✕

होम / B टाउन / Happy Birthday: अभिनय, कोरियोग्राफी से लेकर निर्देशन तक बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं प्रभु देवा, जानें इनकी नेटवर्थ

Happy Birthday: अभिनय, कोरियोग्राफी से लेकर निर्देशन तक बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं प्रभु देवा, जानें इनकी नेटवर्थ

प्रभु देवा ने अपनी बहुमुखी प्रतिभा से भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में एक खास स्थान हासिल किया है. उनके डांस मूव्स, अभिनय, निर्देशन ने उन्हें न केवल भारत में बल्कि पूरी दुनिया प्रसिद्धि दी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में कुछ कलाकार ऐसे होते हैं जो कई क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा साबित कर देते हैं. ऐसे ही बहुमुखी प्रतिभा के धनी कलाकार हैं प्रभु देवा, जिन्होंने न सिर्फ डांस से लोगों का दिल जीता बल्कि एक्टिंग, निर्देशन और कोरियोग्राफी में भी अपनी खास पहचान बनाई. उनके डांस मूव्स, जिन्हें भारतीय माइकल जैक्सन कहा जाता है, आज भी लोगों के दिलों पर राज करते हैं. आज यानी 3 अप्रैल को प्रभु देवा अपना 51वां जन्मदिन मना रहे हैं, तो आइए इस खास मौके पर हम आपको उनकी संपत्ति और लग्जरी लाइफस्टाइल के बारे में बताते हैं. 

डांस का जादू, जिसे पूरी दुनिया ने सराहा
प्रभुदेवा को भारतीय माइकल जैक्सन कहा जाता है. उन्होंने ‘उर्वशी-उर्वशी’, ‘मुखाबला’, ‘के सरा सरा’ जैसे कई आइकॉनिक गानों पर अपने डांस मूव्स से लोगों को दीवाना बनाया. उनका डांस स्टाइल न केवल भारत में बल्कि दुनियाभर में पसंद किया जाता है. प्रभुदेवा ने तमिल, तेलुगु, हिंदी और कन्नड़ फिल्मों में बतौर एक्टर काम किया. उनकी फिल्मों में ‘काधलन’, ‘विलेन’, ‘एबीसीडी’ जैसी हिट फिल्में शामिल हैं. वहीं, उन्होंने ‘वांटेड’, ‘राउडी राठौर’, ‘आर... राजकुमार’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों का निर्देशन कर बॉलीवुड में भी अपनी जगह बनाई.

कमाई और नेट वर्थ
प्रभुदेवा की कमाई का मुख्य स्रोत उनकी कोरियोग्राफी, एक्टिंग और फिल्म डायरेक्शन से आता है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी कुल संपत्ति लगभग 160 करोड़ रुपये (लगभग 24 मिलियन अमेरिकी डॉलर) आंकी गई है. वह कई ब्रैंड एंडोर्समेंट से भी मोटी कमाई करते हैं. ​प्रभु देवा की वार्षिक आय लगभग 12 करोड़ रुपये बताई जाती है. उनकी आय के मुख्य स्रोत फिल्मों में अभिनय, निर्देशन, कोरियोग्राफी, ब्रांड एंडोर्समेंट और अन्य व्यावसायिक उपक्रम हैं.

लग्जरी कारों का कलेक्शन
प्रभु देवा के पास कई लग्जरी कारें हैं, जिनमें मर्सिडीज-बेंज GLE क्लास: यह एक प्रीमियम SUV है जो अपने शानदार फीचर्स औोर परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती है.​ बीएमडब्ल्यू M4,  ऑडी Q7, बेंटले कॉन्टिनेंटल शामिल हैं.

संपत्तियां और व्यवसाय
प्रभु देवा के पास मैसूर के निकट देओरा में एक फार्महाउस है, जहां उन्होंने कृषि से संबंधित गतिविधियों में निवेश किया है. वर्तमान में, वह मुंबई के 'ग्रीन एकर्स' नामक संपत्ति में निवास करते हैं. इसके अलावा, उनकी सिंगापुर में एक डांस अकादमी भी है, जहां वह नृत्य के क्षेत्र में नए प्रतिभाओं को प्रशिक्षित करते हैं.


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का निधन, ‘क्रांतिवीर’ से ‘नटसम्राट’ तक यादगार किरदारों के लिए रहेंगे याद

नाना पाटेकर हिंदी और मराठी सिनेमा के उन अभिनेताओं में शामिल रहे, जिन्होंने अपने दमदार अभिनय और संवाद अदायगी से दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई.

08-October-2026

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026


बड़ी खबरें

₹593 करोड़ के टैक्स विवाद में मॉरीशस की कंपनी को राहत, म्यूचुअल फंड से कमाई पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला

दिल्ली HC ने स्पष्ट किया है कि म्यूचुअल फंड की यूनिट बेचने से होने वाले मुनाफे को उसके पोर्टफोलियो में शामिल भारतीय कंपनियों के शेयरों की बिक्री से हुई कमाई नहीं माना जा सकता.

14 hours ago

फ्लाइट कैंसिलेशन और नियमों की अनदेखी पर स्पाइसजेट को नोटिस, DGCA ने मांगा जवाब

एयरलाइन के परिचालन में लगातार आ रही बाधाओं, बड़ी संख्या में विमानों के खड़े रहने, उड़ानों में देरी और रद्द होने के साथ-साथ नियामकीय नियमों के कथित उल्लंघन को लेकर जवाब मांगा गया है.

9 hours ago

अब स्टार्टअप में भी लगेगा PF का पैसा, EPFO सालाना फंड का 3% तक करेगा निवेश

इसके तहत संगठन हर साल मिलने वाले नए फंड का अधिकतम 3 फीसदी हिस्सा स्टार्टअप, निजी कंपनियों और इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं में निवेश कर सकेगा. इस प्रस्ताव को 19 नवंबर को हुई केंद्रीय न्यासी बोर्ड (CBT) की बैठक में सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई है.

13 hours ago

सोने की कीमतों में लगातार पांचवें दिन गिरावट, एक हफ्ते में 7% टूटा भाव

अमेरिकी डॉलर में मजबूती और फेडरल रिजर्व की ओर से दिसंबर में ब्याज दरें बढ़ाए जाने की आशंका ने सोने की चमक फीकी कर दी है. इस सप्ताह अब तक सोने की कीमतों में करीब 7 फीसदी की गिरावट आ चुकी है. यह मार्च के बाद सोने की सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट है.

9 hours ago

पहली बार एयरटेल बना भारत का सबसे मूल्यवान ब्रांड, HDFC बैंक को दूसरे नंबर पर छोड़ा

कांतार की रिपोर्ट के अनुसार, एयरटेल की ब्रांड वैल्यू पिछले एक साल में 5 फीसदी बढ़कर 43.2 अरब डॉलर हो गई है. इसके साथ ही कंपनी ने HDFC बैंक को पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान हासिल किया.

14 hours ago