होम / B टाउन / जिस दिन 75 रुपये में पूरे देश में बिके टिकट, उस दिन 'Brahmastra' की कितनी हुई कमाई?

जिस दिन 75 रुपये में पूरे देश में बिके टिकट, उस दिन 'Brahmastra' की कितनी हुई कमाई?

'नेशनल सिनेमा डे' पर 'ब्रह्मास्त्र' की भारी कमाई को देखते हुए दर्शकों के लिए अब एक और जबर्दस्त ऑफर निकाला गया है. इन 4 दिन सिर्फ 100 रुपये में मिलेगा टिकट.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: 23 सितंबर (शुक्रवार) को पूरे देश में नेशनल सिनेमा डे सेलिब्रेट किया गया. उस दिन देश के सभी मल्टीप्लेक्स में सभी फिल्म और सभी शो के लिए सिर्फ 75 रुपये में टिकट बेचे गए. नेशनल सिनेमा डे पहले 16 सितंबर को सेलिब्रेट किया जाना था, लेकिन 'ब्रह्मास्त्र' को लेकर दर्शकों में दिख रहे उत्साह के लिए इसे 23 सितंबर कर दिया गया था.

75 रुपये टिकट वाले दिन की कमाई
हम आपको बता दें कि रिलीज के तीसरे शुक्रवार को भी दर्शकों में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर 'ब्रह्मास्त्र' के लिए खासा उत्साह देखने को मिला. सिर्फ 75 रुपये में टिकट मिलने के कारण 23 सितंबर को इस फिल्म को देखने के लिए दर्शक एकबार फिर टूट पड़े. ट्रेड एक्सपर्ट के अनुसार 'ब्रह्मास्त्र' ने 'नेशनल सिनेमा डे' के अवसर पर सभी भाषाओं में लगभग 11 करोड़ रुपए की कमाई की.

'ब्रह्मास्त्र' ने कमाई का रिकॉर्ड भी बनाया
बॉक्स ऑफिस इंडिया ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि 75 रुपये के टिकट का सबसे ज्यादा फायदा 'ब्रह्मास्त्र' को मिला. इस फिल्म ने सिर्फ हिंदी भाषी क्षेत्र में 8.50 करोड़ रुपये की कमाई की. इसके साथ ही यह रिलीज के तीसरे शुक्रवार को सबसे अधिक कमाई करने वाली दूसरी सबसे बड़ी हिंदी फिल्म बन गई. पहले नंबर पर अब भी 'बाहुबली: द कन्क्लूजन' कायम है.

फिल्म की वर्ल्डवाइड बंपर कमाई
वहीं, ठीक एक दिन पहले, यानी 22 सितंबर को 'ब्रह्मास्त्र' ने 3.2 करोड़ रुपए की कमाई की थी, लेकिन अगले ही दिन इसकी कमाई में लगभग 240 प्रतिशत का इजाफा हो गया. दर्शकों के दिलों में जगह बनाने वाली इस फिल्म की वर्ल्डवाइड कमाई 380 करोड़ रुपये के पार चली गई है. भारत की बात करें तो इस फिल्म ने अब तक 237 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. ट्रेड एक्सपर्ट को यह उम्मीद है कि फिल्म अब बहुत जल्द 400 करोड़ के क्लब में भी शामिल हो जाएगी. गौरतलब है कि फिल्म का कुल बजट 410 करोड़ रुपये है.

4 दिन सिर्फ 100 रुपये में देखें 'ब्रह्मास्त्र'
'नेशनल सिनेमा डे' पर 'ब्रह्मास्त्र' की भारी कमाई को देखते हुए दर्शकों के लिए अब एक और जबर्दस्त ऑफर निकाला गया है. 26 सितंबर से 29 सितंबर (सोमवार से गुरुवार) तक नवरात्रि के शुभ अवसर पर इस फिल्म को सिर्फ 100 रुपये में देखा जा सकता है.

 

VIDEO : आलिया के साथ नज़र आया ये शख्स बॉलीवुड के लिए क्यों है खास, जानें यहां


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

टाटा ट्रस्ट्स ने चंद्रशेखरन के फैसले का किया समर्थन, नए चेयरमैन की तलाश शुरू

एन चंद्रशेखरन फरवरी 2027 के बाद टाटा संस के चेयरमैन पद पर दोबारा नियुक्ति नहीं चाहते हैं. टाटा ट्रस्ट्स ने उनके फैसले का सम्मान करते हुए उत्तराधिकारी चुनने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

13 hours ago

ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया गिरफ्तार, बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

ED का आरोप है कि जितेश गुप्ता ने फर्जी दावों को दोबारा स्वीकार कर CoC की संरचना बदली और दिनेश गुप्ता से जुड़ी इकाई के रिजॉल्यूशन प्लान को आगे बढ़ाने में मदद की.

15 hours ago

SKF इंडिया इंडस्ट्रीयल ने सुजीत पई को बनाया नया मैनेजिंग डायरेक्टर

कंपनी ने बताया कि सुजीत पई 1 सितंबर 2026 से SKF India Industrial के मैनेजिंग डायरेक्टर का पद संभालेंगे. यह नियुक्ति शेयरधारकों की मंजूरी के अधीन है. कंपनी के बोर्ड और नॉमिनेशन कमेटी ने 11 अगस्त को उनकी नियुक्ति को मंजूरी दी.

14 hours ago

RBI का बड़ा कदम: लोन की ब्याज दर और छिपे चार्ज पर लगेगी लगाम, ग्राहकों के लिए नए नियमों का प्रस्ताव

रिजर्व बैंक ने लोन की कीमत तय करने के लिए एक समान फ्रेमवर्क का ड्राफ्ट जारी किया है. इसमें फ्लोटिंग रेट वाले रिटेल और MSME लोन को बाहरी बेंचमार्क से जोड़ने, स्प्रेड में मनमानी रोकने और छोटे कर्ज पर APR की सीमा तय करने का प्रस्ताव है.

18 hours ago

नेटफ्लिक्स स्टार का पतन: कोर्ट ने सतीश सनपाल की IPL सट्टेबाजी FIR खत्म कराने की कोशिश को किया खारिज

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दुबई के अरबपति की "बच निकलने की रणनीति" को ध्वस्त कर दिया है, जिसे BW Businessworld की उन स्टोरीज ने व्यवस्थित रूप से उजागर किया था, जिनके बाद UAE में उनकी संपत्तियां फ्रीज होने की खबरें सामने आईं.

16 hours ago