✕

होम / B टाउन / फिल्म प्रोड्यूसर पर करोड़ों का कर्ज, बेचा ऑफिस, निकाले 80% कर्मचारी, जानिए कौन हैं ये?

फिल्म प्रोड्यूसर पर करोड़ों का कर्ज, बेचा ऑफिस, निकाले 80% कर्मचारी, जानिए कौन हैं ये?

पूजा एंटरटेनमेंट का अब 7 मंजिला ऑफिस बिग गया है और इसका कारण कहीं न कहीं टाइगर श्रॉफ और अक्षय कुमार हैं, लेकिन कैसे चलिए जानते हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

फिल्म प्रोड्यूसर वाशु भगनानी की कंपनी पूजा एंटरटेनमेंट इन आर्थिक झटके का सामना कर रही है. इससे उबरने के लिए वाशु भगनानी ने पूजा एंटरटेनमेंट का मुंबई ऑफिस बेच दिया है. वाशु भगनानी ने कंपनी का कर्ज चुकाने के लिए इसे 250 करोड़ रुपये में बेच दिया है. इतना ही नहीं, प्रोड्यूसर ने कंपनी के 80 फीसदी स्टाफ को भी निकाल दिया है. पूजा एंटरटेनमेंट बॉलीवुड के बड़े प्रोडक्शन हाउस में से एक रही है और पिछले 4-5 दशकों में इसके बैनर तले कई हिट फिल्में बनाई गईं. इनमें 'हीरो नंबर वन', 'बीवी नंबर वन', 'मिशन रानीगंज', 'जवानी जानेमन' और 'बेल बॉटम' जैसी फिल्में शामिल हैं.

इस फिल्म के बाद हालत खराब

कंपनी को 'बड़े मियां छोटे मियां' फिल्म से तगड़ा झटका लगा है. यह फिल्म फ्लॉप हो गई. जिससे उबरने के लिए भगनानी को अपना मुंबई दफ्तर बेचना पड़ा. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, पूजा एंटरटेनमेंट के प्रमुख वाशु ने अपना ऑफिस एक बिल्डर को बेच दिया है, जो एक आलीशान आवासीय परियोजना (luxurious residential project) बनाने की योजना बना रहे हैं.

ये फिल्में भी हुईं फ्लॉप

2021 में अक्षय कुमार की बेल बॉटम सिनेमाघरों में आई थी. ये कोरोना काल के बाद सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली पहली फिल्मों में से थी. हालांकि ये फिल्म बुरी तरह से पिट गई. इसके अलावा अक्षय कुमार की मिशन रानीगंज और टाइगर श्रॉफ की बिग बजट फिल्म गणपत भी बुरी तरह से फ्लॉप रही. रही सही कसर हाल ही में आई 350 करोड़ रुपये की बड़े मियां छोटे मियां ने पूरी कर दी.

80 फीसदी कर्मचारियों की हुई छुट्टी

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पूजा एंटरटेनमेंट का ऑफिस तोड़कर अब वहां लग्जरी रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट तैयार किया जाएगा. बात सिर्फ ऑफिस बिकने तक ही सिमित नहीं रही है, ये भी सुनने में आया है कि वाशु भगनानी ने करीब 80% कर्मचारियों को भी नौकरी से निकाल दिया है. अब उन्होंने अपना ऑफिस जुहू में दो बेडरूम वाले फ्लैट में शिफ्ट कर दिया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पूजा एंटरटेनमेंट में जनवरी 2024 से छंटनी चल रही है. बता दें, पूजा एंटरटेनमेंट पर काफी कर्जा था और एक के बाद एक नुकसान के बाद उन्हें ये कदम उठाना पड़ा.

प्रोडक्शन हाउस नहीं होगा बंद

पूजा एंटरटेनमेंट को भले ही इस वक्त कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन ये प्रोडक्शन हाउस बंद नहीं हो रहा. वाशु और उनके बेटे जैकी भगनानी एक फ्रेश स्टार लेने की तैयारी कर रहे हैं और उन्होंने आने वाली फिल्मों के लिए एकटर्स और निर्देशकों से बात करना शुरू कर दिया है. वो शाहिद कपूर की अश्वत्थामा पर काम कर रहे हैं. कुछ वक्त पहले ही इसका ऐलान हुआ था. पूजा एंटरटेनमेंटी की शुरुआत 1986 में की गई थी. इस बैनर के तले करीब 40 फिल्मों का निर्माण किया गया है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

5 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

4 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

1 hour ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

3 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

4 hours ago