✕

होम / B टाउन / Happy Birthday: देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा की संपत्ति है होश उड़ाने वाली, जीती हैं लग्जरी लाइफ

Happy Birthday: देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा की संपत्ति है होश उड़ाने वाली, जीती हैं लग्जरी लाइफ

प्रियंका चोपड़ा आज एक इंटरनेशनल स्टार हैं. उन्होंने भारतीय सिनेमा से लेकर हॉलीवुड में शानदार मुकाम हासिल किया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

ग्लोबल आइकन और बॉलीवुड स्टार प्रियंका चोपड़ा जोनास आज 18 जुलाई को अपना 42 वां जन्मदिन मना रही हैं. प्रियंका न केवल अपनी खूबसूरती और टैलेंट के लिए बल्कि ग्लोबल आइकॉन के तौर पर फेमस हैं. वो ब्यूटी ब्रांड्स का चेहरा हैं तो यूनिसेफ जैसी सामाजिक संस्था से भी जुड़ी हैं. प्रियंका चोपड़ा ने भारतीय सिनेमा से हॉलीवुड तक शानदार सफलता हासिल की है. वह आज इक इंटरनेशनल स्टार के तौर पर फेमस हैं. एक्ट्रेस के नाम और शोहरत का अंदाजा लगाना मुश्किल है. फिर भी हम बर्थडे पर प्रियंका चोपड़ा की नेटवर्थ के बारे में बता रहे हैं.

कितनी है प्रियंका-निक की नेटवर्थ

साल 2002 में प्रिंयका चोपड़ा ने तमिल फिल्म Thamizhan से डेब्यू किया था. इसी साल फिल्म द हीरो से बॉलीवुड डेब्यू भी प्रियंका ने किया. इसके बाद डॉन, डॉन-2, बर्फी, मुझसे शादी करोगी, गुंडे, द स्काई इज पिंक, कृष, दोस्ताना, फैशन, अग्निपथ, बाजीराव मस्तानी जैसी सुपरहिट फिल्में कीं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रियंका चोपड़ा की नेटवर्थ 620 करोड़ रुपये है और निक जोनस की नेटवर्थ 578 करोड़ रुपये है. इस हिसाब से दोनों की नेटवर्थ का टोटल 1200 करोड़ के आस-पास है. प्रियंका से निक और दौलत दोनों में कम हैं फिर भी प्रिंयका ने प्यार के लिए एक ऐसी रॉयल शादी की जिसके चर्चे दुनियाभर में रहे.

प्रियंका चोपड़ा हैं हाईएस्ट पेड स्टार

कम लोग ही जानते हैं कि प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड में हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस रही हैं. उन्होंने इंडस्ट्री में समान वेतन के लिए लंबी लड़ाई लड़ी थी. हॉलीवुड में भी एक्ट्रेस हीरो के बराबर पेमेंट लेती हैं. उन्हें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और पांच फिल्म फेयर पुरस्कार सहित कई पुरस्कार मिले हैं. इसके अलावा, सिनेमा में उनके योगदान के लिए उन्हें 2016 में देश के चौथे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म श्री से भी सम्मानित किया जा चुका है. हॉलीवुड फिल्म लव अगेन और सिटाडेल में प्रियंका चोपड़ा को आखिरी बार देखा गया था. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रियंका ने एक फिल्म का 40 करोड़ लेती हैं

कई ब्रैंड की हैं मालकिन

प्रियंका एक साथ कई बिजनेस रन करती हैं. उनके न्यूयॉर्क में दो रेस्तरां है. इसके अलावा हेयर केयर ब्रांड Anomaly,  होम वेयर ब्रांड स्टोर और खुद का फूड ब्रांड भी शामिल हैं. इसके अलावा पीसी और निक ने मिलकर कई कंपनियों में निवेश भी कर रखा है, जहां से वो करोड़ों में कमाई करते हैं. इसके अलावा प्रियंका ब्रैंड एंडोर्स और विज्ञापन से खूब कमाती हैं. एक्ट्रेस बॉलीवुड और हॉलीवुड ब्रांड्स को एंडोर्स करती हैं, जिसमें TAG Heuer, Bumble जैसे ब्रांड शामिल हैं. माना जाता है कि एक ब्रांड के लिए एक्ट्रेस 5 करोड़ लेती हैं. वहीं सोशल मीडिया पर भी पीसी के मिलियन में फॉलोवर्स हैं. एक्ट्रेस एक सोशल मीडिया पोस्ट का 2 करोड़ लेती हैं.

प्रियंका चोपड़ा की प्रॉपर्टी

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की प्रॉपर्टी न सिर्फ भारत बल्कि विदेशों में भी हैं. अमेरिका के लॉस एंजेलिस में प्रियंका और निक का एक आलीशान बंगला है. जिसकी कीमत 20 मिलियन डॉलर यानि करीब 150 करोड़ रुपये है. एक्ट्रेस के इस घर में जिम, मंदिर, पूल और गार्डन से लेकर सुख सुविधा का हर सामान मौजूद है. इसके अलावा उनके पास मुंबई में भी दो घर हैं. गोवा में भी उनकी एक प्रॉपर्टी है जिसकी कीमत करीब 20 करोड़ रुपये है.

प्राइवेट जेट और कई कारों ही हैं मालकिन

प्रियंका चोपड़ा के पास एक प्राइवेट जेट भी है. इसके अलावा एक्ट्रेस महंगी कारों का भी शौक रखती हैं. उनके पास 1.1 करोड़ रुपये की मर्सिडीज बेंज एस क्लास, पोर्श, मर्सिडीज बेंज ई क्लास, मर्सिडीज-मेबैक एस650, ऑडी क्यू7 और बीएमडब्ल्यू 5 जैसी कारें हैं. इसके अलावा प्रियंका 2.5 करोड़ रुपये में रोल्स रॉयस लग्जरी कार खरीदने वाली पहली बॉलीवुड एक्ट्रेस भी हैं.
 

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

5 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

4 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

1 hour ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

3 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

4 hours ago