✕

होम / B टाउन / ये हैं बॉलीवुड की Highest Tax-Paying Female Actor, पहचानते हैं आप?

ये हैं बॉलीवुड की Highest Tax-Paying Female Actor, पहचानते हैं आप?

भारी-भरकम इनकम टैक्स भरने वालों की लिस्ट में दीपिका पादुकोण का नामा भी शामिल हैं. दीपिका ने कई कंपनियों में पैसा लगाया हुआ है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

बॉलीवुड कलाकार आजकल केवल फिल्मों तक ही सीमित नहीं रहते. वह अलग-अलग सेक्टर्स में निवेश करते हैं, बिजनेस की दुनिया में कदम रखते हैं. अक्षय कुमार से लेकर सनील शेट्टी तक, ऐसे कई नाम हैं जिन्होंने कहीं न कहीं इन्वेस्ट किया हुआ है. इस वजह से इनकी इनकम बढ़ती है और जाहिर है इनकम टैक्स भी बढ़ता है. टैक्सपेयर्स के मामले में बॉलीवुड इंडस्ट्री में पुरुष कलाकारों का दबदबा है. यानी वो सबसे ज्यादा टैक्स देते हैं, लेकिन एक एक्ट्रेस लगातार इन्हें चुनौती पेश करती आ रही है. हम बात कर रहे हैं दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की. 

लिस्ट में शामिल एकमात्र एक्ट्रेस    
कई मीडिया रिपोर्टों बताती हैं कि वित्तीय वर्ष 2016-2017 में दीपिका पादुकोण ने 10 करोड़ रुपए बतौर टैक्स दिया था और इसके बाद से उनका इनकम टैक्स लगभग इसी रेंज में रहता है. पिछले साल, दीपिका सबसे अधिक टैक्स देने वाले व्यक्तियों की सूची में शामिल होने वालीं एकमात्र एक्ट्रेस थीं. दीपिका पादुकोण की नेटवर्थ और इम्प्रेसिवे इनकम उन्हें इंडस्ट्री में लीडिंग टैक्सपेयर एक्ट्रेस बनाती है. 

विज्ञापन से ज्यादा कमाई
फोर्ब्स इंडिया के अनुसार, दीपिका की आय का प्राथमिक स्रोत विज्ञापन हैं. उन्होंने 2019 में इससे 48 करोड़ रुपए कमाए थे. इसी दौरान उन्होंने फिल्म Padmaavat में भी काम किया था, जिसके लिए उन्हें 12 करोड़ रुपए मिले थे. इतना ही नहीं उस वर्ष, वह क्रिकेटर रोहित शर्मा, अजय देवगन और रजनीकांत जैसी मशहूर हस्तियों को पछाड़कर सबसे अधिक नेटवर्थ वाले टॉप 10 इंडियन सेलेब्रिटीज की लिस्ट में शामिल हुई थीं.  

आलिया का इनकम टैक्स 
वैसे, अभिनेत्री आलिया भट्ट भी अच्छा खासा टैक्स देती हैं. एक रिपोर्ट के अनुसार, आलिया सालाना लगभग 5-6 करोड़ रुपए इनकम टैक्स का भुगतान करती हैं. इससे पहले, सबसे ज्यादा टैक्स देने वालीं फीमेल एक्टर का खिताब कैटरीना कैफ के नाम था, जिन्होंने वित्तीय वर्ष 2013-2014 के दौरान 5 करोड़ रुपए से अधिक का टैक्स चुकाया था. हालांकि, दीपिका पादुकोण अपने हालिया प्रोजेक्ट्स में व्यापक सफलता हासिल करके और अपने बिजनेस वेंचर्स का विस्तार करके टैक्स भरने के मामले में कैटरीना से आगे निकल गई हैं. 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

7 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

7 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

3 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

5 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

6 hours ago