✕

होम / B टाउन / Happy Birthday : King Khan की Princess Suhana जीती हैं लग्जीरियस लाइफ, इतनी है नेटवर्थ

Happy Birthday : King Khan की Princess Suhana जीती हैं लग्जीरियस लाइफ, इतनी है नेटवर्थ

आज यानी 22 मई को बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान अपना 24वां जन्मदिन मना रही हैं. सुहाना ने The Archies फिल्म से पिछले साल बॉलीवु़ में डेब्यू किया था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख ने मुकाम को हासिल करने में सालों मेहनत की, उनकी बेटी सुहाना को छोटी सी उम्र में हासिल हो गई है. आज यानी 22 मई को सुहाना खान का जन्मदिन है और वह 24 साल की हो गई है. आपको बता दें, सुहाना खान सबसे पॉप्यूलर स्टार किड्स में से एक हैं. सोशल मीडिया पर भी उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है. इंस्टाग्राम पर उन्हें 5.2 मिलियन लोग फॉलो करते हैं. इतनी कम उम्र में ही सुहाना ने शौहरत के साथ खूब दौलत भी कमा ली है. क्या आप जानते हैं सुहाना के पास कितनी दौलतमंद है? अगर नहीं, तो चलिए आज जानते हैं उनके पास कितनी संपत्ति है और वो कहां-कहां से कमाई करती हैं? 

करोंड़ों की मालकिन है सुहाना खान
सुहाना खान अपने लुक्स और स्टाइल को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहती हैं. शाहरुख और गौरी खान की लाडली बेटी आज 24 साल की हो चुकी हैं. उन्होंने इतनी कम उम्र में करोड़ों की संपत्ति हासिल कर ली है. सुहाना खान एक लग्जरी लाइफस्टाइल जीती हैं. सुहाना फिल्मों में आने से पहले ही करोड़पति बन चुकी थीं. उनके पास महंगे कपड़े, बैग से लेकर महंगी कार कलेक्शन तक है. उनकी नेटवर्थ करीब 13 करोड़ रुपये है. 

ब्रैंड एंडोर्समेंट से होती है मोटी कमाई
सुहाना ने जोया अख्तर की फिल्म 'द आर्चीज' से बॉलीवुड में डेब्यू किया. उन्होने अपनी एक्टिंग से फैंस का खूब दिल जीता. आपकों बता दें, सुहाना खान अपने डेब्यू से पहले ही ब्यूटी प्रोडक्ट मेबलिन (Maybelline New York) की ब्रैंड एम्बेसडर बन गई थी, जिसके ऐड में वो अक्सर दिखाई देती हैं. हाल ही में वह लक्स (LUX) सोप की ब्रैंड एम्बेसडर बनीं, जिसका वीडियो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर भी शेयर किया था, जिससे वो करोड़ों की कमाई करती हैं.

इसे भी पढ़ें-EV चार्जिंग स्टेशन लगाकर कर सकते हैं अच्छी कमाई, जानिए कैसे?

रियल एस्टेट सेक्टर में बड़ा निवेश 
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सुहाना खान के पास न्यूयार्क में अपना एक आलीशान घर है, जिसकी कीमत करोड़ों में है. साथ ही जून 2023 में उन्होंने मुंबई के पास ही अलीबाग में 1.5 एकड़ में फैली कृषि जमीन खरीदी, जिसकी कीमत 12.91 करोड़ बताई जाती है. साथ ही हाल में एक बार फिर अलीबाग जिले के रायगढ़ में उन्होंने जमीन खरीदी, जिसकी कीमत 10 करोड़ रुपये है.

लग्जरी कारों की शौकीन
आलीशान घर के अलावा सुहाना खान के पास लग्जरी गाड़ियां भी है. सुहाना खान महंगी कारों की शौकीन हैं. उनकी गाड़ियों के कलेक्शन में रेंज रोवर (Range Rover) और लेंबोर्गिनी (Lamborghini) जैसी कारें शामिल हैं


टैग्स
सम्बंधित खबरें

दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का निधन, ‘क्रांतिवीर’ से ‘नटसम्राट’ तक यादगार किरदारों के लिए रहेंगे याद

नाना पाटेकर हिंदी और मराठी सिनेमा के उन अभिनेताओं में शामिल रहे, जिन्होंने अपने दमदार अभिनय और संवाद अदायगी से दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई.

08-October-2026

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026


बड़ी खबरें

₹593 करोड़ के टैक्स विवाद में मॉरीशस की कंपनी को राहत, म्यूचुअल फंड से कमाई पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला

दिल्ली HC ने स्पष्ट किया है कि म्यूचुअल फंड की यूनिट बेचने से होने वाले मुनाफे को उसके पोर्टफोलियो में शामिल भारतीय कंपनियों के शेयरों की बिक्री से हुई कमाई नहीं माना जा सकता.

14 hours ago

फ्लाइट कैंसिलेशन और नियमों की अनदेखी पर स्पाइसजेट को नोटिस, DGCA ने मांगा जवाब

एयरलाइन के परिचालन में लगातार आ रही बाधाओं, बड़ी संख्या में विमानों के खड़े रहने, उड़ानों में देरी और रद्द होने के साथ-साथ नियामकीय नियमों के कथित उल्लंघन को लेकर जवाब मांगा गया है.

9 hours ago

अब स्टार्टअप में भी लगेगा PF का पैसा, EPFO सालाना फंड का 3% तक करेगा निवेश

इसके तहत संगठन हर साल मिलने वाले नए फंड का अधिकतम 3 फीसदी हिस्सा स्टार्टअप, निजी कंपनियों और इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं में निवेश कर सकेगा. इस प्रस्ताव को 19 नवंबर को हुई केंद्रीय न्यासी बोर्ड (CBT) की बैठक में सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई है.

13 hours ago

सोने की कीमतों में लगातार पांचवें दिन गिरावट, एक हफ्ते में 7% टूटा भाव

अमेरिकी डॉलर में मजबूती और फेडरल रिजर्व की ओर से दिसंबर में ब्याज दरें बढ़ाए जाने की आशंका ने सोने की चमक फीकी कर दी है. इस सप्ताह अब तक सोने की कीमतों में करीब 7 फीसदी की गिरावट आ चुकी है. यह मार्च के बाद सोने की सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट है.

9 hours ago

पहली बार एयरटेल बना भारत का सबसे मूल्यवान ब्रांड, HDFC बैंक को दूसरे नंबर पर छोड़ा

कांतार की रिपोर्ट के अनुसार, एयरटेल की ब्रांड वैल्यू पिछले एक साल में 5 फीसदी बढ़कर 43.2 अरब डॉलर हो गई है. इसके साथ ही कंपनी ने HDFC बैंक को पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान हासिल किया.

14 hours ago