✕

होम / B टाउन / Happy Birthday: 90 के दशक की सुपरहिट एक्ट्रेस Karisma बिना फिल्मों के भी कमा रही करोड़ों

Happy Birthday: 90 के दशक की सुपरहिट एक्ट्रेस Karisma बिना फिल्मों के भी कमा रही करोड़ों

करिश्मा कपूर ने 90 के दशक में बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक फिल्म दी. उन्होंने सलामान, शाहरुख से लेकर गोविंदा जैसे सुपरस्टार के साथ भी फिल्में की हुई हैं. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

90 के दशक की सुपरहिट एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के लोग आज भी दीवाने हैं. करिश्मा बॉलीवुड फिल्मों में चाहे दूर हो गई हों, लेकिन उनका चार्म आज भी बरकरार है. करिश्मा ने बॉलीवुड की एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है. एक समय पर वह इस इंडस्ट्री पर राज करती थीं. हालांकि आजकल करिश्मा कपूर फिल्मों में नजर नहीं आती है, लेकिन वह पिछले कुछ समय में कई वेब सीरीज और विज्ञापनों में नजर आ चुकी हैं. आज वह अपना 50वां जन्मदिन मना रही हैं, तो आइए इस खास मौके पर हम आपको बताते हैं कि कैसे फिल्मों से दूर रहकर भी करिश्मा कपूर करोड़ों कमा रही हैं? 

इतनी है नेटवर्थ
करिश्मा कपूर भले ही आज फिल्मी दुनिया से दूर हैं, लेकिन उनके पास दौलत की कमी नहीं है. वह पर्दे से दूर होकर भी करोड़ों की कमाई करती हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार करिश्मा कपूर की नेटवर्थ 90 करोड़ है. उन्होंने अपनी काफी संपत्ति स्मार्ट शेयर इन्वेस्टमेंट, शेयर होल्डिंग और प्रॉपर्टीज में इंवेस्ट कर कमाई है. करिश्मा कपूर फिल्मों में भले ही कम नजर आती हों, लेकिन वह वेब सीरीज, टीवी रियेलिटी शो और ब्रैड एंडोर्समेंट से अच्छी खासी कमाई कर लेती हैं. वह एक एड के लिए 1.5 करोड़ रुपये फीस लेती हैं.

राजधानी में रेस्तरां
करिश्मा कपूर के दिल्ली में कई रेस्तरां (फैट कपूर बर्गर चेन) चलते हैं. करिश्मा कपूर के पास एक फुटबॉल टीम- मुंबई एंजल्स भी है. करिश्मा ने अपने ही ब्रैंड की एक वोडका (प्योर वंडरकपूर- इंडिया) को भी लॉन्च किया है और उनकी एक फैशन लाइन भी है, जिसका नाम 'करिश्मा कपूर सिडक्शन' है. इन सभी चीजों से करिश्मा कपूर को करोड़ों की कमाई होती है.

मुंबई में आलीशाम अपार्टमेंट, महंगी कारों का कलेक्शन
करीश्मा कपूर के पास मुंबई के खार इलाके में एक आलीशान अपार्टमेंट है, जिसकी कीमत करीब 12 करोड़ रुपये है. आपको बता दें, पति संजय कपूर से तलाक लेने के बाद से करिश्मा कपूर अपने बच्चों  के साथ इसी आलीशान अपार्टमेंट में रहती हैं. उनके घर में महंगी पेंटिंग्स का भी कलेक्शन है. 
वहीं, करिश्मा कपूर को गाड़ियों का भी शौक है. उनके पास मर्सिडीज बेंज ‌एस क्लास, लेक्सस  एलएक्स 470, मर्सिडीज बेंज ई क्लास, बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज और ऑडी Q7 जैसी महंगी कारों का कलेक्शन है.  

इसे भी पढ़ें-ICICI Bank ने लॉन्च किया स्मार्टलॉक, बैंकिंग इंडस्ट्री में पहली बार आया ऐसा फीचर

फिल्मों में कदम रखने वाली कपूर खानदान की पहली लड़की हैं करिश्मा
करिश्मा कपूर बॉलीवुड में कदम रखने वाली कपूर खानदार की पहली लड़की हैं. उनसे पहले कपूर खानदान से किसी भी लड़की ने बॉलीवुड में एक्टिंग नहीं की. दरअसल, करिश्मा कपूर बचपन से ही एक्ट्रेस बनना चाहती थी. उन्होंने पढ़ाई छोड़कर महज 16 साल की उम्र में बॉलीवुड में कदम रखा और अपनी पहली फिल्म 'प्रेम कैदी' से अपने करियर की शुरुआत की थी. अपने करियर के पीक पर करिश्मा ने कारोबारी संजय कपूर से 2003 में शादी की थी. हालांकि करिश्मा और संजय का साल 2016 में तलाक हो गया था. 

हम साथ साथ हैं के लिए लिए थे 1 करोड़ 
90 के दशक में करिश्मा में एक से बढ़कर एक फिल्में की हैं, जिनमें कुली नंबर 1, बीवी नंबर 1, राजा बाबू, राजा हिंदुस्तानी, दिल तो पागल है, हम साथ साथ हैं, हीरो नंबर और जुड़वा जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया है. करिश्मा ने 90 के दशक में एक फिल्म के लिए लगभग 50-70 लाख रुपये चार्ज किए थे. वहीं, फिल्म हम साथ साथ हैं के लिए तो उन्हें 1 करोड़ रुपये फीस दी गई थी. जल्द ही 'ब्राउन' रंग की वेब सीरीज में दिखाई देने वाली हैं. इससे पहले उन्हें जी5 के 'मेंटलहुड' नाम के वेब सीरीज में देखा गया था.
 


 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

5 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

4 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

1 hour ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

3 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

4 hours ago