✕

होम / B टाउन / Happy Birthday: जानिए कहां तक फैला है बॉलीवुड के टॉप Filmmaker Karan Johar का कारोबार? 

Happy Birthday: जानिए कहां तक फैला है बॉलीवुड के टॉप Filmmaker Karan Johar का कारोबार? 

बॉलीवुड की सुपरहिट ब्लॉकबस्टर फिल्में बनाने वाले धर्मा प्रोडक्शन के मालिक करण जौहर आज अपना 52वां जन्मदिन मना रहे हैं. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

करण जौहर (Karan Johar) बॉलीवुड के बेहतरीन फिल्म मेकर्स में से एक हैं. 25 मई 1972 को जन्में करण जौहर शनिवार को 52 साल के हो जाएंगे. उम्र के इस पड़ाव में भी वे बेहद एक्टिव रहते हैं. करण जौहर पहली बार 1989 में टीवी सीरियर इंद्रधनुष में नजर आए थे. आज उन्हें बॉलीवुड की सबसे महंगी फिल्में बनाने और कई सुपरस्टार्स को कौलेब करके एक साथ लाने के लिए भी जाना जाता है. करण के पिता यश जौहर भी एक बेहतरीन फिल्ममेकर थे. उन्होंने न केवल अपने पिता यश की विरासत को संभाला है, बल्कि उसे आसमान की ऊंचाईयों पर भी पहुंचाया है. इसी बदौलत आज करण जौहर बेहद आलीशान लाइफ जीते हैं, उनका कारोबरा केवल बॉलीवुड ही नहीं दूसरे क्षेत्रों में भी फैला है. तो चलिए आपको बताते हैं कि करण जौहर ने कहां कहां निवेश किया है और उनकी नेटवर्थ कितनी है?  

1740 करोड़ की अपार संपत्ति के मालिक

करण जौहर की नेटवर्थ करोड़ों में है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वह 1740 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं. उनकी मोटी कमाई फिल्म प्रोडक्शन कंपनी धर्मा प्रोडक्शन से होती है. उनके प्रोडक्शन हाउस ने बॉलीवुड के  कई बड़े स्टार्स की किस्मत चमकाई है. वहीं, इसके अलावा वो अन्य प्रोडक्शन हाउसेस में भी पैसे इंवेस्ट करते हैं. 

आलीशान घर और लग्जरी कारों का कलेक्शन 
करण जौहर के पास मुंबई के कार्टर रोड पर एक आलीशान डुप्लेक्स बंगला है, जिसकी कीमत करीब 32 करोड़ रुपये है. इस घर को करण ने साल 2010 में 32 करोड़ की कीमत में खरीदा था. इस बंगले से समंदर का बेहतरीन नजारा दिखता है. वहीं, उनके पास मालाबार हिल्स में भी एक बहुत शानदार घर है.जिसकी कीमत 20 करोड़ रुपये बताई जाती है. करण लग्जरी कारों के भी शौकीन हैं. उनके पास बीएमडब्ल्यू 745 (BMW 745) , बीएमडब्ल्यू 760 (BMW 760), मर्सिडीज एस क्लास (Mercedes s class) और ऑडी 8एल (Audi 8L) सहित कई बेहतरीन कारें हैं, जिनकी कीमत करोड़ों में है.

फिल्म डायरेक्शन और ब्रैंड एंडोर्समेंट के लिए लेते हैं इतनी फीस
करण बॉलीवुड में एक फिल्म को डायरेक्ट करने के लिए करीब 2-3 करोड़ रुपये फीस लेते हैं. वह लेंसकार्ट (Lenskart) और वीवो (Vivo) जैसे कई ब्रैंड का प्रचार करते हैं, जिसके लिए 2-3 करोड़ रुपये फीस लेते हैं. वह टॉक शो कॉफी विद करण को भी होस्ट करते हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कॉफी विद करण सीजन 7 के प्रत्येक एपिसोड को होस्ट करने के लिए करण जौहर ने 1-2 करोड़ रुपये फीस ली.  

BW Hindi के व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें.

यहां तक फैला है कारोबार 
करण जौहर मुंबई के कोलाबा में एक लग्जरी रेस्तरां ‘न्यूमा’ के मालिक हैं. इस रेस्तरां में अलग अलग तरह के यूरोपीय व्यंजन मिलते हैं. इस रेस्तरां से उनकी करोड़ो रुपये की कमाई होती है. वहीं, उनके पास खुद का एक ज्वेलरी ब्रैंड भी है, जिसका नाम त्यानी (Tyaani by Karan Johar) है, इसके जरिए वह सोने और हीरे की ज्वेलरी का कारोबार करते हैं. करण जौहर धर्मा प्रोडक्शन हाउस के मालिक हैं, जोकि देश के सबसे बड़े प्रोडक्शन हाउस में से एक हैं. इस प्रोडक्शन हाउस ने कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों का निर्माण किया है, जिनमें बाहुबली भी शामिल है. उन्होने धर्मा प्रोडक्शन की एक सहायक कंपनी भी खोली है, जिसका नाम धर्मा 2.0 है, इसके जरिए वह एडवरटाइजिंग का कारोबार करते हैं.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

7 hours ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

25 minutes ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

1 hour ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

2 hours ago

JSW One Platforms ने 3,054 करोड़ रुपये के IPO के लिए दाखिल किए ड्राफ्ट पेपर, जानें पूरा प्लान

प्रस्तावित IPO में 1,300 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू और मौजूदा निवेशकों की ओर से 1,754 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल शामिल है.

5 hours ago