✕

होम / B टाउन / ‘Gadar 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, 300 करोड़ के पार पहुंची फिल्म!

‘Gadar 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, 300 करोड़ के पार पहुंची फिल्म!

सनी देओल और अमिषा पटेल स्टारर गदर 2 के जादू के आगे अक्षय कुमार का जादू कुछ खास काम करता नजर नहीं आ रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

सनी देओल (Sunny Deol) और अमिषा पटेल (Ameesha Patel) स्टारर ‘गदर 2’ (Gadar 2 Box Office Collection) का इंतजार लोग काफी बेसब्री से कर रहे थे. 22 सालों के बाद सुपरहिट फिल्म ‘गदर: एक प्रेम कथा’ का दुसरा पार्ट 11 अगस्त को रिलीज किया गया और इसे लोगों का भरपूर प्यार मिल रहा है. इसके साथ ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है. दूसरी तरफ रजनीकांत (Rajnikanth) की फिल्म जेलर (Jailer) ने भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रखा है यह फिल्म जल्द ही ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ रूपए का आंकड़ा पार कर लेगी. 

‘OMG 2’ से था मुकाबला
गदर 2 के मुकाबले में अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी स्टारर ‘OMG 2’ को उतारा गया था. फिल्म क्रिटिक्स की मानें तो ‘OMG 2’ एक काफी बोल्ड और अच्छी फिल्म है लेकिन सनी देओल और अमिषा पटेल स्टारर गदर 2 के जादू के आगे अक्षय कुमार का जादू कुछ खास काम करता नजर नहीं आ रहा है. गदर 2 के लिए अभी भी थिएटर्स के बाहर लोगों की अच्छी खासी भीड़ नजर आ रही है. अगर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो गदर 2 300 करोड़ की सीमा को पार कर चुकी है. 

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
जैसा कि हमने आपको बताया, गदर 2 को 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था और आज फिल्म का 8वां ‘रनिंग डे’ है. आसान शब्दों में कहें तो फिल्म को रिलीज हुए आज 8 दिन पूरे हो चुके हैं और मात्र 8 दिनों के भीतर ही फिल्म ने 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. जहां पहले ही दिन गदर 2 ने 45 करोड़ रुपयों की कमाई के साथ अपनी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की शुरुआत की थी, वहीं आज 8वें दिन फिल्म ने 20.50 करोड़ रुपयों की कमाई की जिसके बाद फिल्म की कुल कलेक्शन बढ़कर 305.15 करोड़ रूपए पर पहुंच गई है. 

गदर 2 ने तोड़े रिकॉर्ड
एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि कल यानी गदर 2 के 9वें ‘रनिंग डे’ पर कंपनी लगभग 30 करोड़ रुपयों की कमाई करेगी. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गदर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन तो किया ही है, साथ ही फिल्म ने कुछ रिकॉर्ड भी अपने नाम दर्ज करवाए हैं. फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया में हाल ही में भारत में फिल्मों की एडवांस बुकिंग शुरू हुई है और आपको जानकार हैरानी होगी कि गदर 2 ने इस लिस्ट में अपनी जगह बना ली है. गदर 2 भारत की चौथी सबसे ज्यादा एडवांस बुक की गई फिल्म बन गई है. 
 

यह भी पढ़ें: शिपिंग के कारोबार में फिर उतरेगा Amazon, इन कंपनियों को मिलने जा रही है चुनौती 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

6 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

5 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

2 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

4 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

5 hours ago