✕

होम / B टाउन / दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा Coldplay का क्रेज, होटल के दामों ने छुआ आसमान

दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा Coldplay का क्रेज, होटल के दामों ने छुआ आसमान

मुंबई में होटलों की कीमत अचानक सातवें आसमान पर पहुंच गई हैं. ज्यादातर होटलों ने तीन रात की कीमत 2 लाख से 5 लाख रुपए तक फिक्स कर दी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

इंटरनेशनल म्यूजिक बैंड कोल्डप्ले मुंबई में अगले साल जनवरी में 3 लाइव कॉन्सर्ट करने के लिए आने वाले हैं. इस कॉन्सर्ट ने मुंबई को हिलाकर रख दिया है. कोल्डप्ले को खुद भी नहीं पता था कि भारत में उनकी दीवानगी इतनी जबरदस्त है. कॉन्सर्ट के टिकट के लिए हुई मारामारी के चलते उन्हें अपने शो दो से बढ़ाकर तीन करने पड़ेंगे. इसके अलावा कॉन्सर्ट के चंद हजारों के टिकट लाखों रुपये में ब्लैक में मिल रहे हैं. अब जानकारी सामने आई है कि नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम के 20 किमी के दायरे में होटलों के रेट अभी से आसमान छूने लगे हैं. कई होटल की बुकिंग फुल हो चुकी है और कहीं-कहीं तो एक दिन का किराया लाखों रुपये में पहुंच चुका है. 

18, 19 और 21 जनवरी को होगा कॉन्सर्ट

कोल्डप्ले का यह कॉन्सर्ट डीवाई पाटिल स्टेडियम (DY Patil Stadium) में 18, 19 और 21 जनवरी को होने जा रहा है. स्टेडियम के नजदीक के 5 स्टार होटल भी इन तीन दिनों के लिए बुक हो चुके हैं. कुछ होटलों के रेट इन तीन रात के लिए 5 लाख रुपये के पार निकल चुके हैं. इस कोल्डप्ले कॉन्सर्ट ने मुंबई में हुए सभी आयोजनों को पीछे छोड़ दिया है. कई होटल बुकिंग एप पर जानकारी मिल रही है कि सभी होटलों के बेहतर रूम अभी से भर गए हैं. BookMyShow पर इस कॉन्सर्ट के टिकटों की बिक्री हुई थी. उस दौरान इतने ज्यादा लोग एक साथ बुकिंग करने लगे कि साइट ही क्रैश हो गई थी. 

तीन रातों का किराया 2 लाख रुपये से 4.45 लाख रुपये तक हुआ 

मेकमायट्रिप (MakeMyTrip) के अनुसार, स्टेडियम के पास मौजूद कोर्टयार्ड बाय मैरियट और ताज विवांता में अब कोई रूम उपलब्ध नहीं है. इसके अलावा फार्च्यून सेलेक्ट एक्सोटिका तीन रात के लिए 2.45 लाख रुपये चार्ज कर रहा है. नजदीक ही मौजूद फर्न रेजीडेंसी भी एक रूम के लिए करीब 2 लाख रुपये की डिमांड कर रहा है. रेजेंगा बाय तुंगा होटल ने तो इन तीन रातों के लिए रेट 4.45 लाख रुपये की डिमांड की है. आमतौर पर इन होटलों में रुकने पर एक रात के लिए 7000 से 30 हजार रुपये का चार्ज लिया जाता है.

मुकेश अंबानी Coldplay पर खर्च चुके हैं करोड़ों

मार्च 2019 में इंडिया के टॉप इंडस्ट्रियलिस्ट मुकेश अंबानी के बेटे, आकाश अंबानी और श्लोक मेहता की शादी बहुत चर्चा में थी. इस ग्रैंड इवेंट में जमकर सेलेब्रिटीज जुटे थे. मगर उससे पहले, फरवरी 2019 में इस कपल का प्री-वेडिंग फंक्शन स्विट्ज़रलैंड में हुआ था. इस फंक्शन में ब्रिटिश बैंड कोल्डप्ले ने भी परफॉर्म किया था. इस दौरान मुकेश अंबानी ने इस बैंड पर करोड़ों खर्च किए थे. अंबानी फैमिली के इवेंट में परफॉर्म करते क्रिस मार्टिन और उनके बैंड कोल्डप्ले का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था.
 

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

5 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

4 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

1 hour ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

3 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

4 hours ago