✕

होम / B टाउन / फिल्म प्रोड्यूसर Mahesh Bhatt ने बॉलीवुड को दी कई शानदार फिल्में, इतनी है नेटवर्थ...

फिल्म प्रोड्यूसर Mahesh Bhatt ने बॉलीवुड को दी कई शानदार फिल्में, इतनी है नेटवर्थ...

बॉलीवुड के प्रसिद्ध फिल्म प्रोड्यूसर महेश भट्ट की उम्र आज यानी 20 सितंबर 2024 को 75 साल हो गई है. इन्होंने बॉलीवुड को कई शानदार फिल्में दी हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

बॉलीवुड के जाने-माने डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और स्‍क्रीनराइटर महेश भट्ट आज यानी 20 सितंबर 2024 को अपना 76वां जन्मदिन मना रहे हैं. आपको बता दें, उन्होंने अपने निर्देशन करियर के दौरान बॉलीवुड को अर्थ, आशिकी, सारांश, जानम, नाम, सड़क, जख्‍म जैसी कई शानदार फिल्‍में दी हैं. उनके प्रोडक्‍शन हाउस के बैनर तले बनी फिल्‍मों के गाने सुपरहिट होते हैं और उनका संगीत अन्‍य से काफी अलग और बेहतरीन होता हैं. महेश भट्ट हमेशा नए टैलेंट को बढ़ावा देते हैं. उन्होंने कई ऐसी फिल्में भी दी हैं, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई की.  तो आइए महेश भट्ट के जन्मदिन के इस खास मौके पर हम आपको उनकी नेटवर्थ की जानकारी देते हैं. 

इतनी करोड़ संपत्ति के हैं मालिक

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार महेश भट्ट की नेटवर्थ 373 करोड़ रुपये है. उनकी सालाना इनकम करीब 36 करोड़ रुपये है.  महेश भट्ट फिल्म डायरेक्श के अलावा विज्ञापन और अवॉर्ड शो से भी खूब कमाई करते हैं. वह एक फिल्म का निर्देशन करने के लिए करीब 10 से 12 करोड़ रुपये लेते हैं. महेश भट्ट अब ज्‍यादातर फिल्‍मों को प्रोड्यूस करते हैं और उनमें लेखक की भूमिका निभाते हैं. उनकी जिस्‍म, मर्डर, वो लम्‍हे जैसी फिल्मों  ने  बॉक्‍स ऑफिस पर खूब कमाई की.

आलीशान घर और महंगी गाड़ियों का कलेक्शन

नवी मुंबई महेश भट्टा का एक आलीशान घर है. इस घर को उन्होंने साल 2012 में खरीदा था.मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस घर की कीमत करीब 7 करोड़ रुपये है. इसके साथ ही वे कई रियल एस्टेट प्रॉपर्टी के मालिक भी हैं. उनके पास कई लग्जरी गाड़ियां भी हैं, जिसमें बीएमडब्ल्यू (BMW), रेंज रोवर (Range Rover), बेंज (Benz) है, उनकी हर गाड़ी की कीमत करीब 1 से 2 करोड़ रुपये है.   

भाई के साथ मिलकर की प्रोडक्शन हाउस की शुरुआत

मुंबई में जन्मे महेश भट्ट के पिता नानाभाई भट्ट गुजराती ब्राह्मण और उनकी मां शिरीन मोहम्‍मद अली गुजराती शिया मुस्लिम थीं. उनके भाई मुकेश भट्ट भी भारतीय फिल्‍म निर्माता हैं. उनकी स्‍कूली पढ़ाई डॉन बोस्‍को हाई स्‍कूल, माटुंगा से हुई थी. स्‍कूल के दौरान ही उन्‍होंने पैसा कमाने के लिए समर जॉब्‍स शुरू कर दी थी। उन्‍होंने प्रोडक्‍ट एडवरटीजमेंट्स भी बनाए. 26 साल की उम्र में भट्ट ने निर्देशक के तौर पर फिल्‍म 'मंजिलें और भी हैं' से अपना डेब्‍यू किया.  उनकी पहली बड़ी हिट 'अर्थ' थी.  1987 में महेश भट्ट एक सफल निर्माता बन गए और  उन्‍होंने तक अपने भाई मुकेश भट्ट के साथ मिलकर 'विशेष फिल्‍मस' नाम से अपना प्रोडक्‍शन हाऊस शुरू कर दिया. इसके बाद डैडी, आवारगी, आशिकी, दिल है कि मानता नहीं, सड़क, गुमराह जैसी फिल्‍में देने के बाद वह बॉलीवुड इंडस्‍ट्री के जाने माने निर्देशक बन गए. उन्होंने लहू के दो रंग, अर्थ, सारांश, नाम, कब्‍जा, हम हैं राही प्‍यार के, क्रिमिनल, दस्‍तक, तमन्‍ना, डुप्लिकेट, जख्‍म, कारतूस, संघर्ष, राज, मर्डर, रोग, जहर, कलयुग, गैंग्‍सटर, वो लम्‍हे, तुम मिले, जिस्‍म 2, मर्डर 3 जैसी फिल्में बॉलीवुड को दी हैं.

इसे भी पढ़ें-अब पीएफ से एक बार में निकाल सकेंगे इतने लाख रुपये, सरकार ने बढ़ाई लिमिट

 

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

5 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

4 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

1 hour ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

3 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

4 hours ago