✕

होम / B टाउन / Happy Birthday Raju Hirani: 2 सबसे कमाऊ फिल्में देने वाले डायरेक्टर को कितना जानते हैं आप?

Happy Birthday Raju Hirani: 2 सबसे कमाऊ फिल्में देने वाले डायरेक्टर को कितना जानते हैं आप?

बॉलीवुड निर्देशक राजू हिरानी (Raju Hirani) आज अपना 61वां जन्मदिन मना रहे हैं. बॉलीवुड के दिग्गज निर्देशक को आप कितना जानते हैं?

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

आज बॉलीवुड के दिग्गज निर्देशक राजकुमार हिरानी उर्फ राजू हिरानी (Rajkumar Hirani) अपना 61वां जन्मदिन मना रहे हैं. राजकुमार हिरानी ने बॉलीवुड में संजय दत्त स्टारर मुन्नाभाई MBBS (Munnabhai MBBS) से अपने करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्में बनाई, जिन्होंने न सिर्फ दर्शकों का मनोरंजन किया बल्कि जबरदस्त कमाई भी की और उनके द्वारा निर्देशित की गई 5 फिल्मों में से 2 फिल्में ऐसी भी हैं जो बॉलीवुड की सबसे कमाऊ फिल्में भी हैं. 

4 बार राष्ट्रीय अवॉर्ड जीते Raju Hirani
ज्यादातर लोग पुरस्कारों एवं सम्मान से ही किसी व्यक्ति की प्रतिष्ठा का अंदाजा लगाते हैं. आपको बता दें कि राजकुमार हिरानी को अभी तक 4 बार राष्ट्रीय फिल्म अवॉर्ड (National Film Award) से सम्मानित किया जा चुका है. इतना ही नहीं, उन्हें अभी तक कुल 11 बार फिल्मफेयर अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है और साथ ही 12 बार IIFA अवॉर्ड्स से भी सम्मानित किया जा चुका है. 2003 में उन्हें मुन्नाभाई MBBS के लिए सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म का राष्ट्रीय फिल्म अवॉर्ड मिल चुका है. इसके साथ ही साल 2006 में उन्हें लगे रहो मुन्नाभाई (Lage Raho Munnabhai) के लिए मनोरंजन से परिपूर्ण और सर्वश्रेष्ठ स्क्रीनप्ले का राष्ट्रीय अवॉर्ड भी मिल चुका है. 2009 में 3 इडियट्स (3 Idiots) के लिए मनोरंजन से परिपूर्ण और सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म का राष्ट्रीय अवॉर्ड भी उन्हें दिया जा चुका है. 

बॉलीवुड के सबसे अमीर डायरेक्टर
राजकुमार हिरानी (Raju Hirani) बॉलीवुड के सबसे रईस निर्देशकों की लिस्ट में भी शामिल हैं. राजू हिरानी की कुल नेटवर्थ इस वक्त लगभग 1400 करोड़ रुपए है. राजकुमार हिरानी समेत बॉलीवुड के किंग खान (Shah rukh Khan) के फैन्स को भी इस वक्त 21 दिसंबर 2023 का बेसब्री से इंतजार है. बतौर निर्देशक यह उनकी छठी फिल्म होगी और अगर शाहरुख खान की बात करें तो इस साल रिलीज हुई उनकी दोनों फिल्में ब्लॉकबस्टर साबित हुई हैं. 

5 फिल्में पांचों हिट 
जैसा की हमने आपको ऊपर बताया है कि राजू हिरानी अब तक कुल 5 फिल्में डायरेक्ट कर चुके हैं और उनकी सभी फिल्में हिट साबित हुई हैं. साल 2003 में जब उन्होंने मुन्नाभाई MBBS बनानी शुरू की तो इस फिल्म को बनाने के लिए उन्हें आदित्य चोपड़ा की मदद लेनी पड़ी थी. आगे चलकर इसी फिल्म की बदौलत राजू हिरानी को बेस्ट स्क्रीनप्ले और बेस्ट निर्देशक का अवॉर्ड भी मिला. इसके बाद राजू हिरानी ने लगे रहो मुन्नाभाई निर्देशित की जो उस साल की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म साबित हुई. इसके बाद 3 इडियट्स, PK और संजू (Sanju) ने भी लोगों के मन के साथ-साथ बॉक्स ऑफिस पर भी जादू चला दिया. संजू (Sanju) और PK दोनों ही फिल्में भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली पांचवी और सातवीं फिल्में हैं.
 

यह भी पढ़ें: MahaRERA ने 248 रियल एस्टेट प्रोजेक्ट किये सस्पेंड, आपके सपनों का घर भी तो नहीं शामिल?

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

5 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

4 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

1 hour ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

3 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

4 hours ago