरान भी राजू स्टैंड अप कॉमेडी करते रहे. उनके पिता के मशहूर कवि थे और राजू श्रीवास्तव उनके जितना मशहूर होना चाहते थे. इसलिए सफलता की राह में आने वालीं परेशानियों के बावजूद वह डटे रहे.

इस तरह मिला ब्रेक

ऑटो चलाते-चलाते एक दिन उन्हें एक कॉमेडी शो में ब्रेक मिला और यहीं से उनकी किस्मत बदल गई. द ग्रेट इंडियन लॉफ्टर चैलेंज में राजू श्रीवास्तव उपविजेता रहे. इसी शो में उन्होंने अपना गजोधर भैया का अवतार दिखाया, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया. एक इंटरव्यू में राजू ने बताया था. जब वह मुबंई आए तो उस समय कॉमेडियन को ज्यादा तवज्जों नहीं दी जाती थी. सिर्फ जॉनी लिवर ही ऐसे थे, जिन्हें कॉमेडी की दुनिया में करियर बनाने वालों को साहस मिलता था. उन्होंने यह भी बताया था कि एक बार उन्होंने किसी पार्टी में परफॉरमेंस दी थी. कार्यक्रम खत्म होने पर एक शख्स ने उन्हें 50 रुपए थमा दिए. राजू को लगा कि यह उनकी फीस है, लेकिन उस व्यक्ति ने राजू से कहा कि तुम एक बेहतरीन कॉमेडियन हो और यह तुम्हारा इनाम है.

BWhindi.com परिवार की तरफ से उनको विनम्र श्रद्धांजलि!

VIDEO: दुनियाभर में सस्ता लेकिन भारत में महंगा क्यों बिकता है iPhone?

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

10 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

10 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

7 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

9 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

9 hours ago