✕

होम / B टाउन / दुनिया को अलविदा कह गए मशहूर फैशन डिजाइनर रोहित बल, इस बीमारी से थे पीड़ित

दुनिया को अलविदा कह गए मशहूर फैशन डिजाइनर रोहित बल, इस बीमारी से थे पीड़ित

फैशन की दुनिया से एक बड़ी खबर सामने आई है. मशहूर फैशन डिजाइनर रोहित बल का निधन हो गया था. उन्होंने अस्पताल में आखिरी सांस ली.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

मशहूर फैशन डिजाइनर रोहित बल का निधन हो गया है. वह पिछले काफी समय से बीमारी से जूझ रहे थे. रोहित बल को 2010 में कार्डियक अरेस्ट आया था और उनकी एंजियोप्लास्टी हुई थी. रोहित को ICU में भर्ती किया गया था, जहां वह जिंदगी की जंग हार गए. 63 वर्षीय रोहित बल फैशन जगत में बड़ा नाम थे. फैशन डिजाइन काउंसिल ऑफ इंडिया (FDCI) के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर उनके निधन की खबर साझा की गई है.

हाल ही में हुई थी वापसी
रोहित बल फैशन डिजाइन काउंसिल ऑफ इंडिया (FDCI) के संस्थापक सदस्य थे. रोहित दिल से जुड़ी समस्याओं के चलते करीब एक साल तक फैशन की दुनिया से दूर रहने के बाद हाल ही में वापस लौटे थे. उन्होंने लैक्मे फैशन वीक के ग्रैंड फिनाले में अपना कलेक्शन प्रदर्शित किया था. उन्हें पिछले साल 2023 में दिल्ली के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था. रोहित का जन्म 8 मई 1961 को कश्मीरी पंडित फैमिली में हुआ था. 

श्रीनगर से दिल्ली आए
श्रीनगर से शुरुआती पढ़ाई करने के बाद रोहित अपने परिवार के साथ दिल्ली शिफ्ट हो गए थे. रोहित ने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी से फैशन का कोर्स किया था.  1986 में उन्होंने अपने भाई के साथ ऑर्किड ओवरसीज प्राइवेट लिमिटेड की स्थापना के साथ अपने करियर की  शुरुआत की. रोहित बल ने क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के लिए कॉस्ट्यूम डिजाइन की थी. रोहित ने दिल्ली के साथ-साथ  मुंबई, बेंगलुरु और अहमदाबाद में अपने स्टोर खोले. कॉस्ट्यूम के बाद उन्होंने ज्वैलरी डिजाइनिंग फील्ड में भी एंट्री ली थी.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

7 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

1 hour ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

1 hour ago

खाद्य सुरक्षा से किसान सुरक्षा तक: 2014 के बाद भारत की कृषि नीति के ढांचे में कैसे आया बदलाव

लेखक बंशीलाल गुर्जर और नीरज सहरावत के अनुसार, इस बदलाव की सबसे सीधी अभिव्यक्ति प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में दिखाई देती है. पीएम-किसान पात्र भूमिधारक किसान परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से सालाना 6,000 रुपये की आय सहायता प्रदान करता है.

2 hours ago

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

4 hours ago