✕

होम / B टाउन / हार्ट अटैक से जूझ रहे Shreyas Talpade के बारे में कितना जानते हैं आप?

हार्ट अटैक से जूझ रहे Shreyas Talpade के बारे में कितना जानते हैं आप?

उन्होंने हिंदी के साथ-साथ मराठी फिल्में भी की हैं और श्रेयस तलपड़े के पिता का संबंध जानी-मानी अभिनेत्रियों मीना तलपड़े और जयश्री तलपड़े से है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

जाने-माने एक्टर श्रेयस तलपड़े (Shreyas Talpade) को कल रात हार्ट-अटैक (Heart Attack) आया जिसके बाद उन्हें मुंबई के अंधेरी में मौजूद Bellevue Hospital में भारती करवाया गया और उनकी एंजियोप्लास्टी भी करवाई गई है. आपको बता दें कि श्रेयस फिलहाल अक्षय कुमार के साथ मिलकर वेलकम टू जंगल (Welcome To Jungle) नामक फिल्म की शूटिंग कर रहे थे. लेकिन ज्यादातर लोग बॉलीवुड के इस एक्टर के बारे में बहुत ज्यादा जानकारी नहीं रखते हैं. 

इन शानदार फिल्मों में कर चुके हैं काम
फिलहाल श्रेयस तलपड़े (Shreyas Talpade) की हालत बेहतर है और एक्टर होने के साथ-साथ वह निर्देशक और प्रोड्यूसर भी हैं. उन्होंने हिंदी के साथ-साथ मराठी फिल्में भी की हैं और श्रेयस तलपड़े के पिता का संबंध जानी-मानी अभिनेत्रियों मीना तलपड़े और जयश्री तलपड़े से है. श्रेयस तलपड़े बहुत सी सफल कमर्शियल फिल्मों में नजर आ चुके हैं और उन्हें ओम शांति ओम (Om Shanti Om) में शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के दोस्त पप्पू मास्टर की भूमिका निभाने, गोलमाल रिटर्न्स (Golmaal Returns), वेलकम तो सज्जनपुर (Welcome To Sajjanpur), गोलमाल 3 (Golmaal 3), हाउसफुल 2 (Housefull 2) और गोलमाल अगेन (Golmaal Again) जैसी फिल्मों में भूमिका निभाने के लिए जाना जाता है.

यहां से की एक्टिंग की शुरुआत
श्रेयस तलपड़े (Shreyas Talpade) ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत मराठी सीरियल्स में भूमिका निभाने और महाराष्ट्र में स्टेज शो करने से की थी. उन्होंने जी टीवी (Zee TV) के डेली सीरियल वो (Woh) में प्रमुख भूमिका भी निभाई थी. श्रेयस ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत नागेश कुर्नूर की जानी-मानी फिल्म इकबाल (Iqbal) से की थी और इस फिल्म में उन्होंने एक गूंगे और बहरे नौजवान का किरदार निभाया था जो एक क्रिकेटर बनना चाहता है. इस फिल्म को दर्शकों के साथ-साथ क्रिटिक्स से भी काफी ज्यादा प्यार मिला. इसके बाद फिल्म डोर (Dor) में उन्होंने बहरूपिया का कॉमिक रोल निभाया था. 

एक्टिंग से लेकर निर्देशन तक
2006 में श्रेयस तलपड़े (Shreyas Talpade) ने कॉमेडी की दुनिया में कदम रखा और अपना सपना मनी- मनी (Apna Sapna Money Money) नाम की फिल्म से शुरुआत की. इसके साथ ही श्रेयस तलपड़े (Shreyas Talpade) ने पोस्टर बॉय्ज (Poster Boys) नाम की हिंदी फिल्म भी निर्देशित की थी और इस फिल्म में श्रेयस, सनी देओल और बॉबी देओल के साथ प्रमुख भूमिका में नजर आये थे. श्रेयस तलपड़े की नेटवर्थ की बात करें तो यह लगभग 37 करोड़ रुपए है और वह एक फिल्म के लिए 2 से 3 करोड़ रुपए की फीस लेते हैं.

यह भी पढ़ें: Reliance Jio ने जारी किया JioTV का प्रीमियम प्लान, यहां मिलेगी सारी जानकारी!

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

5 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

4 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

1 hour ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

3 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

4 hours ago