होम / B टाउन / गोली लगने से अस्पताल में भर्ती गोविंदा, फिल्मों से दूर रहकर भी इतनी है एक्टर की नेटवर्थ

गोली लगने से अस्पताल में भर्ती गोविंदा, फिल्मों से दूर रहकर भी इतनी है एक्टर की नेटवर्थ

बॉलीवुड के हीरो नंबर वन पिछले काफी वक्त से फिल्मों से दूर हैं. फिर भी वो एक लग्जरी लाइफ जीते हैं. जानिए इनकी कमाई के साधन क्या है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

बॉलीवुड एक्टर गोविंदा इस वक्त मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती है. दअरसल एक्टर के साथ मंगलवार को एक हादसा हो गया है. गोविंदा अपने घऱ पर अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर साफ कर रहे थे तभी गोली चली. जो उनके पैर में लग गई. इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती ले जाया गया. जहां उनकी हालत अब पहले से ठीक बताई जा रही है. वहीं फिल्मों से दूर रहने वाले गोविंदा इस हादसे के बाद एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं. ऐसे में हम आपको उनकी लग्जरी लाइफ से रूबरू करवाएंगे.

1986 में फिल्मी करियर की शुरुआत

सबसे पहले आपको बता दें कि उनका पूरा नाम गोविंदा अरुण आहूजा है. गोविंदा ने अपना फिल्‍मी करियर साल 1986 में आई लव 86 फिल्‍म से शुरू किया था. उनकी पहली फिल्‍म ही हिट साबित हुई और इसके बाद तो कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. एक के बाद एक सुपरहिट फिल्‍में देने वाले गोविंदा ने साल 2004 में कांग्रेस के टिकट पर संसद का रास्‍ता भी तय कर लिया. हालांकि, राजनीति रास नहीं आई और वापस फिल्‍मी दुनिया में लौट गए. आज भले ही गोविंदा फिल्‍मों से दूर हों, लेकिन उनकी कमाई के तमाम विकल्‍प बेधड़क चल रहे हैं.

हर महीने कितनी कमाई

गोविंदा भले ही फिल्‍मों में बहुत ज्‍यादा सक्रिय नहीं हैं, लेकिन होटल बिजनेस और विज्ञापनों के जरिये आज भी सालाना 16 करोड़ रुपये से ज्‍यादा की कमाई करते हैं. गोविंदा आज भी एक फिल्‍म का 5 से 6 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं, जबकि इंडोर्समेंट के लिए भी प्रति ब्रांड 2 करोड़ रुपये से ज्‍यादा की फीस वसूलते हैं.

स्‍मार्ट इनवेस्‍टमेंट के हीरो हैं गोविंदा

जितनी कमाल की टाइमिंग गोविंदा की एक्टिंग में दिखती है, उतना ही बढि़या टाइमिंग उन्‍होंने निवेश को लेकर भी दिखाई. यही कारण है कि आज गोविंदा की नेटवर्थ करीब 170 करोड़ रुपये पहुंच गई है. आपको थियेटर में उनकी फिल्‍में भले ही न‍ दिखें, लेकिन हर साल करोड़ों की कमाई का सिलसिला नहीं रुक रहा. उनकी कमाई का मुख्‍य जरिया विज्ञापन, बिजनेस और रियल एस्‍टेट है.

देश-विदेश में हैं कई बंगले

गोविंदा की प्रॉपर्टी की बात करें तो सिर्फ मुंबई में ही उनके पास 3 बंगले हैं. एक जिसमें वह परिवार के साथ रहते हैं उसका नाम ‘जय दर्शन’ है. मुंबई के जुहू इलाके में बने इस बंगले की कीमत 16 करोड़ रुपये बताई जाती है. इसके अलावा रुइया पार्क में भी उनका एक बंगला है और मड आईलैंड में भी 1 करोड़ रुपये में एक मकान खरीदा है, जिसका इस्‍तेमाल शूटिंग के लिए करते हैं. रुइया पार्क वाले बंगले को भी उन्‍होंने लीज पर दिया है, जिससे हर महीने अच्‍छा-खासा किराया मिलता है.

मुंबई के अलावा गोविंदा के पास कोलकाता में एक बंगला है, जबकि लखनऊ में 90 हजार वर्गफुट की खेतिहर जमीन भी खरीद रखी है. रायगढ़ में भी फॉर्म हाउस बना रखा है, जहां परिवार के साथ अक्‍सर छुट्टियां मनाने जाते हैं. इतना ही नहीं उन्‍होंने अमेरिका में भी प्रॉपर्टी बना रखी है और होटल बिजनेस से भी पैसे कमाते हैं.

महंगी कारों का भी शौक

गोविंदा के पास प्रॉपर्टी की तरह कारों का भी जखीरा है. उनकी पार्किंग में एक से बढ़कर एक लग्‍जरी कारें दिखाई देती हैं. शुरुआत करते हैं 15 लाख रुपये की क्रेटा से. इसके अलावा टोयोटा फॉर्च्‍यूनर है, जिसकी कीमत 34 लाख रुपये बताई जाती है. 36 लाख रुपये की फोर्ड की एंडेवर भी है, जबकि 43 लाख की मर्सिडीज C220D भी उनके पोर्च की शोभा बढ़ाती है. 64 लाख रुपये की मर्सिडीज Benz GLC भी उनकी पसंदीदा कारों में शामिल है.
 

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

टाटा ट्रस्ट्स ने चंद्रशेखरन के फैसले का किया समर्थन, नए चेयरमैन की तलाश शुरू

एन चंद्रशेखरन फरवरी 2027 के बाद टाटा संस के चेयरमैन पद पर दोबारा नियुक्ति नहीं चाहते हैं. टाटा ट्रस्ट्स ने उनके फैसले का सम्मान करते हुए उत्तराधिकारी चुनने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

8 hours ago

ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया गिरफ्तार, बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

ED का आरोप है कि जितेश गुप्ता ने फर्जी दावों को दोबारा स्वीकार कर CoC की संरचना बदली और दिनेश गुप्ता से जुड़ी इकाई के रिजॉल्यूशन प्लान को आगे बढ़ाने में मदद की.

10 hours ago

SKF इंडिया इंडस्ट्रीयल ने सुजीत पई को बनाया नया मैनेजिंग डायरेक्टर

कंपनी ने बताया कि सुजीत पई 1 सितंबर 2026 से SKF India Industrial के मैनेजिंग डायरेक्टर का पद संभालेंगे. यह नियुक्ति शेयरधारकों की मंजूरी के अधीन है. कंपनी के बोर्ड और नॉमिनेशन कमेटी ने 11 अगस्त को उनकी नियुक्ति को मंजूरी दी.

9 hours ago

RBI का बड़ा कदम: लोन की ब्याज दर और छिपे चार्ज पर लगेगी लगाम, ग्राहकों के लिए नए नियमों का प्रस्ताव

रिजर्व बैंक ने लोन की कीमत तय करने के लिए एक समान फ्रेमवर्क का ड्राफ्ट जारी किया है. इसमें फ्लोटिंग रेट वाले रिटेल और MSME लोन को बाहरी बेंचमार्क से जोड़ने, स्प्रेड में मनमानी रोकने और छोटे कर्ज पर APR की सीमा तय करने का प्रस्ताव है.

13 hours ago

नेटफ्लिक्स स्टार का पतन: कोर्ट ने सतीश सनपाल की IPL सट्टेबाजी FIR खत्म कराने की कोशिश को किया खारिज

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दुबई के अरबपति की "बच निकलने की रणनीति" को ध्वस्त कर दिया है, जिसे BW Businessworld की उन स्टोरीज ने व्यवस्थित रूप से उजागर किया था, जिनके बाद UAE में उनकी संपत्तियां फ्रीज होने की खबरें सामने आईं.

11 hours ago