✕

होम / B टाउन / Happy Birthday : बॉलीवुड की बेबो का लाइफस्टाइल बेहद लग्जीरियस, इतनी संपत्ति की हैं मालकिन

Happy Birthday : बॉलीवुड की बेबो का लाइफस्टाइल बेहद लग्जीरियस, इतनी संपत्ति की हैं मालकिन

बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में शामिल बेबो यानी करीना कपूर खान की उम्र आज यानी 20 सितंबर 2024 को 44 साल हो गई हैं. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

बॉलीवुड के कपूर खानदान की बेटी और पटौदी परिवार की बहू एक्ट्रेस करीना कपूर खान किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. उन्होंने साल 2000 में हिंदी सिनेमा के दिग्गज फिल्ममेकर जेपी दत्ता की मूवी 'रिफ्यूजी' से डेब्यू किया और आज इंडस्ट्री की टॉप अदाकारों में शुमार हैं. साथ ही उनका लाइफस्टाइल भी बेहद लग्जीरियस है. करीना कपूर आज अपना अपना 45वां जन्मदिन मना रही हैं. तो आइए इस खास मौके पर हम जानते हैं कि करीना कपूर खान की नेटवर्थ कितनी है? 

इन फिल्मों से कमाई शोहरत और दौलत

बॉलीवुड के कपूर खानदान की बेटी बेबो यानी करीना कपूर खान ने हमेशा ही लग्जरी लाइफ को जिया है. अपने फिल्मी करियर के दौरान करीना ने 'मुझे कुछ कहना है, कभी खुशी कभी गम, हलचल,गोलमाल रिटर्न्स, थ्री ईडियट्स,  बॉडीगार्ड और बजरंगी भाईजान' जैसी कई हिट फिल्में देकर एक्ट्रेस ने खुद का एक खास मुकाम बनाया है. इन फिल्मों से करीना ने न केवल नाम कमाया बनाई बल्कि खूब दौलत भी कमाई है. 

इतनी है करीना की नेटवर्थ
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार करीना कपूर की टोटल नेटवर्थ करीब 60 मिलियन डॉलर है, जो भारतीय रुपये के अनुसार 485-490 करोड़ रुपये के आस-पास है. सलाना एक्ट्रेस की कमाई लगभग 10-12 करोड़ रहती है, जबकि महीने के हिसाब से ये आंकड़ा 1 करोड़ से ज्यादा का रहता है.

फिल्मों के अलावा यहां से होती है करीना की मोटी कमाई

करीना कपूर फिल्मों के अलावा कई फेमस कंपनियों के ब्रैंड एंबेसडर के तौर पर करोड़ों की कमाई करती हैं. इतना ही नहीं तमाम तरह के टीवी एड एंडोसर्मेंट के माध्यम से भी मोटी रकम कमा लेती हैं. करीना एक फिल्म करने के लिए करीब 10 करोड़ रुपये की मोटी फीस लेती हैं.

800 करोड़ के आलीशान घर में रहती हैं करीना

साल 2012 में एक्टर सैफ अली खान के साथ शादी के बाद करीना का लाइफस्टाइल और ज्यादा लग्जीरियस हो गया है.  पटौदी खानदान की बहू बनने से करीना की लाइफस्टाइल पूरी तरह से चेंज हो गई है. करीना अपने पति सैफ के मुंबई के बांद्रा स्थिति करोड़ों की कीमत वाले आलीशान घर में रहती हैं. इतना ही नहीं कभी-कभी करीना पटौदी पैलेस में भी फुर्सत के पल बिताते हुए नजर आती हैं, जिसकी वैल्यू करीब 800 करोड़ रुपये के आस-पास बताई जाती है.

एक से एक लग्जरी कारों का कलेक्शन

करीना कपूर के कार कलेक्शन में एक से एक महंगी कार है. तरफ तो एक्ट्रेस के पास बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज, मर्सिडीज बेंज-एस क्लास,ऑडी- R8, लेक्सस LX 470, लैंड रोवर डिफेंडर और रेंज रोवर वोग जैसी कई लग्जरी गाडियां मौजूद हैं. इससे ये साफ जाहिर होता है कि करीना को प्रीमियम और लग्जरी कारों का काफी शौक है.


 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

5 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

4 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

1 hour ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

3 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

4 hours ago