✕

होम / B टाउन / Happy Birthday: Office Office के मुसद्दीलाल आज हैं करोड़ों की संपत्ति के मालिक

Happy birthday: Office Office के मुसद्दीलाल आज हैं करोड़ों की संपत्ति के मालिक

29 मई 1954 को पंजाब के लुधियाना में जन्में टीवी सीरियल और फिल्मों के दिग्गज कलाकार पंकज कपूर आज अपना 70वां जन्मदिन मना रहे हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

बॉलीवुड की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनाने के लिए एक्टर पंकज कपूर ने बहुत मेहनत और संघर्ष किया है. पंकज कपूर ने टीवी शोज से लेकर कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया है. पंकज कपूर ने स्कूल के दिनों में भी एक्टिंग और थियेटर में एक्टिव थे. आज यानी 29 मई को वह अपना 70वां जन्मदिन मना रहे हैं. तो चलिए आज इस खास मौके पर जानते हैं इस दिग्गज एक्टर के पास कितनी संपत्ति है?

इंजीनियरिंग में टॉप कर चुके पंकज कपूर ने रखा एक्टिंग की दुनिया में कदम
पंकज पूर को बचपन से ही एक्टिंग का शौक था.  वह  स्कूल के दिनों में भी एक्टिंग और थियेटर से जुड़े थे. वह जितने दमदार एक्टर हैं, उतने ही होनहार छात्र भी रहे हैं.  उन्होंने 1973 में इंजीनियरिंग के एग्जाम में टॉप किया था,  हालांकि पढ़ाई बीच में छोड़कर उन्होंने अभिनय को करियर बनाया. उन्होंने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में दाखिला लेकर अपने एक्टिंग से सफर की शुरुआत की. वह फिल्लफेयर पुरस्कार विजेता भी रहे हैं. 

करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं पंकज कपूर
पंकज कपूर के पास लगभग 132 करोड़ रुपये की संपत्ति है. वह महीने में करीब 3 लाख रुपये से अधिक की कमाई करते हैं. पंकज कपूर काफी लग्जरी लाइफस्टाइल जीते हैं और वह मुंबई के यारी रोड स्थित एक आलीशान घर में रहते हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस घर की कीमत करोड़ों में है. वहीं, उनके बेटे शाहिद कपूर की नेटवर्थ की बात करें, तो वह करीब 300 करोड़ रुपये है.
BW Hindi के व्हाट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें.

मुसद्दीलाल के कैरेक्टर से दर्शकों का जीता दिल
पंकज कपूर को लोग जब भी याद करते हैं, तो सबसे पहले ऑफिस-ऑफिस का मुसद्दीलाल याद आता है. उनके मुसद्दीलाल के किरदार को बेहद पसंद किया गया था. टीवी शो 'ऑफिस ऑफिस' में अपने किरदार से ऑडियंस को हंसा-हंसाकर लोट-पोट करने वाले पकंज का ये किरदार आज भी लोगों के दिलों पर छाया हुआ है.  एक्टर ने अपने सेंस ऑफ ह्यूमर की वजह से खूब वाहवाही बटोरी थी. शो 2001 में टेलीकास्ट किया गया था.

इन फिल्मों और टीवी सीरियल में किया काम
पंकज ने साल 1982 में श्याम बेनेगल की फिल्म 'आरोहण' से फिल्मी दुनिया में कदम रखा था. इसके बाद वह 1983 में आई फिल्म 'जाने भी दो यारों' में नजर आए थे. इसके अलावा वह 'कमला की मौत',  'मकबूल' , 'धर्म,  गांधी, रोजा और हल्ला बोल  जैसी कई शानदार फिल्मों में काम कर चुके है. फिल्मों के साथ पंकज कपूर ने करमचंद और आफिस आफिस जैसे कई धारावाहिकों में काम करके अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीत लिया.  
 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

5 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

4 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

1 hour ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

3 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

4 hours ago