✕

होम / B टाउन / बर्थडे: न कोई फिल्म, न कोई बिजनेस; फिर भी इतनी लग्जरी लाइफ कैसे जीती हैं रेखा?

बर्थडे: न कोई फिल्म, न कोई बिजनेस; फिर भी इतनी लग्जरी लाइफ कैसे जीती हैं रेखा?

अब सवाल ये है कि रेखा ना तो कोई फिल्म करती हैं, ना ही किसी ऐड में नजर आती हैं और ना ही उनका कोई बिजनेस है तो भला वे आज भी इतनी लग्जरी लाइफ कैसे जीती हैं?

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस रेखा को भला कौन नहीं जानता. 10 अक्टूबर, 1954 को जन्मीं रेखा आज 68 साल की हो गई हैं. उनका पूरा नाम भानुरेखा गणेशन है. सिर्फ 13 साल की उम्र से फिल्मी करियर की शुरुआत करने वालीं सुपरहिट एक्ट्रेस रेखा ने करीब 180 फिल्में की हैं. शुरुआती दौर में रेखा को देखकर फिल्मी एक्सपर्ट्स का कहना था कि इस लड़की का करियर बहुत लंबा नहीं चलेगा. उन्हें कई बार रिजेक्ट भी किया गया, लेकिन सभी चुनौतियों का सामना करते हुए रेखा ने इंडस्ट्री में खुद को साबित कर दिया और कई बड़े अवॉर्ड्स भी जीते.

रेखा की आखिरी फिल्म
रेखा अब फिल्मों में नजर नहीं आती. वे आखिरी बार 2018 में 'यमला पगला दीवाना : फिर से' फिल्म के गाने 'राफ्ता राफ्ता' में स्पेशल एपीयरेंस के तौर पर दिखी थीं. इसके बावजूद, वे आज भी महंगी साड़ियां और ढेर सारी ज्वैलरी पहनती हैं. उनके चेहरे पर हमेशा मुस्कान रहती है. महंगी साड़ियां, ज्वैलरी और एक हल्की सी मुस्कान आज इस एक्ट्रेस की पहचान बन गई है. अब सवाल ये है कि रेखा ना तो कोई फिल्म करती हैं, ना ही किसी ऐड में नजर आती हैं और ना ही उनका कोई बिजनेस है तो भला वे आज भी इतनी लग्जरी लाइफ कैसे जीती हैं? उनकी एक-एक साड़ी की कीमत करीब 2 लाख रुपये है.

रेखा की इनकम का सोर्स
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया जाता है कि रेखा की मुंबई और हैदराबाद में कई प्रॉपर्टी हैं. वे सभी किराये पर उठे हुए हैं. रेखा के पास उन प्रोपर्टीज से किराये के रूप में मोटी रकम मिलती है. इसके अलावा वे राज्यसभा की सांसद भी रह चुकी हैं तो उन्हें पेंशन और अन्य भत्ते भी मिलते हैं. वे कई बार किसी इवेंट या स्टोर की ओपनिंग में जाती हैं और ब्रांड एंडोर्स भी करती हैं. इन सभी के लिए वे बड़ा अमाउंट चार्ज करती हैं. कभी-कभी उन्हें अमीर उद्योगपति भी अपने किसी फंक्शन के लिए इनवाइट करते हैं. रेखा वहां अपनी मौजूदगी दर्ज कराने के लिए भी चार्ज करती हैं.

रेखा की नेटवर्थ
ये तो रही उनकी आज की कमाई के सोर्स की बात. रेखा, खर्च भी बहुत कंट्रोल में करती हैं. एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था, "मैं पैसों को बहुत सोच-समझकर खर्च करती हूं और ज्यादा पैसे बचाने पर यकीन करती हूं." आज रेखा की कुल नेटवर्थ करीब 331 करोड़ रुपये बताई जाती है. ऐसा कहा जाता है कि रेखा जो इतनी महंगी-महंगी साड़ियां पहनती हैं, उनमें से ज्यादातर साड़ियां गिफ्ट की हुई हैं और कुछ उनके पुराने कलेक्शन की हैं.

कार कलेक्शन
कार कलेक्शन की बात करें तो रेखा को कारों का भी बहुत शौक है. उनके पास करीब 36 लाख रुपये की AUDI A3 कार है. इसके अलावा करीब 14 लाख रुपये की Honda City कार भी है. उनके पास BMW और XUV भी है. रेखा के बारे में ऐसा कहा जाता है कि बॉलीवुड की वो पहली एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने जिम जाना शुरू किया था.

रेखा के अवॉर्ड्स
रेखा को 2010 में भारत सरकार ने पद्म श्री सम्मान से भी नवाजा था. इसके अलावा उन्हें खूबसूरत (1980), फूल बने अंगारे (1991) और खिलाड़ियों के खिलाड़ी (1996) के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिल चुका है. उन्हें उमराव जान (1981) के लिए नेशनल फिल्म अवॉर्ड भी मिल चुका है.

VIDEO : क्या आप क्रेडिट कार्ड के इस नियम को जानते हैं? ...तो उल्टे बैंक आपको देगा पैसे


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

9 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

9 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

6 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

8 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

9 hours ago