✕

होम / B टाउन / Gadar 2 Box Office: क्या 500 करोड़ के पार पहुंचेंगे तारा सिंह?

Gadar 2 Box Office: क्या 500 करोड़ के पार पहुंचेंगे तारा सिंह?

वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो सनी देओल स्टारर Gadar 2 ने लगभग 631.80 करोड़ रुपयों की कमाई की थी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

साल 2001 में सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर फिल्म ‘गदर: एक प्रेम कथा’ को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था और इस फिल्म को लोगों का बेशुमार प्यार मिला था. अब हाल ही में 11 अगस्त यानी भारत के स्वतंत्रता दिवस के आस-पास इस फिल्म का दूसरा पार्ट, Gadar 2 रिलीज किया गया था और इसे भी लोगों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है. 

कितनी हुई है कमाई?
गदर: एक प्रेम कथा की तरह ही Gadar 2 भी काफी बड़ी हिट साबित हुई है. Gadar 2 अभी भी सिनेमाघरों में बरकरार है और जबरदस्त परफॉर्म कर रही है. Gadar 2 एक एक्शन ड्रामा फिल्म है और हाल ही में 1 सितंबर को देश भर के सिनेमा में फिल्म ने 17.68% की ऑक्यूपेंसी का स्तर प्राप्त किया था. घरेलु बॉक्स ऑफिस पर अभी तक फिल्म बहुत ही शानदार प्रदर्शन कर रही है. फिलहाल यह फिल्म 486.75 करोड़ रूपए की बॉक्स ऑफिस कलेक्शन तक जा पहुंची है ऐसे में यह सवाल जरूरी हो जाता है कि क्या आने वाले समय में फिल्म 500 करोड़ के बॉक्स ऑफिस क्लब में पहुंच सकती है?

अभी तक कैसा रहा है प्रदर्शन?
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जहां रिलीज के पहले हफ्ते में Gadar 2 ने 284.63 करोड़ रुपयों की बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की थी, वहीँ अपने दुसरे हफ्ते के रन के दौरान फिल्म ने 134.47 करोड़ रुपयों की कमाई की थी. माना जा रहा है कि फिल्म ने अपने तीसरे हफ्ते के दौरान 63.35 करोड़ रुपयों की कमाई की थी और अब अनुमान लगाया जा रहा है कि इस हफ्ते के खत्म होने तक फिल्म 500 करोड़ रुपयों की बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को पूरा कर सकती है. 

Gadar 2 का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
अगर फिल्म की वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर Gadar 2 ने ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर लगभग 631.80 करोड़ रुपयों की कमाई की थी. इसके साथ ही Gadar 2 ने बहुत से रिकॉर्डों को भी अपने नाम किया है. Gadar 2, एडवांस में सबसे ज्यादा बुक की गई फिल्मों में चौथे स्थान पर है. 
 

यह भी पढ़ें: इस बैंक को चोर से मिला फीडबैक, सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल!


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

6 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

5 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

2 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

4 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

5 hours ago