✕

होम / B टाउन / 'भाभी जी...' सीरियल में दीपेश भान को थप्पड़ खाने के लिए मिलती थी लाखों की सैलरी

'भाभी जी...' सीरियल में दीपेश भान को थप्पड़ खाने के लिए मिलती थी लाखों की सैलरी

दीपेश को सीरियल में केवल थप्पड़ खाने के लिए लाखों रुपये की सैलरी मिलती थी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्लीः एंड टीवी पर प्रसारित होने वाले कॉमेडी सीरियल 'भाभी जी घर पर हैं' में मलखान का किरदार निभाने वाले अभिनेता दीपेश भान का ब्रेन हैमरेज के चलते क्रिकेट खेलते वक्त निधन हो गया है. उनके निधन से न केवल शो पर काम करने वाले साथी कलाकार और क्रू मेंबर्स ही नहीं बल्कि टीवी इंडस्ट्री में भी शोक की लहर व्याप्त हो गई है. दीपेश को सीरियल में केवल थप्पड़ खाने के लिए लाखों रुपये की सैलरी मिलती थी. 

हाथरस की बोली में करते थे लड़कियों से फ्लर्ट

हाथरस (यूपी) की बोली में सीरियल में अपने किरदार के तौर पर लड़कियों से फ्लर्ट किया करते थे. इसके लिए वो थप्पड़ भी खा लेते थे. दीपेश को क्रिकेट खेलना और डांस करना बेहद पसंद था. वो शुक्रवार को शाम  के वक्त कॉलोनी में क्रिकेट खेल रहे थे, तभी बॉल उठाने के लिए झुके और गिर पड़े. अस्पताल में डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया. वो श्यामक डावर डांस क्लास का हिस्सा भी रह चुके थे. उन्हें मिमिक्री करना भी अच्छा लगता था. वो बताते हैं कि बचपन में मिथुन चक्रवर्ती के डायलॉग्स को दोहराते थे दीपेश शादीशुदा थे और उनका एक तीन साल का बेटा भी है. 

इतनी थी सैलरी

प्रतिमाह दिपेश को लाखों रुपये सैलरी के तौर पर मिलते थे. सीरियल के मेकर्स की तरफ से उनको 25 हजार रुपये प्रति एपिसोड का भुगतान किया जाता था. कई मीडिया साइट्स जो एक्टर्स के नेटवर्थ का हिसाब रखती हैं उनके हिसाब से दिपेश की कुल नेटवर्थ 10 हजार करोड़ रुपये है. हालांकि BW Hindi इस बात की पुष्टि नहीं करता है. 

41 साल की उम्र में हुआ निधन

11 मई 1981 को जन्मे दीपेश महज 41 की उम्र में ये संसार छोड़ कर चले गए. टीवी एक्ट्रेस कविता कौशिक ने भी दीपेश के निधन के बाद उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए एक भावुक पोस्ट लिखी है. कविता ने ट्विटर पर लंबी पोस्ट के साथ दीपेश को याद किया है.

कॉमेडी टीवी शोज की जान थे दीपेश 

भले ही दीपेश को ज्यादा पहचान ‘भाबी जी घर पर है’ से मिली लेकिन इसके पहले भी वह कई कॉमेडी शो की जान रहे हैं. वह ‘भूतवाला सीरियल,’ ‘एफआईआर’, ‘कॉमेडी का किंग कौन’, ‘कॉमेडी क्लब’ के साथ ‘चैंप’ और ‘सुन यार चिल मार’ जैसे शोज में भी काम कर चुके हैं. इसके साथ ही वह बॉलीवुड की फिल्म ‘फालतू उटपटांग चटपटी कहानी’ में भी नजर आए थे. वह आमिर खान के साथ एक एड फिल्म में भी दिखे.

BW Hindi परिवार की तरफ से उनको विनम्र श्रद्धांजलि!

VIDEO: WhatsApp का धमाका फीचर, आपको आ जाएगा मजा

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

14 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

13 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

10 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

12 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

13 hours ago