✕

होम / B टाउन / Happy Birthday: टॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड में काम करने के बाद एक्ट्रेस Isha Koppikar ने राजनीति में भी की एंट्री, जानिए इनकी नेटवर्थ?

Happy Birthday: टॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड में काम करने के बाद एक्ट्रेस Isha Koppikar ने राजनीति में भी की एंट्री, जानिए इनकी नेटवर्थ?

मॉडलिंग से अपना करियर शुरू करके फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस ईशा कोपि

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

आज यानी 19 सितंबर 2024 को ऐक्ट्रेस ईशा कोप्पिकर (Isha Koppikar) अपना 48वां जन्मदिन मना रही हैं.  कृष्णा कॉटेज, कयामत, गर्लफ्रैंड, क्या कूल हैं हम जैसी फिल्मों से अपनी पहचान  बनाने के बाद अभिनेत्री से राजनीतिज्ञ बनीं ईशा कोप्पिकर एक सोशल एंटरप्रेन्योर हैं, जो 27 जनवरी 2019 को भारतीय जनता पार्टी के साथ राजनीति में शामिल हुईं. उन्होंने केवल हिंदी सिनेमा ही नहीं बल्कि तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मराठी फिल्मों में भी अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया है. पिछले कई सालों से फिल्मों में नजर न आने के बाद भी ईशा कोप्पिकर आज करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं. आज यानी 19 सितंबर 2024 को ईशा कोप्पिकर का जन्मदिन है, तो आइए इस खास मौके पर आपको उनके करियर से लेकर नेटवर्थ तक की जानकारी देते हैं.

करोड़ों की संपत्ति की हैं मालकिन

एक्ट्रेस ने भले ही फिल्म इंडस्ट्री में अपनी कदम नहीं टिका पाई लेकिन अब वह करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ईशा कोप्पिकर की नेट वर्थ 44 करोड़ रुपये है. बता दें, कि ईशा कोपिकर बॉलीवुड में लगभग 15 साल काम किया है. फिल्मों और मॉडलिंग के अलावा ईशा ने लॉरेल, रेक्सोना,कैमे, टिप्स एंड टोस, एवं कोकाकोला जैसे विज्ञापन में काम करके अच्छी खासी कमाई की है. 

इन फिल्मों में किया काम

ईशा को बॉलीवुड में प्रसिद्धि तब मिली जब उन्होंने "कंपनी" नामक फिल्म में राम गोपाल वर्मा का गाना (खल्लास) किया, और तब से उन्हें "खल्लास गर्ल" के रूप में जाना जाता है. ईशा का नाम तब फिर से सुर्खियों में आया जब उन्होंने "गर्लफ्रेंड" नामक एक विवादास्पद फिल्म में अभिनय किया, जो दो समलैंगिक प्रेमियों की कहानी है - एक ऐसा विषय जो अभी भी भारत और दुनिया के कुछ अन्य हिस्सों में बहुत वर्जित है. ईशा  ने कयामत, कंपनी, दिल का रिश्ता, डरना मना है, एलओसी कारगिल, पिंजर, कृष्णा कॉटेज, एक विवाह ऐसा भी जैसी फिल्मों में एक्टिंग की है. हिंदी के अलावा  तमिल,तेलुगु, कन्नड़ और मराठी फिल्मों में सशक्त अभिनय किया. ईशा फिल्मो में अपने दमदार अभिनय के लिए जानी जाती हैं. उनकी कुछ फिल्में हिट साबित हुई तो कुछ फ्लॉप भी हुई है. ईशा को लीड एक्ट्रेस के रोल में कुछ खास शोहरत हासिल नहीं हुई लेकिन सपोर्टिंग एक्ट्रेस के तौर पर उन्होंने अपनी ठीक-ठाक पहचान बना ली.

भाजपा के साथ शुरू किया राजनीतिक सफर

फिल्मों के बाद ईशा कोप्पिकर ने 27 जनवरी 2019 में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी में शामिल होकर अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत की. उन्हें भाजपा की महिला परिवहन शाखा का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. 

मिस टैलेंट का क्राउन कर चुकी हैं अपने नाम

ईशा कोप्पिकर का जन्म 19 सितम्बर 1976 में मुंबई में हुआ. वह मंगलोर के एक बहुत ही सामान्य कोंकणी परिवार से हैं.  इन्होंने मुंबई के रामनारायण रुइया कॉलेज से लाइफ साइंस से स्नातक किया. कॉलेज के दौरान ही ईशा ने जाने माने भारतीय फोटोग्राफर गौतम राजाध्यक्ष के लिए फोटोशूट किया व मॉडलिंग के क्षेत्र में कदम रखा.  एक्ट्रेस ने साल 1995 में ईशा मिस इंडिया में पार्टिसिपेट किया था, जिसमें उन्हें मिस टैलेंट के क्रॉउन से नवाजा गया. इसके बाद एक्ट्रेस ने फिल्म इंडस्ट्री में अपना कदम रखने का फैसला ली और तमिल फिल्म 'चंद्रलेखा' से एक्टिंग डेब्यू किया. इसके बाद ईशा ने अपना रुख बॉलीवुड के तरफ मोड़ लिया.
 

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

5 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

4 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

1 hour ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

3 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

4 hours ago