✕

होम / B टाउन / बतौर DJ  डेब्यू करने जा रही बॉलीवुड की बेबी डॉल, एक दिन में करती हैं लाखों खर्च

बतौर DJ  डेब्यू करने जा रही बॉलीवुड की बेबी डॉल, एक दिन में करती हैं लाखों खर्च

हाल में Cannes Film Festival की रेड कार्पेट पर अपना जलवा बिखेरने वाली सनी लियोनी (Sunny Leone) का लाइफस्टाइल काफी लग्जीरियस है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

सनी लियोनी (Sunny Leone) ने अपने फैंस के एंटरटेनमेंट के लिए एक नया रास्ता चुन लिया है. सनी लियोनी बॉलीवुड में एक्टिंग और आइटम सॉन्ग करने के बाद अब बतौर डीजे (DJ) डेब्यू करने जा रही हैं. फैंस अब अपने सामने सनी को उनके पॉपुलर हिट गानों पर थिरकते हुए देखेंगे और साथ ही उन्हें एक्ट्रेस की पसंद के म्यूजिक के बारे में एक्सक्लूसिव जानकारी मिलेगी. तो चलिए जानते हैं फैंस सनी लियोनी को डीजे के रूप में कब देख पाएंगे? 

विश्व संगीत दिवस पर बनेंगी डीजे
सनी लियोनी 21 जून को विश्व संगीत दिवस (World Music Day) पर लखनऊ में बतौर डीजे प्रस्तुति देंगी.  बता दें, ये इवेंट लखनऊ के फीनिक्स मॉल और सनी लियोन के कॉस्मेटिक ब्रैंड, स्टारस्ट्रक बाय सनी लियोन के बीच सहयोग से आयोजित किया जा रहा है. सनी लियोनी के कॉस्मेटिक ब्रैंड ‘स्टारस्ट्रक बाय सनी लियोनी’ ने अपने हाई-क्वालिटी, क्रुएल्टी फ्री प्रोडक्ट्स के लिए पॉपुलैरिटी हासिल की है और अब ब्रैंड ऐसे इवेंट्स की शुरुआत करके अपनी उपस्थिति बढ़ा रहा है, जो सनी और उनके फैंस के बीच पुल का निर्माण कर रहा है, ये इवेंट इसी का प्रमाण है. फैंस को सनी को उनके लोकप्रिय हिट गानों पर थिरकते हुए देखने का मौका मिलेगा,

आने वाली है ये नई फिल्में 
सनी जल्द अनुराग कश्यप निर्देशित 'कैनेडी' फिल्म में नजर आएंगी. वह 'कोटेशन गैंग' के साथ तमिल में डेब्यू करेंगी. फिलहाल वह टेलीविजन पर स्प्लिट्सविला एक्स5 को होस्ट करती नजर आ रही हैं. वह ओटीटी पर ग्लैम फेम को जज भी करती नजर आएंगी.  इसके अलावा प्रभुदेवा और हिमेश रेशमिया के साथ भी कुछ फिल्मों में नजर आएंगी. 

इतनी है नेटवर्थ
सनी लियोनी की कमाई फिल्मों से होती है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी नेटवर्थ करीब 115 करोड़ रुपये है. वह एक फिल्म के लिए करीब 2 से 3 करोड़ रुपये की फीस लेती हैं. इसके साथ वो कुछ ब्रैंड्स को प्रमोट करके भी कमाई करती हैं. इसके अलावा उनके पास सनसिटी मीडिया एंड एंटरटेनमेंट नाम का प्रोडक्शन हाउस भी है, जिसकी वो को-ऑनर है. 

इसे भी पढ़ें-Google के इस ऐप में जल्द मिलेंगे प्राइवेसी फीचर, चोरी होने पर तुरंत लॉक होगा फोन

ऐसा है लाइफस्टाइल
सनी लियोनी करोड़ों की संपत्ति की मालिक है. मुंबई के एक ह्यूज पेंटहाउस में वह बेहद लग्जरी लाइफ जीती हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वह अपने हाथों में 55 लाख रुपये की घड़ी पहनती हैं. उनका लॉस एंजिलिस में एक आलीशान बंगला है, जिसकी कीमत करोड़ों में है. वहीं, वह अक्सर मालदीव में वेकेशन मनाने जाती हैं और उनके एक दिन का खर्च करीब 2 लाख रुपये है. 

महंगी कारों का कलेक्शन
सनी लियोनी  के पास कई लग्जरी कारें हैं. उनकी कार कलेक्शन में बीएमडब्ल्यू 7 (BMW 7), ऑडी ए6 (Audi A6) एंड मर्सिडीज जीएल350डी (Mercedes GL350D) जैसी कई कारें शामिल हैं. 

 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

5 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

4 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

1 hour ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

3 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

4 hours ago