✕

होम / B टाउन / Happy Birthday : चॉकलेट ब्वॉय से शैतान बनने वाले R Madhavan के पास करोड़ों की दौलत

Happy Birthday : चॉकलेट ब्वॉय से शैतान बनने वाले R Madhavan के पास करोड़ों की दौलत

आज यानी 1 जून को रहना है तेरे दिल में मूवी से बॉलीवुड में चॉकलेट ब्वॉय के रूप से पहचान बनाने वाले आर माधवन (R Madhavan) अपना 54वां जन्मदिन मना रहे हैं. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

बॉलीवुड में चॉकलेट ब्वॉय से लेकर शैतान बनने तक का सफर तय करने वाले आर माधवन (R Madhavan) की फैन फॉलोइंग नॉर्थ से लेकर साउथ और विदेशों तक शामिल है. आर माधवन ने दूरदर्शन के टीवी सीरियल से लेकर बॉलीवुड और हॉलीवुड तक की फिल्मों में नजर आ चुके हैं. तो चलिए आज उनके जन्मदिन पर बताते हैं उन्होंने अपने इस सफर में कितनी दौलत कमाई है और उनकी कमाई कहां कहां से होती है?

105 करोड़ की संपत्ति के मालिक

2001 में आई फिल्म रहना है तेरे दिल में के बाद आर माधवन अपने फैंस के बीच मैडी नाम से पॉप्युलर हो गए. आर माधवन आज करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आर माधवन के पास 105 करोड़ रुपये की संपत्ति है. उन्होंने ये संपत्ति फिल्मों और ऐड्स के जरिए बनाई है. आर माधवन हर साल लगभग 12 से 15 करोड़ रुपये कमाते हैं. ये सिर्फ एक्टिंग ही नहीं बल्कि मेकिंग, प्रोडक्शन, लेखन और आर्टिस्ट के तौर पर भी काफी एक्टिव हैं. माधन एक फिल्म के लिए 6-7 करोड़ रुपये फीस लेते हैं. वह हर साल 1-2 करोड़ रुपये इनकम टैक्स भी चुकाते हैं.इनकम टैक्‍स के रूप में भी वह हर साल बड़ी रकम चुकाते हैं. माधवन हर साल टैक्‍स के रूप में 1 से 2 करोड़ रुपये भरते हैं

आलीशन घर और महंगी कारों के शौकीन

आर माधवन साल 2011 में चेन्नई में एक लग्जरी मकान खरीदा था. आज के वक्त में इसकी मार्केट वैल्‍यू करीब 18 करोड़ रुपये बताई जा रही है. इसके अलावा उन्होंने मुंबई सहित देश के कई शहरों में कमर्शियल प्रॉपर्टी में भी निवेश किया है. माधवन के पास कई लग्जरी कारों का भी कलेक्‍शन है. इसमें रेंज रोवर, ऑडी और बीएमडब्‍ल्‍यू शामिल हैं. उनकी रेंज रोवर स्‍पोर्ट्स 1.1 करोड़, मर्सिडीज बेंज GL350 CDI करीब 80 लाख, रेंज रोवर वोग 65 लाख और  बीएमडब्‍ल्‍यू 730D की कीमत 1.3 करोड़ रुपये है.

करोड़ों की कीमत वाली लग्जरी यॉट के मालिक

आर माधवन ने हाल में अपनी लाइफ की सबसे महंगी प्रॉपर्टी खरीदी है, जिसकी कीमक 100 करोड़ से भी ज्यादा है. उन्होंने हाल में एक यॉट खरीदी है, इस लग्जरी नाव का नाम नोमाड 101 है. इस लग्जरी नाव में ड्राइंग रूम, बेडरूम, किचन, वाशरूम आदि सभी सुविधाएं हैं. इसकी कीमत करीब 20 करोड़ रुपये है. उनकी ये यॉट दुबई में खड़ी है.

15 साल में 10 गुना बढ़ी सैलरी

रहना है तेरे दिल में और 3 इडियट्स आर माधवन की उन फिल्मों में शुमार है, जो उनके करियर के लिए माइलस्टोन साबित हुई है. पिछले 15 सालों में आर माधवन की सैलरी 10 गुना बढ़ी हैं. 2009 में आई फिल्म 3 इडियट्स के लिए आर माधवन को 65 लाख रुपए मिले थे, जबकि आज फिल्म शैतान के लिए उन्होंने 10 करोड़ रुपये फीस ली है.

इसे भी पढ़ें-तपते जून के महीने में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, ये है छुट्टियों की लिस्ट

हॉलीवुड से की फिल्मी करियर की शुरुआत
माधवन साउथ और हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर हैं, लेकिन उन्होंने खुद को सिर्फ इन दो फिल्म इंडस्ट्रीज के बीच ही सीमित नहीं रखा. उन्होंने हॉलीवुड की फिल्मों में भी काम किया है. इन्फर्नो' यानी नरक फ्रेड ओलेन द्वारा निर्देशित 1997 में रिलीज हुई, ये मूवी आर माधवन की पहली फिल्म थी. इसके बाद नथिंग बट लाइफ, डैट फोर लेटर वर्ड, नाइट ऑफ द लिविंग डेड: डार्केस्ट डाउन जैसी हॉलीवुड मूवी में काम किया.

फिल्मों से पहले सीरियल में भी किया काम

आर माधवन ने दूरदर्शन के टीवी शो सी हॉक्स से अपने करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद माधवन जी टीवी के फेमस सीरियल जमाई राजा और सोनी के फेमस सीरियल साया से घर-घर में जाने गए. इसके बाद उन्होंने साल 1998 में डोली सजा के रखना से बॉलीवुड डेब्यू किया था.


 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

5 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

4 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

1 hour ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

3 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

4 hours ago