✕

होम / B टाउन / अभिनेता श्रेयस तलपड़े और आलोक नाथ पर धोखाधड़ी का मामला, हरियाणा में दर्ज हुई FIR

अभिनेता श्रेयस तलपड़े और आलोक नाथ पर धोखाधड़ी का मामला, हरियाणा में दर्ज हुई FIR

सोनीपत के हसनपुर निवासी विपुल ने बॉलीवुड एक्टर्स आलोक नाथ और श्रेयस तलपड़े के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है. ह्यूमन वेलफेयर क्रेडिट सोसाइटी ने करोड़ों की ठगी की है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

हरियाणा के सोनीपत की मुरथल थाना पुलिस ने धोखाधड़ी और ठगी के एक मामले में एक बहु-राज्य सहकारी सोसायटी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. इस मामले में अभिनेता आलोक नाथ और श्रेयस तलपड़े को भी नामजद किया गया है, जो सोसायटी के ब्रांड एंबेसडर के रूप में जुड़े थे और इसके प्रचार में शामिल थे. उन पर एफडी और आरडी खातों के माध्यम से करोड़ों रुपये की ठगी का आरोप है.

सोनीपत जिले के गांव हसनपुर के युवक विपुल ने मध्य प्रदेश के इंदौर में रजिस्टर्ड 'ह्यूमन वेलफेयर क्रेडिट सोसायटी लिमिटेड' के मालिकों और अधिकारियों के खिलाफ धोखाधड़ी, ठगी और अनुबंधों के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए डीजीपी को शिकायत दी थी. शिकायत के बाद मामले की जांच एसीपी अजीत सिंह को सौंप दी गई थी और मुरथल थाने में मुकदमा दर्ज किया गया.

क्या है पूरा मामला?

साल 2016 में मध्य प्रदेश के इंदौर में पंजीकृत इस सोसायटी ने देशभर में अपनी शाखाएं खोलीं और लोगों को एफडी (फिक्स्ड डिपॉजिट) और आरडी (आवर्ती जमा) जैसी बचत योजनाओं के तहत निवेश करने का लालच दिया. सोसायटी ने दावा किया कि ये निवेश योजनाएं बेहद लाभकारी हैं और निवेशकों को तय समय पर उनकी परिपक्वता राशि (मैच्योरिटी अमाउंट) का भुगतान किया जाएगा.

सोसायटी ने मल्टी-लेवल मार्केटिंग मॉडल के तहत काम किया, जिसमें लोगों से दूसरों को जोड़ने के लिए अतिरिक्त प्रोत्साहन दिया जाता था. पीड़ित विपुल ने भी इस नेटवर्क में लगभग एक हजार लोगों को जोड़ा था. शुरुआत में सभी निवेशकों को समय पर लाभ दिया गया, लेकिन 2023 तक स्थिति बदल गई. इसके बाद सोसायटी ने भुगतान बंद कर दिया और इसके अधिकारियों ने सिस्टम अपग्रेडेशन का हवाला देते हुए निवेशकों से संपर्क करना बंद कर दिया.

इन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

सोसायटी के संचालक, ब्रांड एंबेसडर, और कई अन्य अधिकारियों पर इस ठगी में शामिल होने का आरोप है. मामले में नामजद 13 लोगों में इंदौर के नरेंद्र नेगी, दुबई निवासी समीर अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, परिक्षित पारसे, मुंबई निवासी आरके शेट्टी, मुख्य ट्रेनर राजेश टैगोर, संजय मुदगिल, हरियाणा हेड पप्पू शर्मा, चंडीगढ़ निवासी आकाश श्रीवास्तव, चेस्ट ब्रांच अधिकारी रामकंवार झा, पानीपत निवासी शबाबे हुसैन, और ब्रांड एंबेसडर के तौर पर अभिनेता आलोक नाथ और श्रेयस तलपड़े शामिल हैं.

आलोक नाथ और श्रेयस तलपड़े का नाम भी शामिल

मुरथल थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार एक धोखाधड़ी के मुकदमे में अभिनेता आलोक नाथ और श्रेयस तलपड़े के शामिल होने की पुष्टि की. उन्होंने बताया कि यह मामला उच्च अधिकारियों द्वारा प्राप्त एक शिकायत के बाद सामने आया, जिसमें धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया था. जांच उच्च अधिकारियों द्वारा ही की गई. जांच में जो तथ्य सामने आए उनके आधार पर 13 व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है, जिनमें दो अभिनेता भी शामिल हैं.

उन्होंने कहा कि यह मुकदमा एक कंपनी द्वारा जनता से एफडी और आरडी जैसी योजनाओं के नाम पर पैसे लेने के बाद लोगों को लाभ न देने के संबंध में दर्ज किया गया है. यह कंपनी 2016 में स्थापित की गई थी और इस मामले में सार्वजनिक रूप से लोगों से पैसे लिए गए थे, लेकिन बाद में उन्हें लाभ नहीं दिया गया. दोनों अभिनेता कंपनी के संबंध में शिकायतकर्ता द्वारा नामित किए गए थे और उनकी भूमिका कंपनी के भीतर बताई गई थी. मामले की गहन जांच की जाएगी और जो भी सबूत सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

3 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

5 hours ago

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

3 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

5 hours ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

9 hours ago