✕

होम / B टाउन / एक्टिंग के अलावा और भी बहुत कुछ करते हैं 'बाबा निराला', जानें कहां से होती है कमाई

एक्टिंग के अलावा और भी बहुत कुछ करते हैं 'बाबा निराला', जानें कहां से होती है कमाई

बॉबी देओल ने कई हिट फिल्में दी थीं, लेकिन फिर उनका फिल्मी करियर एकदम से ढलान पर आ गया. बॉबी आजकल अपने बिजनेस पर फोकस कर रहे हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

बड़े पर्दे पर कई हिट फिल्में दे चुके बॉबी देओल अब छोटे पर्दे यानी कि OTT प्लेटफ़ॉर्म पर धूम मचा रहे हैं. उनकी वेब सीरीज सीरीज आश्रम (Ashram) दर्शकों को खूब पसंद आई है. इसके 3 सीजन आ चुके हैं और अगले साल चौथा सीजन भी आने वाला है. आश्रम में बॉबी ने बाबा निराला की भूमिका निभाई है. धर्मेंद्र के बेटे और सनी देओल के भाई बॉबी की गिनती सबसे अमीर कलाकारों में होती है. ऐसे में यह सवाल लाजमी है कि पर्दे पर कम नज़र आने वाले बॉबी आखिर लग्जरी लाइफस्टाइल कैसे जीते हैं?

ऐसा रहा है करियर
पहले बॉबी देओल के करियर पर बात कर लेते हैं. बॉबी ने बरसात फिल्म से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री की थी. अपने फिल्मी करियर के शुरूआती दौर में उन्होंने गुप्त, अजनबी, बिच्छू और सोल्जर जैसी कई हिट फिल्में की, लेकिन इसके बाद वो ज्यादा कुछ खास नहीं कर पाए. वह फिल्मों में भले ही नज़र आते रहे, पर एक्टर के तौर दर्शकों को ज्यादा आकर्षित करने में असफल रहे. हालांकि, आश्रम से उन्होंने ओटीटी की दुनिया में अपनी खास जगह बना ली है. इसके अलावा, आने वाले समय में फैंस उन्हें कुछ फिल्मों में भी देख सकते हैं.

मुंबई में हैं दो रेस्टोरेंट 
बॉबी देओल अपनी हर फिल्म के लिए 2 से 4 करोड़ रुपए लेते हैं. लेकिन चूंकि वह रेगुलर रूप से फिल्मों में दिखाई नहीं देते, इसलिए उन्होंने अपना बिजनेस सेटअप कर रखा है. वह Brand Endorsement के लिए एक करोड़ चार्ज करते हैं. उनके मुंबई में सुहाना और समप्लेस एल्स नाम के दो चाइनीज रेस्टोरेंट हैं, जहां से उन्हें मोटी कमाई हो जाती है. Someplace Else अंधेरी लिंक रोड पर स्थित है और अपने लजीज व्यंजनों के लिए फेमस है. इसके अलावा, एक्टर ने कुछ कंपनियों में भी इन्वेस्ट किया हुआ है. बॉबी की पत्नी तान्या का 'द गुड अर्थ' नाम से होम डेकोरेशन का भी बिजनेस है.

लग्जरी कारों का है शौक
बॉबी ने प्रॉपर्टी में भी पैसा लगाया हुआ है. घर की बात करें, तो वह मुंबई के विले पार्ले स्थित 'धर्मेंद्र हाउस' में रहते हैं. साथ ही जुहू में उनका एक शानदार घर है, जिसकी कीमत 8 करोड़ रुपए से ज्यादा है. इसके अलावा, उनके पास एक फार्म हाउस भी है. धर्मेंद्र के इस बेटे को लग्जरी कारों का भी बहुत शौक है. उनके कार कलेक्शन में Range Rover Sport, Land Rover Freelander 2, Range Rover Vogue, W221 Mercedes-Benz S-Class और Porsche Cayenne जैसी शानदार कारें हैं.  

हर साल 6 करोड़ कमाई
अभिनेता बॉबी देओल की नेट वर्थ करीब 77 करोड़ रुपए है. एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि बॉबी हर साल करीब 6 करोड़ रुपए की कमाई करते हैं. बॉबी के पास पैसों की कोई कमी नहीं है. बिजनेस से उन्हें हर महीने मोटी कमाई हो जाती है. जानकारी के अनुसार, उन्होंने कुछ कंपनियों में भी पैसा लगाया हुआ है. गौरतलब है कि ज़्यादातर बॉलीवुड स्टार्स के अपने बिजनेस हैं. वह फिल्मों के साथ-साथ वहां से भी कमाई करते हैं.    


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

9 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

9 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

6 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

8 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

8 hours ago