होम / B टाउन / फेमस डायरेक्टर श्याम बेनेगल का 90 की उम्र में निधन, PM Modi समेत कई ने जताया दुख

फेमस डायरेक्टर श्याम बेनेगल का 90 की उम्र में निधन, PM Modi समेत कई ने जताया दुख

दिग्गज डायरेक्टर श्याम बेनेगल अब इस दुनिया में नहीं रहे. पीएम मोदी से लेकर ममता बनर्जी तक ने उनकी डेथ पर शोक व्यक्त किया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

फिल्म इंडस्ट्री के फेमस डायरेक्टर श्याम बेनेगल का निधन हो गया है. उन्होंने 90 साल की उम्र में आखिरी सांस ली. मशहूर फिल्म मेकर लंबे समय से बढ़ती उम्र के कारण अस्वस्थ चल रहे थे. उनकी बेटी पिया बेनेगल ने इंडिया टुडे से इस खबर की पुष्टि की और बताया कि एक दिन ऐसा होना तय था. बेनेगल को भारत सरकार ने 1976 में पद्म श्री और 1991 में पद्म भूषण से सम्मानित किया था. उनकी सफल फिल्मों में मंथन, जुबैदा और सरदारी बेगम शामिल हैं.

90 की उम्र में श्याम का निधन 

श्याम बेनेगल का इस दुनिया को अलविदा कह कर जाना पूरी इंडस्ट्री के लिए बड़ी क्षति है. खबर है कि उन्होंने 23 दिसंबर को शाम 6 बजकर 30 मिनट पर आखिरी सांस ली. हाल ही में उन्होंने अपना 90वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया था. एक्ट्रेस शबाना आजमी ने अपने इंस्टाग्राम इस पार्टी की तस्वीरें शेयर की थीं. फोटो में श्याम बेनेगल, शबाना और नसीरुद्दीन शाह संग हंसते मुस्कुराते नजर आए थे. निर्देशक का जन्म 14 दिसंबर को हुआ था.

श्याम का जीवन परिचय 

श्याम बेनेगल ने 1974 में फिल्म 'अंकुर' से निर्देशन की शुरुआत की थी. ये फिल्म सामाजिक मुद्दों पर आधारित थी. इस फिल्म ने उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिला दी थी. इसके अलावा भी उन्होंने महत्वपूर्ण फिल्में बनाई थीं. उन्होंने 'निशांत', 'मंथन', 'भूमिका' और 'सरदारी बेगम' जैसी यादगार फिल्में बनाई, जिन्हें आज भी याद किया जाता है. मालूम हो कि 'मंथन' पहली ऐसी फिल्म थी, जो दर्शकों के आर्थिक सहयोग से बनी थी. ये फिल्म डेयरी आंदोलन पर आधारित थी. उनकी फिल्मों की सबसे बड़ी खूबी ये रही कि वो आम लोगों के जीवन की सच्चाई और उनके संघर्षों को प्रमाणिकता के साथ प्रस्तुत करती थीं. 

इंडस्ट्री को दिए सुनहरे नगीने, टीवी पर किया ऐतिहासिक काम 

श्याम बेनेगल ने भारतीय सिनेमा को कई बेशकीमती कलाकार भी दिए, जिनमें शबाना आजमी, स्मिता पाटिल, नसीरुद्दीन शाह, ओम पुरी, अमरीश पुरी, अनंत नाग जैसे महान अभिनेता शामिल हैं. फिल्मों के अलावा दूरदर्शन पर आने वाले मशहूर सीरियल 'भारत एक खोज' और 'कहता है जोकर', 'कथा सागर' का निर्देशन श्याम बेनेगल ने ही किया था. श्याम बेनेगल ने अपने गुरु सत्यजीत रे और देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू पर भी डॉक्यूमेंट्री बनाई. अपनी आत्मकथा 'एक्ट ऑफ लाइफ' में अमरीश पुरी ने श्याम बेनेगल को चलता- फिरता विश्वकोश बताया है. श्याम ने करिश्मा कपूर स्टारर जुबैदा भी डायरेक्ट की थी, जो एक्ट्रेस के करियर की आइकॉनिक फिल्म मानी जाती है.

पीएम मोदी समेत अन्य ने जताया दुख

दिग्गज फिल्म डायरेक्टर श्याम बेनेगल का सोमवार को निधन हो गया. उनके जाने से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में शोक की लहर है. उनके निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दुख जताया है. बॉलीवुड इंडस्ट्री से भी कई स्टार्स ने श्याम बेनेगल को श्रद्धांजलि दी है. पीएम मोदी ने X पर लिखा- 'श्याम बेनेगल जी के निधन से बहुत दुख हुआ, जिनकी स्टोरीटेलिंग की कला ने इंडियन सिनेमा पर गहरा असल डाला. उनके काम को अलग-अलग क्षेत्रों के लोग हमेशा सराहते रहेंगे. उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना. ओम शांति.'
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

टाटा ट्रस्ट्स ने चंद्रशेखरन के फैसले का किया समर्थन, नए चेयरमैन की तलाश शुरू

एन चंद्रशेखरन फरवरी 2027 के बाद टाटा संस के चेयरमैन पद पर दोबारा नियुक्ति नहीं चाहते हैं. टाटा ट्रस्ट्स ने उनके फैसले का सम्मान करते हुए उत्तराधिकारी चुनने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

8 hours ago

ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया गिरफ्तार, बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

ED का आरोप है कि जितेश गुप्ता ने फर्जी दावों को दोबारा स्वीकार कर CoC की संरचना बदली और दिनेश गुप्ता से जुड़ी इकाई के रिजॉल्यूशन प्लान को आगे बढ़ाने में मदद की.

10 hours ago

SKF इंडिया इंडस्ट्रीयल ने सुजीत पई को बनाया नया मैनेजिंग डायरेक्टर

कंपनी ने बताया कि सुजीत पई 1 सितंबर 2026 से SKF India Industrial के मैनेजिंग डायरेक्टर का पद संभालेंगे. यह नियुक्ति शेयरधारकों की मंजूरी के अधीन है. कंपनी के बोर्ड और नॉमिनेशन कमेटी ने 11 अगस्त को उनकी नियुक्ति को मंजूरी दी.

9 hours ago

RBI का बड़ा कदम: लोन की ब्याज दर और छिपे चार्ज पर लगेगी लगाम, ग्राहकों के लिए नए नियमों का प्रस्ताव

रिजर्व बैंक ने लोन की कीमत तय करने के लिए एक समान फ्रेमवर्क का ड्राफ्ट जारी किया है. इसमें फ्लोटिंग रेट वाले रिटेल और MSME लोन को बाहरी बेंचमार्क से जोड़ने, स्प्रेड में मनमानी रोकने और छोटे कर्ज पर APR की सीमा तय करने का प्रस्ताव है.

13 hours ago

नेटफ्लिक्स स्टार का पतन: कोर्ट ने सतीश सनपाल की IPL सट्टेबाजी FIR खत्म कराने की कोशिश को किया खारिज

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दुबई के अरबपति की "बच निकलने की रणनीति" को ध्वस्त कर दिया है, जिसे BW Businessworld की उन स्टोरीज ने व्यवस्थित रूप से उजागर किया था, जिनके बाद UAE में उनकी संपत्तियां फ्रीज होने की खबरें सामने आईं.

11 hours ago