होम / B टाउन / 5 साल की उम्र से अब तक दे चुके कई सुपरहिट गाने, आज जूनियर नारायण इतनी संपत्ति के हैं मालिक

5 साल की उम्र से अब तक दे चुके कई सुपरहिट गाने, आज जूनियर नारायण इतनी संपत्ति के हैं मालिक

आदित्य नारायण (Aditya Narayan) आज अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं. उन्होंने बॉलीवुड में कई बेहतरीन गीत गाने के साथ ही फिल्लों में एक्टिंग और टीवी शो होस्ट भी किए हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

प्रसिद्ध गायक और टीवी होस्ट आदित्य नारायण (Aditya Narayan) आज अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं. उनका जन्म 6 अगस्त 1987 को मुंबई में हुआ था और वह बॉलीवुड के लेजेंड्री संगीतकार उदित नारायण के बेटे हैं. ऐसे में अपनी पिता की विरासत को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने महज 5 साल की उम्र से ही संगीत की दुनिया में एंट्री कर ली थी. तब से अब तक बॉलीवुड को वह कई हिट गाने दे चुके हैं. इसके साथ ही उन्होंने कई टीवी शो भी होस्ट किए हैं, जिसमें इंडियन आइडल और सा रे गा मा पा जैसे सुपरहिट शो शामिल हैं. तो आइए जानते हैं अपने इस लंबे करियर में उन्होंने कितना कुछ हालिस किया है और आज वह कितनी संपत्ति के मालिक है?

आदित्य नारायण के पास इतनी है संपत्ति

आदित्य नारायण टीवी होस्ट के साथ-साथ ऐक्टर हैं और एक प्लेबैक सिंगर भी हैं. उन्होंने महज 5 साल की उम्र से ही बॉलीवुड फिल्मों के लिए गीत गाने शुरू कर दिए थे. उन्होंने कम उम्र में हीकाफी कुछ हासिल कर लिया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आदित्य नारायण 7 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक हैं. उनकी सालाना कमाई 1 करोड़ रुपये के करीब है.

15 साल सारेगामापा रियेलिटी शो का रहे हिस्सा

आदित्य नारायण 2007 से 2022 तक 'सारेगामापा' रियेलिटी शो का हिस्सा रहे हैं. इस शो को होस्ट करने के दो साल बाद उन्होंने 'शापित' नाम की एक फिल्म भी की थी. हालांकि इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं किया था, लेकिन ऐक्टर-सिंगर को पॉप्युलैरिटी मिल गई थी. उन्होंने शो का साथ नहीं छोड़ा और संजय लीला भंसाली से हाथ मिलाया और खुद का एक बैंड लॉन्च किया. साथ ही कई हिंदी गाने रिलीज किए. आदित्य नारायण ने एक इंटरव्यू में बताया था कि सारेगामापा शो की शुरुआत के दौरान उन्हें 7,500 रुपये प्रति एपिसोड फीस मिलती थी और ये अमाउंट उनके लिए बहुत बड़ा था.

इन शोज को भी कर चुके हैं होस्ट

आदित्य नारायण ने 'सारेगामापा' के साथ-साथ कई रियलीटी शोज होस्ट कर चुके हैं. उन्हें राइजिंग स्टार 3 में देखा गया था. वह इंडियन आइडल के 11 ओर 12 सीजन को होस्ट कर चुके हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उन्हें इस शो के लिए प्रति एपिसोड 2.5 से 5 लाख रुपये फीस मिलती थी. इसके अलावा वह रोहित शेट्टी के 'खतरों के खिलाड़ी' में भी नजर आ चुके हैं. इसके लिए भी वह लाखों रुपये फीस लेते थे.

10 करोड़ का फ्लैट और महंगी कारों का कलेक्शन

आदित्य नारायण के पास मुंबई के अंधेरी में 10.5 करोड़ का 5 BHK फ्लैट है. वह परिवार के साथ इसी फ्लैट में रह रहते हैं. इस घर में उनकी पत्नी श्वेता अग्रवाल, उनकी बेटी, मां दीपा नारायण और पिता उदित नारायण उनके साथ रहते हैं. घर के अलावा आदित्य नारायण के पास महंगी कारें भी हैं. इसमें उनकी खुद की मर्सडीज बेंज GL-क्साल SUV है, जिसकी कीमत 79 लाख रुपये से शुरू होती है. इसके अलावा उनके पास 90 लाख की ऑडी भी है.

आदित्य नारायण ने दिए कई सुपरहिट गाने

प्लेबैक सिंगर आदित्य नारयण लेजेंड उदित नारयण के बेटे हैं. अपने पापा की तरह आदित्य ने भी अपने करियर में कई हिट गाने दिए हैं. इन्होंने बचपन में 'छोटा बच्चा जान के' सुपरहिट गाने से लेकर रामलीला फिल्म में 'ततड़-ततड़', 'इश्क्याऊं-ढिश्क्याऊं' जैसे गाने गाए हैं. इसके अलावा 'मेरा मुल्क मेरा देश', 'मुझे माफ करना', 'राजा को रानी से', 'कभी न कभी', ‘मैं निकला ओ गड्डी ले के’ जैसे सुपरहिट गाने भी बॉलीवुड को दिए हैं.

कोरोना में आर्थिक संकटों का करना पड़ा था सामना

आदित्य ने एक इंटरव्यू में बताया था कि कोरोना के चलते लगाए गए लॉकडाउन का उन पर बहुत बुरा असर पड़ा था. उनके आर्थिक हालात खराब हो गए थे, क्योंकि सालभर से उन्होंने कोई काम ही नहीं किया था. उस वक्त उनके खाते में महज 18000 रुपये ही बचे थे, लेकिन जैसे ही हालात सामान्य हुए उनकी आर्थिक स्थिति भी ठीक हो गई.  

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

चश्मों की बढ़ती मांग से Lenskart के मुनाफे में 270% का उछाल, पहली तिमाही में ₹222 करोड़ कमाए

कंपनी का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर करीब 270% बढ़कर ₹222 करोड़ पहुंच गया, जबकि रेवेन्यू 43.3% बढ़कर ₹2,714 करोड़ से ज्यादा रहा.

1 hour ago

सस्ते 5G फोन हुए महंगे, ₹9,000 से कम वाले स्मार्टफोन की बिक्री 74% गिरी

स्मार्टफोन के मेमोरी और दूसरे कंपोनेंट्स महंगे होने से कंपनियों के लिए बजट फोन बनाना मुश्किल होता जा रहा है. वहीं, महंगे 5G फोन की कीमत बढ़ने के बीच कंपनियों ने पुराने 4G मॉडल को फिर से बाजार में उतारना शुरू कर दिया है.

2 hours ago

लगातार दो दिन की गिरावट के बाद आज कैसी रहेगी बाजार की चाल? TCS समेत इन शेयरों पर नजर

बुधवार को सेंसेक्स 188 अंक टूटकर बंद हुआ, जबकि निफ्टी भी गिरावट के साथ 24,435 के स्तर पर बंद हुआ. पश्चिम एशिया में तनाव, कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच निवेशकों की धारणा प्रभावित रही.

2 hours ago

बैंक ऑफ अमेरिका का जियो क्रेडिट पर बड़ा दांव, ₹18,268 करोड़ में खरीदेगा 49.9% हिस्सेदारी

इस निवेश से जियो क्रेडिट को अपने लेंडिंग कारोबार और विभिन्न क्रेडिट प्रोडक्ट्स के विस्तार के लिए लंबी अवधि की पूंजी मिलेगी.

2 hours ago

जुलाई में फिर बढ़ी महंगाई की मार, 4.45% पर पहुंची खुदरा महंगाई; खाने-पीने की चीजों ने बिगाड़ा बजट

लगातार दूसरे महीने RBI के 4% लक्ष्य से ऊपर रही खुदरा महंगाई. जुलाई में खाद्य महंगाई 5.52% पर पहुंची, जबकि ट्रांसपोर्ट, कपड़े-जूते और पर्सनल केयर से जुड़े खर्चों में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई.

18 hours ago