✕

होम / B टाउन / हनी सिंह की मैरिड लाइफ खत्म, इतने करोड़ का पड़ा तलाक  

हनी सिंह की मैरिड लाइफ खत्म, इतने करोड़ का पड़ा तलाक  

हनी सिंह और शालिनी की शादी 2011 में हुई थी. दोनों की लव स्टोरी स्कूल में शुरू हुई और उन्होंने करीब 10 साल तक एक दूसरे को डेट किया था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

पंजाबी सिंगर और रैपर हनी सिंह अपनी पत्नी से अलग हो गए हैं. लंबे समय से चल रहे विवाद के बाद दोनों ने तलाक ले लिया है. हनी सिंह की पत्नी शालिनी तलवार ने उन पर कई गंभीर आरोप लगाए थे. उन्होंने यह कहकर सनसनी फैला दी थी कि हनी सिंह उनके साथ मारपीट करते हैं और उनका दूसरी महिलाओं से संबंध है. हालांकि, सिंगर ने इन आरोपों को खारिज किया है.

दर्ज कराया था केस
शालिनी ने दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में हनी के खिलाफ घरेलू हिंसा का मुकदमा दर्ज किया था. तभी से दोनों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा था, जो अब तलाक के साथ खत्म हो गया है. दोनों के बीच हुए तलाक के बाद एक करोड़ रुपये पर समझौता हुआ है. दिल्ली के साकेत डिस्ट्रिक कोर्ट के फैमिली कोर्ट में हनी सिंह ने एलिमनी के तौर पर एक करोड़ रुपए का चेक सील्ड लिफाफे में पत्नी को सौंप दिया.

11 साल चली शादी 
हनी सिंह और शालिनी 11 साल तक शादी के बंधन में रहे, लेकिन पिछले कुछ सालों से उनके बीच अनबन काफी बढ़ गई थी. शालिनी ने 2021 में हनी सिंह पर घरेलू हिंसा का इल्जाम लगाया था. उन्होंने दावा किया था कि हनी ने उनका शारीरिक और मानसिक शोषण किया है. शालिनी ने कहा था कि  उन्होंने इस शादी को दस साल दिए, लेकिन बदले में उनको सिर्फ प्रताड़ना मिली है. शालिनी ने हनी के खिलाफ घरेलू हिंसा, यौन हिंसा और मानसिक उत्पीड़न का मामला दर्ज करवाते हुए 10 करोड़ रुपए का मुआवजा मांगा था, लेकिन दोनों के बीच एक करोड़ में समझौता हो गया है.

पहले जैसे एक्टिव नहीं 
हनी सिंह और शालिनी की शादी 2011 में हुई थी. दोनों की लव स्टोरी स्कूल में शुरू हुई और उन्होंने करीब 10 साल तक एक दूसरे को डेट किया था. अब शादी के 11 साल बाद दोनों के रास्ते अलग हो गए हैं. हनी सिंह के करियर की बात करें, तो एकदम से ऊंचाइयां छूने के बाद वह पिक्चर से आउट हो गए. इसे लेकर कई तरह की बातें कही गईं. यह भी कहा गया कि वो डिप्रेशन में हैं. हालांकि, वह फिर से एक्टिव हो गए हैं, लेकिन जिस तरह की सक्रियता हनी सिंह पहले दिखाया करते थे, वो नदारद है.  
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

11 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

11 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

8 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

10 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

10 hours ago